HTML tutorial

बड़कोट में भालू का हमला, महिला गंभीर रूप से घायल ।

Pahado Ki Goonj

बड़कोट में भालू का हमला, महिला गंभीर रूप से घायल ।

बडकोट
बुधवार तड़के सुबह अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट के अंतर्गत नोनीयाली नामे तोक क्षेत्र में भालू के हमले से बड़कोट गांव निवासी अमरा देवी (पत्नी गजेंद्र सिंह) गंभीर रूप से घायल हो गईं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भालू ने अचानक महिला पर हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
इस संबंध में रवांई रेंज, अपर वन प्रभाग बड़कोट के एसडीओ साधु लाल ने बताया कि अमरा देवी को अस्पताल में भर्ती कर प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।
भालू के हमले की घटना के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

रिपोर्ट मदन पैन्यूली

Next Post

राज्य के मेडिकल कॉलेजों में 365 असिस्टेंट प्रोफेसरों की होगी भर्ती शासन को भेजा गया भर्ती प्रस्ताव, शीघ्र शुरू होगी चयन प्रक्रिया

राज्य के मेडिकल कॉलेजों में 365 असिस्टेंट प्रोफेसरों की होगी भर्ती शासन को भेजा गया भर्ती प्रस्ताव, शीघ्र शुरू होगी चयन प्रक्रिया देहरादून। सूबे के चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित राजकीय मेडिकल कॉलेजों में शीघ्र ही 365 असिस्टेंट प्रोफेसरों की सीधी भर्ती की जाएगी। विभाग द्वारा संकायवार रोस्टर सहित […]

You May Like