HTML tutorial

कमला जुडियाल भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार से सम्मानित ।

Pahado Ki Goonj

कमला जुडियाल भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार से सम्मानित ।•

देहरादून ।

कमला जुडियाल को समाज सेवा एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड, देहरादून के तत्वावधान में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि सुबोध उनियाल (वन, पर्यावरण एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड) तथा देहरादून की विधायक सविता कपूर द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि ने कमला जुडियाल को समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया।
कमला जुडियाल न केवल एक सक्रिय समाजसेवी हैं, बल्कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में विभिन्न पदों पर भी दायित्व निभाया है। वर्तमान में वह यमुनोत्री विधानसभा के कालिंदी मंडल में महिला मोर्चा की अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। साथ ही, वह आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के मार्गदर्शन में आध्यात्मिक क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं और टिहरी एवं उत्तरकाशी जनपद में जिला प्रमुख के रूप में योगदान दे रही हैं।
उनकी इस उपलब्धि पर गांव एवं क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है। पुरस्कार प्राप्त करने पर कमला जुडियाल ने अपने पति सुरेश जुडियाल के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग और मार्गदर्शन से ही वह इस मुकाम तक पहुंच सकीं। उन्होंने अपने माता-पिता, भाई-बहन तथा क्षेत्रवासियों का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने निरंतर प्रेरणा और शुभकामनाएं दीं।

Next Post

डॉ. जगदीश सिंह रावत ‘देवभूमि शिक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार’ से सम्मानित ।

डॉ. जगदीश सिंह रावत ‘देवभूमि शिक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार’ से सम्मानित । डॉ. जगदीश सिंह रावत को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘देवभूमि शिक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान एम.आई.ई.टी. हल्द्वानी (नैनीताल) के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया, जिसमें अमर उजाला के […]

You May Like