HTML tutorial

देहरादून में डबल एनकाउंटर: अर्जुन शर्मा हत्याकांड के शूटर 12–15 लाख की सुपारी पर गिरफ्तार

Pahado Ki Goonj

देहरादून में डबल एनकाउंटर: अर्जुन शर्मा हत्याकांड के शूटर 12–15 लाख की सुपारी पर गिरफ्तार

 

देहरादून में तिब्बती मार्केट के सामने कारोबारी अर्जुन शर्मा की दिनदहाड़े हत्या के मामले में पुलिस ने गुरुवार तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। शहरभर में सघन चेकिंग और नाकेबंदी अभियान के दौरान दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मुठभेड़ों में मुख्य शूटर और उसके सहयोगी को दबोचा गया।
मुठभेड़ में लगी गोली
पुलिस के अनुसार, घेराबंदी के दौरान दोनों आरोपियों ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
12–15 लाख की सुपारी का खुलासा
प्रारंभिक पूछताछ में यमकेश्वर (पौड़ी गढ़वाल) निवासी एक आरोपी ने कबूल किया कि अर्जुन शर्मा की हत्या के लिए 12 से 15 लाख रुपये की सुपारी तय हुई थी। पुलिस को पूछताछ में कुछ संदिग्ध नाम भी मिले हैं।
मास्टरमाइंड की तलाश तेज
पुलिस अब इस हत्याकांड के पीछे की साजिश और कथित मास्टरमाइंड तक पहुंचने के लिए सीडीआर, लोकेशन ट्रैकिंग और आर्थिक लेन-देन की गहन जांच कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, मामले में जल्द और बड़े खुलासे संभव हैं।
देहरादून पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सुपारी लेकर अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Next Post

देहरादून में तिब्बती मार्केट के पास दिनदहाड़े हत्या के मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा ।

देहरादून में तिब्बती मार्केट के पास दिनदहाड़े हत्या के मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा । घटना का विवरण 11 फरवरी को सुबह करीब 10:30 बजे Dalanwala क्षेत्र स्थित तिब्बती मार्केट के पास स्कूटी सवार दो बदमाशों ने अर्जुन शर्मा को गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल […]

You May Like