HTML tutorial

अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र की अध्यक्षता में विविध राजकीय देयों की वसूली की समीक्षा बैठक आयोजित ।

Pahado Ki Goonj

अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र की अध्यक्षता में विविध राजकीय देयों की वसूली की समीक्षा बैठक आयोजित ।

उत्तरकाशी ।

अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र की अध्यक्षता में माह जनवरी 2026 तक विविध राजकीय देयों की वसूली की प्रगति की समीक्षा ऑनलाइन बैठक के माध्यम से की गई।
राजकीय मुख्य देयों की वसूली
जनपद में राजकीय मुख्य देयों की कुल मांग ₹90,507.00 के सापेक्ष ₹90,617.00 की वसूली किए जाने पर अपर जिलाधिकारी द्वारा समस्त तहसीलदारों, उप जिलाधिकारियों एवं संग्रह अमले के कार्यों की सराहना की गई।
विविध राजकीय देयों की वसूली
विविध राजकीय देयों की कुल मांग ₹4,84,27,773.00 के सापेक्ष ₹3,89,48,517.00 की वसूली माह जनवरी 2026 तक की गई है, जो कुल मांग का लगभग 80 प्रतिशत है।
जबकि माह जनवरी 2026 तक 88 प्रतिशत वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
लक्ष्य के सापेक्ष अपेक्षित प्रगति न होने पर अपर जिलाधिकारी ने अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए दिनांक 09 फरवरी 2026 तक निम्न तहसीलों को निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए—
तहसील डुंडा – 85%
उप तहसील घौंतरी – 85%
उप तहसील जोशियाड़ा – 92%
तहसील मोरी – 95%
तहसील पुरोला – 95%
तहसील भटवाड़ी – 95%
तहसील चिन्यालीसौड़ – 92%
इस संबंध में संबंधित नायब तहसीलदारों, तहसीलदारों एवं उप जिलाधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए गए।
बैठक में उपस्थित
बैठक में उप जिलाधिकारी पुरोला, बड़कोट, समस्त तहसीलदार डब्लू.बी.एन. ऑनलाइन माध्यम से तथा मुख्य राजस्व लेखाकार, जिला कार्यालय उत्तरकाशी उपस्थित रहे

 

Next Post

विद्यालयी शिक्षा विभाग में 2364 चतुर्थ श्रेणी पदों पर भर्ती शुरू, आवेदन की अंतिम तिथि 5 मार्च ।

विद्यालयी शिक्षा विभाग में 2364 चतुर्थ श्रेणी पदों पर भर्ती शुरू, आवेदन की अंतिम तिथि 5 मार्च । देहरादून । उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न कार्यालयों एवं विद्यालयों में लंबे समय से रिक्त पड़े 2364 चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। […]

You May Like