HTML tutorial

जन-जन तक पहुँची सरकार, न्याय पंचायतों में ग्रामीणों को मिल रहा योजनाओं का लाभ डीएम ने सुनीं सीमावर्ती ग्रामीणों की समस्याएँ, 20 का मौके पर निस्तारण

Pahado Ki Goonj

जन-जन तक पहुँची सरकार, न्याय पंचायतों में ग्रामीणों को मिल रहा योजनाओं का लाभ
डीएम ने सुनीं सीमावर्ती ग्रामीणों की समस्याएँ, 20 का मौके पर निस्तारण
न्याय पंचायत आराकोट में आयोजित शिविर में 1450 से अधिक लोगों की रही सहभागिता ।

उत्तरकाशी | मदन पैन्यूली
राज्य सरकार द्वारा संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावी रूप से धरातल पर उतरता नजर आ रहा है। इसी क्रम में शनिवार को विकासखंड मोरी के सुदूरवर्ती एवं हिमाचल प्रदेश से लगे सीमावर्ती गांव आराकोट की न्याय पंचायत में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की अध्यक्षता में जनसमस्या समाधान शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में भारी उत्साह देखने को मिला, जहां 1450 से अधिक ग्रामीणों ने प्रतिभाग कर विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। जिलाधिकारी ने दूरस्थ क्षेत्रों से आए ग्रामीणों की समस्याएँ सुनीं और 20 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया। शेष जटिल मामलों के लिए संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की मंशा है कि कोई भी पात्र व्यक्ति जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहे। प्रशासन स्वयं लोगों के द्वार तक पहुँचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहा है, जिससे आम जनता का सरकार के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है।
विभागवार लाभ वितरण
शिविर में राजस्व विभाग द्वारा 10 जाति प्रमाण पत्र, 20 स्थायी निवास प्रमाण पत्र एवं 10 हिस्सा संबंधी प्रमाण पत्र जारी किए गए।
ग्रामीण विकास विभाग ने ₹30 लाख के चार चेक वितरित करते हुए बीपीएल आईडी, मनरेगा, ई-केवाईसी, एसईसीसी सहित 133 लाभार्थियों को लाभान्वित किया।
पंचायतीराज विभाग द्वारा परिवार संशोधन एवं जन्म पंजीकरण से संबंधित 30 प्रकरण निस्तारित किए गए।
कृषि विभाग द्वारा 40 किसानों को 62 लघु कृषि यंत्र वितरित किए गए, जबकि उद्यान विभाग ने 40 उद्यान कार्ड वितरित कर 50 किसानों को योजनाओं की जानकारी दी।
जिला अग्रणी बैंक द्वारा 25 लोगों को बीमा एवं ऋण संबंधी जानकारी दी गई।
समाज कल्याण विभाग ने 26 पेंशन प्रकरण स्वीकृत किए, महिला एवं बाल विकास विभाग ने 40, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 50 तथा सहकारिता विभाग ने 35 लोगों को लाभान्वित किया।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा 46 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयाँ वितरित की गईं, जबकि आयुष विभाग ने 80 लोगों का परीक्षण किया।
विद्युत विभाग द्वारा 35 समस्याओं का समाधान किया गया तथा सेवायोजन विभाग ने 110 युवाओं को कैरियर काउंसलिंग एवं रोजगार संबंधी जानकारी प्रदान की।
विशेष निर्णय व घोषणाएँ
शिविर में थुनारा-इशाली क्षेत्र में जल जीवन मिशन से जुड़ी समस्या पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी पुरोला को निरीक्षण के निर्देश दिए।
ग्राम प्रधान आराकोट निर्मला राणा द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आराकोट में स्वास्थ्य सेवाएँ बढ़ाने का आवेदन प्रस्तुत किया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने समाधान का आश्वासन दिया।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने परंपरागत कृषि विकास योजना के अंतर्गत 10 प्रगतिशील किसानों को कृषि उपकरण तथा राजस्व ग्राम जागटा, मौंडा, ओडाटा, बामसू, सरांश एवं पेतड़ी को 18 अग्निशमन उपकरण वितरित किए। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि 24 जनवरी 2026 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आराकोट में स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग का संयुक्त शिविर आयोजित किया जाएगा।
जनप्रतिनिधियों ने की सराहना
जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इससे ग्रामीणों को अपनी समस्याओं का समाधान और योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर मिल रहा है।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख रणदेव सिंह राणा, कनिष्ठ उप-प्रमुख कमलेश रावत, ग्राम प्रधान निर्मला राणा, न्याय पंचायत आराकोट के सभी ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य, उपजिलाधिकारी पुरोला मुकेश चंद रमोला, पीडी अजय सिंह, सीवीओ एच.एस. बिष्ट, सीएओ एस.एस. वर्मा, नोडल अधिकारी योगेंद्र सिंह, खंड विकास अधिकारी मोरी शशिभूषण बिंजोला सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Next Post

दूरस्थ गांव बसराली में लकड़ी के मकान में भीषण आग आगजनी में आभूषण, नगदी व घरेलू सामान जलकर राख

दूरस्थ गांव बसराली में लकड़ी के मकान में भीषण आग आगजनी में आभूषण, नगदी व घरेलू सामान जलकर राख बड़कोट | उत्तरकाशी जनपद उत्तरकाशी के बड़कोट तहसील अंतर्गत दूरस्थ गांव बसराली में शनिवार रात्रि एक देवदार की लकड़ी से बने दोमंजिले आवासीय भवन में अचानक आग लग गई। आग की […]

You May Like