HTML tutorial

दर्दनाक अग्निकांड,:- ढाई माह की मासूम की मौत दो मंजिला आवासीय मकान जलकर राख, घरेलू सामान नष्ट ।

Pahado Ki Goonj

दर्दनाक अग्निकांड, ढाई माह की मासूम की मौत
दो मंजिला आवासीय मकान जलकर राख, घरेलू सामान नष्ट
बड़कोट | उत्तरकाशी।
उत्तरकाशी जनपद के बड़कोट क्षेत्र अंतर्गत कोटि गगटाड़ी निवासी शैलेन्द्र चौहान के लसरी नामे तोक स्थित दो मंजिला आवासीय मकान में रविवार सायं अचानक भीषण आग लग गई। इस हृदयविदारक हादसे में मन बहादुर (नेपाली मूल) की ढाई माह की मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।
आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में मकान में रखा समस्त घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया, जबकि भवन को भी भारी क्षति पहुंची है। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण व प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक आग पर काबू पाया जाता, काफी नुकसान हो चुका था। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Next Post

हुडोली क्रिकेट टूर्नामेंट का धमाकेदार आगाज़ । विजेता टीम को मिलेगा ₹51 हजार का नकद पुरस्कार ।

हुडोली क्रिकेट टूर्नामेंट का धमाकेदार आगाज़ । विजेता टीम को मिलेगा ₹51 हजार का नकद पुरस्कार । पुरोला (हुडोली)। पुरोला क्षेत्र अंतर्गत हुडोली में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार एवं भव्य शुभारंभ हो गया। प्रतियोगिता में जनपद सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुँची क्रिकेट टीमों ने भाग लेकर खेल भावना और […]

You May Like