HTML tutorial

बड़कोट में मंगल कलश शोभा यात्रा के साथ प्रज्ञा पुराण कथा व नौ कुण्डीय महायज्ञ का शुभारंभ ।

Pahado Ki Goonj

बड़कोट में मंगल कलश शोभा यात्रा के साथ प्रज्ञा पुराण कथा व नौ कुण्डीय महायज्ञ का शुभारंभ ।

बड़कोट। 

बडकोट में नगर व्यापार मण्डल द्वारा आयोजित चार दिवसीय प्रज्ञा पुराण कथा एवं नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का गुरुवार को मंगल कलश शोभा यात्रा के साथ विधिवत शुभारंभ हो गया है।
बड़कोट में क्षेत्र की खुशहाली, सुख समृद्धि के लिए तथा दैवीय आपदाओं में मृत आत्माओं की शांति के लिए व्यापार मण्डल बड़कोट की ओर से प्रज्ञा पुराण कथा एवं नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है । इस महायज्ञ को अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की टोली द्वारा संपन्न करवाया जाएगा। गुरुवार को कथा शुरू होने से पूर्व चंद्रेश्वर महादेव मंदिर से भव्य कलश यात्रा शुरू हुई जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए कथा स्थल तक पहुंची। जिसके बाद विधिवत पूजा अर्चना के साथ कथा शुरू हुई। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष धनवीर रावत ने कहा है कि विगत कई वर्षों से व्यापार मंडल बड़कोट हर साल धार्मिक आयोजन करते आ रहा है, इसी के अनुरूप इस बार प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है।
इस मौके पर शांति कुँज हरिद्वार की टीम से सुनील शर्मा, रामबीर नेगी, हुकुम चंद, देबी सिंह , दिनेश, रामआश्रय चौहान, जयस्वरूप बहुगुणा, राधा बलभ नौटियाल, बी के मिश्रा, धनवीर रावत, सोहन, गैरोला, सुनील मनवाल, शांति बेलवाल, मदन पैन्यूली,प्रदीप असवाल,अजय चौहान, मनोज, अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, दिनेश चौहान महादेव उनियाल,अवतार सिंह सहित बड़ी संख्या में कथा स्रोता उपस्थित रहे।

Next Post

सीतामाता मंदिर चांई के बाद श्री नृसिंह मंदिर ज्योतिर्मठ में दर्शन एवं मंदिर समिति कार्यालय का निरीक्षण अधिकारियों को दिये निर्देश दिये

,*श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति* (*बीकेटीसी )अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी सहित पदाधिकारियों ने चांई गांव स्थित सीता माता मंदिर में दर्शन पश्चात मंदिर जीर्णोद्धार तथा सौंदर्यीकरण हेतु स्थलीय अवलोकन किया।* • *सीतामाता मंदिर चांई के बाद श्री नृसिंह मंदिर ज्योतिर्मठ में दर्शन एवं मंदिर समिति कार्यालय का निरीक्षण अधिकारियों को […]

You May Like