HTML tutorial

खरसाली गांव में मध्य रात्रि आगजनी, कई परिवारों की संपत्ति जलकर खाक ।

Pahado Ki Goonj

खरसाली गांव में मध्य रात्रि आगजनी, कई परिवारों की संपत्ति जलकर खाक ।

 

उत्तरकाशी । बडकोट ।
क्षेत्र के ग्राम खरसाली में मध्य रात्रि अचानक लगी भीषण आग से कई परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। आगजनी की इस घटना से पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग की चपेट में आने से नवीन कुमार पुत्र सुरभीलाल की मशीन पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। इसके साथ ही अन्य कारीगरों (हथियार मिस्त्रियों) के औजार भी जल गए, जिससे संबंधित दुकान पूरी तरह खाक हो गई।
इसी घटना में सुनिल लाल पुत्र झुनुलाल के रसोईघर में आग लग गई, जिससे रसोईघर पूरी तरह भस्म हो गया। वहीं रकमलाल पुत्र झुनुलाल की दुपहिया वाहन (स्कूटी) भी आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गई।
इसके अतिरिक्त सुगालाल पुत्र श्री जुठल्या लाल का मकान (कुठार/अन्न भंडार) भी आग की चपेट में आ गया, जिससे घर में रखा अन्न व अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से आग बुझाने का प्रयास किया। गनीमत रही कि इस आगजनी में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन प्रभावित परिवारों को भारी आर्थिक क्षति पहुंची है।
ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आगजनी से प्रभावित परिवारों का शीघ्र सर्वे कर उचित मुआवजा प्रदान किया जाए तथा आग लगने के कारणों की जांच कर भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए आवश्यक सुरक्षा कदम उठाए जाएं।

 

 

 

Next Post

बडकोट तहसील के नन्द गांव में ग्राम सभा की अहम बैठक, विवाह समारोहों में मांस–मदिरा पर प्रतिबंध ।

बडकोट तहसील के नन्द गांव में ग्राम सभा की अहम बैठक, विवाह समारोहों में मांस–मदिरा पर प्रतिबंध । उत्तरकाशी । बडकोट । रिपोर्ट मदन पैन्यूली बडकोट तहसील के नन्द गांव में मंदिर परिसर में एक आम ग्राम सभा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें ग्राम सभा के समस्त जनप्रतिनिधियों एवं […]

You May Like