HTML tutorial

ग्राम पनियाला में अयांरकुटु / ग्वैरग्वैठा वनभोज कार्यक्रम सम्पन्न ।

Pahado Ki Goonj

📍 ग्राम पनियाला में अयांरकुटु / ग्वैरग्वैठा वनभोज कार्यक्रम सम्पन्न ।
टिहरी :-
3 अप्रैल 2026 (चैत्र 20 गते) को ग्राम पनियाला में पारंपरिक अयांरकुटु / ग्वैरग्वैठा वनभोज कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर गांव के लोग खण्डवार धार में एकत्र होकर प्राकृतिक वातावरण के बीच सामूहिक वनभोज का आनंद लेते हुए अपनी लोकसंस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में ग्रामीणों ने पारंपरिक व्यंजन बनाए, लोकगीतों और हंसी-खुशी के साथ दिनभर का समय प्रकृति की गोद में बिताया। बच्चों, युवाओं , एवं महिलाओं ने मिलकर इस आयोजन को यादगार बनाया।कार्यक्रम के संयोजक जमुना प्रसाद पैन्यूली ने बताया कि इस तरह के वनभोज कार्यक्रम सामाजिक एकता, आपसी प्रेम और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम होते हैं। यह आयोजन ग्रामवासियों के लिए आनंद, मेलजोल और परंपराओं के संरक्षण का सुंदर अवसर साबित हुआ।उन्होंने बताया कि हमारे गाँव मे जो रामलीला की पुरानी परम्परा है उसे इस वर्ष से पुनः प्रारंभ किया जायेगा ।

 

Next Post

केदारनाथ धाम हुई जमकर बर्फबारी

केदारनाथ धाम हुई जमकर बर्फबारी रुद्रप्रयाग। अप्रैल माह की शुरुआत के साथ ही मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में बीती रात बर्फबारी से पूरे क्षेत्र में फिर से बर्फ की मोटी चादर बिछ गई है। हाल ही में जिन रास्तों से बर्फ […]

You May Like