HTML tutorial

अवैध स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार ।

Pahado Ki Goonj

अवैध स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार ।

उत्तरकाशी ।

शनिवार देर सायं को *कोतवाली उत्तरकाशी व एसओजी* की संयुक्त टीम द्वारा एक व्यक्ति को अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया गया है, अभियुक्त के कब्जे से *10.1 ग्राम स्मैक* बरामद बरामद की गयी।
*पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय* द्वारा अधिनस्थ सभी पुलिस अधिकारियों को नशे का अवैध कारोबार करने वालों की लगातार निगरानी कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये हैं।
कल शनिवार की देर सायं को *पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी श्री जनक सिंह पंवार* के निकट पर्यवेक्षण तथा *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उत्तरकाशी* के नेतृत्व में *कोतवाली उत्तरकाशी व एसओजी की संयुक्त टीम* द्वारा सटीक जानकारी जुटाते हुये *ज्ञानसू उत्तरकाशी से चैकिंग के दौरान अमित नाम के एक व्यक्ति को अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से 10.1 ग्राम स्मैक बरामद हुयी है।*
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर *उक्त व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली उत्तरकाशी पर NDPS Act की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।* अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।

*गिरफ्तार अभियुक्त-* अमित निवासी ज्ञानसू उत्तरकाशी।

*बरामद माल-* 10.1 ग्राम स्मैक (कीमत करीब 3 लाख)

*पुलिस टीम-*
1- उ0नि0 विनोद पंवार
2- हे0कानि0 शिवकुमार
3- कानि0 चालक प्रेम
4- एसओजी उत्तरकाशी।

 

Next Post

शंकराचार्य श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज भगवान की ओर अभिमुखीकरण के लिए मुखवा में मां गंगा बैठी हैं जानिए सभी समाचार

  भगवान की ओर अभिमुखीकरण के लिए मुखवा में मां गंगा बैठी हैं मुखवा, उत्तरकाशी 7 दिसम्बर 2025 शीतकालीन चारधाम तीर्थ दर्शन यात्रा के चौथे दिन तय कार्यक्रम के अनुसार रविवार को गंगा जी के शीतकालीन पूजा स्थल मुखीमठ (मुखवा) में पहुंचने पर श्री गंगोत्री मन्दिर समिति एवं तीर्थ पुरोहितों […]

You May Like