HTML tutorial

संयुक्त नागरिक संगठन ने नवाज मोर्चा अध्यक्ष ने को “लौह पुरुष सम्मान” से देहरादून -लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर संयुक्त नागरिक

Pahado Ki Goonj

संयुक्त नागरिक संगठन ने नवाज मोर्चा अध्यक्ष ने को “लौह पुरुष सम्मान” से देहरादून -लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर संयुक्त नागरिक

संगठन,गोरखाली सुधार सभा के तत्वाधान में आजादी के योद्धा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कार्यक्रम में शामिल दून की सामाजिक संस्थाओं के प्रतिष्ठित लोगों ने इस अवसर पर पछवादून के समाजसेवी, जनहितो के लिए अनवरत जनसंघर्ष कर अपनी
ईमानदार,समर्पित,निर्भीक छवि व भ्रष्टाचार के खिलाफ तीन दशक से अधिक समय से लड़ने वाले समाजसेवी जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी को “उत्तराखंड के लौह पुरुष” सम्मान से नवाजते हुए समाजसेवी जसबीर सिंह रेनोत्रा द्वारा स्वयं निर्मित स्मृति चिह्न देकर, चौधरी ओमवीर सिंह द्वारा अभिनन्दन पत्र देते हुए अतिथियों द्वारा फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में- पद्यश्री कल्याण सिंह रावत,कैप्टन पदमसिंह थापा,कैप्टन वाई बी थापा,सतीश त्यागी,डॉ.शैलेंद्र कौशिक,आशा नौटियाल,डॉ दिनेश सक्सेना,सुशील भंडारी,आचार्य विपिन जोशी,नरेश चंद्र कुलाश्री,विनोद नौटियाल,डीके बोहरा,लै.कर्नल सीबी थापा,मुकेश नारायण शर्मा, गिरीश चंद्र भट्ट,चौ.ओमवीर सिंह,सुशील त्यागी,ब्रिगेडियर के.जी.बहल,उमेश्वर सिंह रावत,ठाकुर शेर सिंह,अवधेश शर्मा,पूजा सुब्बा,नवीन सडाना, मोहन सिंह खत्री,ताराचंद गुप्ता,दिनेश भंडारी,विशाल गुप्ता,डॉ राकेश डंगवाल,मेजर एमएस रावत,अशोक बल्लभ शर्मा,आशा टम्टा,एडवोकेट प्रियंका रानी, विजय राम शर्मा, प्रवीण शर्मा पिन्नी,अशोक बल्लभ शर्मा आदि उपस्थित थे।.

2: एक सप्ताह में केंद्र शासित प्रदेश बनवाकर करें शहीदों का सपना पूरा -मोर्चा #राज्य गठन की रजत जयंती पर केंद्र शासित प्रदेश के लिए हुंकार भरे जनता | #25 सालों में जनता को निराशा के सिवा नहीं मिला कुछ | #माफियाओं की आमद जरूर बढ़ी है प्रदेश में ! #दिन प्रतिदिन प्रदेश जा रहा गर्त में | #भ्रष्टाचार के आयाम स्थापित कर रहा प्रदेश | #विधायक/ मंत्री सब खनन, शराब, ठेकेदारी के कारोबार में व्यस्त | #प्रदेश दिवालिया होने की और अग्रसर ! #आखिर नेताओं की जरूरत ही क्या है प्रदेश को ! विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि राज्य गठन के 25 वर्ष दो-चार दिन में पूरे हो जाएंगे, लेकिन जो सपना आंदोलनकारियों एवं प्रदेश की जनता ने देखा था, वो सपना, वो उम्मीदें आज चकनाचूर होकर रह गयी हैं | नेगी ने कहा कि इन 25 सालों में प्रदेश में भ्रष्टाचार, लूट-खसोट,अपराध, माफियागिरी, कमीशन खोरी, नौकरियों की खुली बोली आदि जरूर बढी है, लेकिन जनता का दर्द जस का तस है| अगर जनता चाहे तो एक हफ्ते के भीतर केंद्र शासित प्रदेश हासिल कर सकती है, लेकिन उसके लिए निजी स्वार्थों से उठकर पड़ोसी देश की जनता से सबक लेना होगा ! नेगी ने कहा कि विधायकों/ मंत्रियों में से अधिकांश खनन कारोबार, लोगों की जमीन अपने गुर्गों के माध्यम से कब्जाने व लोगों को तंग कर अपने आर्थिक हित साधने व ठेकेदारी में कमीशन खोरी तक सीमित होकर रह गए हैं | विधायक निधि में 25 से 35 फ़ीसदी कमीशन विधायकों एवं अधिकारियों की मिली भगत से लूटी जा रही है, जिसकी वजह से धरातल पर कार्यों की गुणवत्ता निम्न स्तर की हो रही है, जोकि एक तरफ से पैसे की बर्बादी है | प्रदेश दिन- प्रतिदिन कर्ज के जाल में फंसता जा रहा है, जिसका ब्याज चुकाने में ही पसीने आ रहे हैं | क्या प्रदेश को दिवालिया बनाने के लिए ही जनता इन ने इन नेताओं को चुना है !आखिर इन नेताओं से प्रदेश का क्या भला हो रहा है ! केंद्र शासित प्रदेश बनने से नेताओं पर लुटाए जा रहे हजारों करोड़ों रुपए बच सकते हैं | नेगी ने तंज कसते हुए कहा कि जो प्रधान बनने की हैसियत नहीं रखते थे वो आज मंत्री/ विधायक/ मुख्यमंत्री तक बन गए, ये विकास जरूर हुआ है ! मोर्चा प्रदेश की जनता से आग्रह करता है कि प्रदेश के हर नागरिक को रजत जयंती पर केंद्र शासित प्रदेश के लिए संकल्प लेना होगा तभी आमजन को न्याय मिल सकेगा एवं शहीदों का सपना पूरा हो सकेगा | पत्रकार वार्ता में- मोर्चा महासचिव आकाश पंवार व प्रवीण शर्मा पिन्नी मौजूद थे |

Next Post

अपनी मांगों को लेकर वकीलों ने दिया धरना,कचहरी का काम काज रहा बाधित

अपनी मांगों को लेकर वकीलों ने दिया धरना,कचहरी का काम काज रहा बाधित देहरादून। निशुल्क वकीलों को बैठने के लिए स्थान देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर अधिवक्ताओं ने दो घंटे तक धरना दिया। सोेमवार को यहां बार एसोसिएशन के आहवान पर अधिवक्ता ने कार्य से विरत रहकर धरना दिया। […]

You May Like