HTML tutorial
HTML tutorial

चायवाला मैदान में है, भ्रष्टाचारियों को चैन से बैठने नहीं दूंगा

Pahado Ki Goonj

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के श्रीनगर में एक रैली को संबोधित किया. पीएम ने यहां कहा कि 11 मार्च को अभूतपूर्व नतीजे आएंगे और 12 को कांग्रेस की सरकार भूतपूर्व हो जाएगी. पीएम मोदी ने यहां कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगकर फौजियों का अपमान किया है. नोटबंदी पर पीएम ने कहा कि राजनीति के लिए नोटबंदी नहीं की. गरीबों के लिए की ये जंग कर रहा हूं. भ्रष्टाचारियों के खिलाफ ना मैं चैन से बैठूंगा, ना इनको चैन से बैठने दूंगा. मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने OROP को 40 सालों तक लटकाए रखा.

पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने OROP को 40 सालों तक लटकाए रखा. खंडूरी जी ने OROP को लेकर मुझसे लगातार मुलाकात की. पिछली सरकार के पास पेंशन का हिसाब-किताब ही नहीं था. कई सैनिकों का अता-पता ढ़ूंढने में मेरी आंखों में पानी आ गया. OROP पर कांग्रेस ने फौजियों का मजाक उड़ाया है. सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान से पहले कांग्रेसी बोलने लगे और सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने लगे. हमने 12 हजार करोड़ से ज्यादा देकर OROP लागू किया. फौज के प्रति सम्मान हमारी सरकार ने दिखाया.

हरीश रावत के स्टिंग ऑपरेशन पर पीएम ने कहा कि कैमरे का सामने पकड़े गए, लेती-देती की चर्चा कर रहे थे. हमारे देश में कालाधन और भ्रष्टाचार का खेल चला. मैं ना चैन से बैठूंगा, ना इनको चैन से बैठने दूंगा. सबकुछ झेल लूंगा अपने देश के गरीबों के लिए. पद पर बैठकर जिन्होंने लूटा है, उनकी लूट की पाई-पाई वापस लानी है. ये चायवाला इन सबके खिलाफ मैदान में उतरकर आया है. राजनीति के लिए नोटबंदी नहीं की. गरीबों के लिए की ये जंग कर रहा हूं.

Next Post

कुमाऊं के 400 जनधन खाताधारकों को नोटिस

अपने खातों में 50 हजार रुपये से अधिक की नकदी जमा कराई है। इनके अलावा विभाग सामान्य बचत और करंट खाताधारकों के खातों की भी जांच कर रहा है। सभी बैंकों से खातों की जानकारियां मांगी गई हैं। आयकर विभाग के सहायक निदेशक (जांच) लोकेंद्र सिंह ने बताया कि बैंकों […]

You May Like