
पुरोला में स्मैक व चरस के साथ दो गिरफ्तार ।
उतरकाशी । पुरोला ।
पुरोला पुलिस की टीम द्वारा दो अलग-अलग मामलों में स्मैक (हेरोइन) व चरस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है।
पुरोला पुलिस* की टीम द्वारा सटीक जानकारी जुटाते हुये चैकिंग के दौरान *पुरोला–मोरी रोड़ कूड़ा डंपिंग जोन के पास से प्रतीक नाम के एक युवक को 3.87 ग्राम स्मैक व देवलसारी सौली बैरियर के पास से सत्यपाल नाम के व्यक्ति को 253 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया गया है।*
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर *उपरोक्त दोनों के विरुद्ध थाना पुरोला पर NDPS Act की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।* अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1-प्रतीक रावत पुत्र स्व0 लक्ष्मण सिंह उम्र- 22 वर्ष।
2-सत्यपाल पुत्र शूरवीर सिंह उम्र- 36 वर्ष।
*बरामद माल-* 3.87 ग्राम स्मैक व 253 ग्राम चरस (कीमत करीब 1.7 लाख )
*पुलिस टीम-*
1 दीपक सिंह रावत- थानाध्यक्ष पुरोला
2- अ0उ0नि0 विक्रम सिंह तोमर
3- हे0कानि0 विरेन्द्र सिंह
4- हे0कानि0 प्रवीण परमार
5- कानि0 रोशन तोमर
6- कानि0 मामलेश रावत
7- कानि0 जितेन्द्र राय


