
अतिथि देवो भव की परंपरा निभाएगा यमुना घाटी व्यापार मंडल ।
📍 नौगांव (उत्तरकाशी):रिपोर्ट मदन पैन्यूली
यमुना घाटी में व्यापारियों ने पर्यटन और ग्राहकों के बेहतर अनुभव को लेकर महत्वपूर्ण पहल करने का निर्णय लिया है। प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल यमुनाघाटी कार्य समिति की बैठक सुनारा छानी, विनगदेरा स्थित पिनाठिया बिष्ठा रिट्रीट में जिलाध्यक्ष कबूल सिंह पंवार की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बैठक का शुभारंभ प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह असवाल, प्रदेश संगठन मंत्री तिलकचंद रमोला और जिलाध्यक्ष कबूल सिंह पंवार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
🤝 ग्राहकों के साथ अपनाएंगे “अतिथि देवो भव” की भावना
बैठक में तय किया गया कि चारधाम यात्रा सहित अन्य अवसरों पर क्षेत्र के सभी व्यापारिक कस्बों में ग्राहकों के साथ “अतिथि देवो भव” की परंपरा को मजबूती से निभाया जाएगा, ताकि क्षेत्र की छवि और पर्यटन को बढ़ावा मिले।
📌 प्रमुख मुद्दों पर हुई चर्चा:
ऑनलाइन व्यापार से प्रभावित स्थानीय कारोबारियों की समस्याएं
फड़-फेरी वालों पर प्रतिबंध लगाने की मांग
राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित व्यापारियों की परेशानियां
खाद्य लाइसेंस बनाने और नवीनीकरण की प्रक्रिया
जिन नगर इकाइयों का कार्यकाल पूरा हो गया है, वहां शीघ्र चुनाव कराने का प्रस्ताव
संगठन की गतिविधियों को बढ़ाने और नियमित बैठकें करने पर जोर
अधिक से अधिक व्यापारियों को संगठन से जोड़ने का आह्वान
👥 बैठक में रहे उपस्थित:
बैठक में तिलकचंद रमोला, सुरेन्द्र रावत, चतर सिंह चौहान, हरदेव राणा, सुनील भंडारी, अरविंद खंडूरी, नवीन दमीर, नितिन चौहान, जगमोहन नौडियाल, राजेश नेगी, राजीव अग्रवाल, विपिन रमोला, अंकित पंवार सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।
इसके अलावा बड़कोट व्यापार मंडल अध्यक्ष धनवीर रावत, महामंत्री सोहन गैरोला,प्रदीप, वर्षा रावत, प्रमिला चौहान, अमित रावत सहित अनेक सदस्य भी शामिल हुए।

