HTML tutorial

रवांई घाटी खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज ग्रामीण प्रतिभाओं को मिल रहा मंच

Pahado Ki Goonj

रवांई घाटी खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज
ग्रामीण प्रतिभाओं को मिल रहा मंच
नौगांव।
ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को उभारने के उद्देश्य से रवांई घाटी खेल-कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार से हो गया। नौगांव विकासखंड के दारसौं गांव स्थित धारकोटा स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन ग्राम प्रधान श्रीमती मोनिका नौटियाल ने फीता काटकर किया।
दशकों से चली आ रही इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में रवांई घाटी के ग्रामीण क्षेत्रों से युवा खिलाड़ियों की सहभागिता होती रही है। इस वर्ष भी प्रतियोगिता में मुख्य रूप से क्रिकेट को शामिल किया गया है, जिसमें दर्जनों गांवों की टीमें भाग ले रही हैं।
उद्घाटन अवसर पर राष्ट्रगान के पश्चात पहला मुकाबला शिव क्लब दारसौं और तूफान क्लब के बीच खेला गया। निर्धारित आठ ओवरों के इस मुकाबले में शिव क्लब दारसौं ने 73 रन बनाकर जीत दर्ज की।
खेल समिति अध्यक्ष चंडी प्रसाद नौटियाल ने बताया कि रवांई घाटी खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज हो चुका है और इसमें घाटी के विभिन्न गांवों से कई टीमों के शामिल होने की सूचना है। सभी प्रतिभागी पूरे उत्साह के साथ अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। यह प्रतियोगिता आगामी जनवरी माह तक चलेगी।
शुभारंभ अवसर पर मनोज नौटियाल, शिक्षक ओमप्रकाश डोभाल, कैलाश बडोनी, जयप्रकाश, दिनेश, लव, भगवती थपलियाल, चुनी प्रसाद, शशी मोहन, अरविंद थपलियाल सहित अनेक गणमान्य अतिथि, खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Next Post

जिला पत्रकार संघ की बड़कोट में अहम बैठक तहसील–ब्लॉक स्तर के पत्रकारों को मान्यता व 50 लाख बीमा की मांग

जिला पत्रकार संघ की बड़कोट में अहम बैठक तहसील–ब्लॉक स्तर के पत्रकारों को मान्यता व 50 लाख बीमा की मांग बड़कोट | जिला पत्रकार संघ से जुड़े पत्रकारों की एक महत्वपूर्ण बैठक बड़कोट में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती पर विचार-विमर्श के साथ ही सरकार से तहसील […]

You May Like