HTML tutorial
HTML tutorial

उत्तराखण्ड में 44 आईएएस, आईएफएस और पीसीएस अफसरों के तबादले । पांच जिलों के जिलाधिकारी भी हटाए ।

Pahado Ki Goonj

 

उत्तराखण्ड में 44 आईएएस, आईएफएस और पीसीएस अफसरों के तबादले ।

पांच जिलों के जिलाधिकारी भी हटाए ।

 

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर ऑल इंडिया सर्विस के अफसर के तबादले हुए हैं। इसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा से लेकर भारतीय वन सेवा और राज्य सिविल सेवा के अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है। तबादला सूची में 23 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव हुए हैं तो 11 पीसीएस अधिकारियों की भी जिम्मेदारी बदली गई है। इसके अलावा तीन सचिवालय सेवा के अधिकारी और एक भारतीय वन सेवा के अधिकारी को भी तबादला सूची में जगह मिली है।उत्तराखंड में दीपावली से पहले धामी सरकार ने अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव किया है। तबादला सूची में महत्वपूर्ण पदों पर बदलाव हुए हैं। खास बात यह है कि काफी समय से तबादले को लेकर कयास चल रही थी, लेकिन अब जाकर अधिकारियों का इंतजार खत्म हुआ है। राज्य में कुल 23 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई है। इसमें आईएएस अधिकारी दिलीप जावलकर से ग्राम विकास और ग्रामीण निर्माण विभाग की जिम्मेदारी हटाई गई है। आईएएस अधिकारी बीवीआरसी पुरुषोत्तम से भी मत्स्य के निदेशक का पद हटाया गया है। इसी तरह आईएएस अधिकारी चंद्रेश यादव से सचिव पंचायती राज और आयुक्त खाद्य की जिम्मेदारी हटाई गई है।आईएएस अधिकारी रणवीर सिंह चौहान से महानिदेशक कृषि एवं उद्यान की जिम्मेदारी वापस लेते हुए उन्हें आयुक्त खाद्य की जिम्मेदारी मिली है। धीराज गर्ब्याल को सचिव ग्रामीण विकास और ग्रामीण निर्माण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। भारतीय वन सेवा के अधिकारी पराग मधुकर को विशेष सचिव पंचायती राज बनाया गया है।तबादला सूची में आईएएस सोनिका को उपाध्यक्ष हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी दे दी गई है। आईएएस ललित मोहन रयाल से अपर सचिव कार्मिक की जिम्मेदारी हटाते हुए उन्हें

जिलाधिकारी पद से वंदना सिंह को हटाते हुए उन्हें अब महानिदेशक कृषि एवं उद्यान विभाग के साथ अपर सचिव नियोजन की जिम्मेदारी दी गई है। विनीत कुमार से अपर सचिव वन की जिम्मेदारी वापस लेते हुए अपर सचिव श्रम की जिम्मेदारी दी गई है। हिमांशु खुराना को अपर सचिव वन बनाया गया है। अनुराधा पाल से अपर सचिव चिकित्सा शिक्षा की जिम्मेदारी हटाई गई है। आलोक कुमार पांडे को अल्मोड़ा जिले के जिलाधिकारी की जिम्मेदारी से हटाते हुए उन्हें मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीएमजीएसवाई और अपर सचिव सूचना प्रौद्योगिकी के साथ आईटीडीए के निदेशक की जिम्मेदारी मिली है।तबादला सूची में गौरव कुमार को भी जगह मिली है, उन्हें चमोली का जिलाधिकारी बनाया गया है। चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी को निदेशक समाज कल्याण हल्द्वानी की जिम्मेदारी दी गई है। तबादला सूची में आईएएस रवनीत चीमा से अपर सचिव श्रम और समाज कल्याण के अलावा आयुक्त दिव्यांगजन की भी जिम्मेदारी वापस ली गई है, उन्हें अब अपर सचिव पुनर्गठन विभाग दिया गया है।विनोद गिरि गोस्वामी को पिथौरागढ़ जिलाधिकारी पद से हटाते हुए उन्हें अपर सचिव शहरी विकास विभाग और निदेशक शहरी विकास की जिम्मेदारी मिली है। आशीष कुमार भटगाई को बागेश्वर जिलाधिकारी पद से हटाया गया है और उन्हें अब पिथौरागढ़ जिलाधिकारी बनाया गया है।आईएएस प्रकाश चंद्र को आयुक्त दिव्यांगजन की जिम्मेदारी मिली है। दीप्ति सिंह से उद्यान विभाग के निदेशक की अतिरिक्त जिम्मेदारी वापस ली गई है। आईएएस आकांक्षा कोंडे को बागेश्वर का जिलाधिकारी बनाया गया है। इसी तरह अंशुल से हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी वापस लेते हुए अल्मोड़ा जिलाधिकारी बनाया गया है।

 

कई पीसीएस अधिकारियों की कुर्सी भी हिली।

 

 

देहरादून। पीसीएस अधिकारी गिरधारी सिंह रावत को अपर सचिव कार्मिक एवं सतर्कता की जिम्मेदारी दी गई है। पीसीएस चंद्र सिंह धर्मशक्तु को मत्स्य विभाग का निदेशक बनाया गया है। पीसीएस ललित नारायण मिश्र को सीडीओ हरिद्वार भेजा गया है। अशोक कुमार पांडे को सचिव उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की जिम्मेदारी मिली है। उधर सुंदरलाल सेमवाल को उद्यान विभाग का निदेशक बनाया गया है। चंद्र सिंह मर्ताेलिया को संभागीय खाद्य नियंत्रक कुमाऊं संभाग मिला है। जय भारत सिंह को देहरादून के एडीएम पद से हटाते हुए सीडीओ उत्तरकाशी बनाया गया है। रजा अब्बास से अपर नगर आयुक्त, नगर निगम देहरादून की जिम्मेदारी वापस ली गई है। जयवर्धन शर्मा को परीक्षा नियंत्रक उत्तराखंड लोक सेवा आयोग हरिद्वार की जिम्मेदारी मिली है। इसी तरह युक्ता मिश्र को एडीएम अल्मोड़ा की जिम्मेदारी दी गई है।सरकार ने तबादला सूची में कृष्ण नाथ गोस्वामी का नाम भी शामिल किया है। जिन्हें चंपावत का एडीएम बनाया गया है। नरेश चंद्र दुर्ग पाल को संयुक्त संचालक चकबंदी की जिम्मेदारी मिली है। ऋचा सिंह को डिप्टी कलेक्टर उधम सिंह नगर और सोनिया पंत को उपनिदेशक शहरी विकास की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह सोहन सिंह को डिप्टी कलेक्टर रुद्रप्रयाग, परितोष वर्मा को नगर आयुक्त, नगर निगम हल्द्वानी, चतर सिंह को डिप्टी कलेक्टर पौड़ी और अनिल कुमार को डिप्टी कलेक्टर बागेश्वर की जिम्मेदारी दी गई है।

Next Post

चरस की तस्करी करते चार चरस तस्कर गिरफ्तार,

चरस की तस्करी करते चार चरस तस्कर गिरफ्तार,   उतरकाशी । मोरी ।   थाना मोरी पुलिस द्वारा संगठित गिरोह के 4 शातिर तस्करों को अवैध चरस का परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया है, *मोरी पुलिस टीम द्वारा आज 13 अक्टूबर 2025 को मोरी, बिंगसारी बैण्ड के पास चैकिंग […]

You May Like