HTML tutorial

रंगारंग कार्यक्रम के साथ सेवा पखवाड़ा का आगाज ।

Pahado Ki Goonj

रंगारंग कार्यक्रम के साथ सेवा पखवाड़ा का आगाज ।

उत्तरकाशी । रिपार्ट मदन पैन्यूली

जनपद में रंगारंग कार्यक्रम के साथ ही उत्साहपूर्वक सेवा पखवाड़ा का आगाज हो गया है। बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक सुरेश चौहान ने डुंडा ब्लाक में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा पखवाड़े का विधिवत शुभारंभ किया। सेवा पखवाड़े के अंर्तगत स्वच्छता अभियान,बहुउद्देश्यीय शिविर औऱ स्वास्थ्य पखवाड़ा जैसी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई एवं अंतिम छोर के व्यक्ति को योजनाओं से लाभान्वित किया गया। साथ ही शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण,विभिन जांचे,निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। तथा जरूरतमंद लोगों के दिव्यांग प्रमाण पत्र,आय एवं स्थायी निवास प्रमाण पत्र मौके पर जारी किए गए। जनपद में सेवा पखवाड़ा आगामी 2 अक्टूबर तक चलेगा। बुधवार को भटवाड़ी,डुंडा,चिन्यालीसौड़, नौगांव, पुरोला और मोरी में भी सेवा पखवाड़े के तहत कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर मध्यप्रदेश से प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन का सीधे प्रसारण पूरे जनपद में देखा व सुना गया। प्रधानमंत्री ने मध्यप्रदेश से स्वस्थ नारी सशक़्त परिवार अभियान सहित अनेक योजनाओं का शुभारम्भ किया। इससे पूर्व जनपद में बृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।     *विकासखण्ड भटवाड़ी* भटवाड़ी में आयोजित शिविर में 10 परिवार रजिस्टर, 25 राशन कार्ड, 8 जन्म प्रमाण पत्र, 5 मृत्यु प्रमाण पत्र, 3 यूसीसी रजिस्ट्रेशन, 3 पेंशन, 54 आधार कार्ड बनाए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 412 एवं आयुर्वेद विभाग द्वारा 105 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा 6 दिव्यांगजनों को कान की मशीन एवं छड़ी वितरित की गई। साथ ही एक लाभार्थी को ₹20,000 का राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ चेक एवं एक को ₹50,000 का शादी अनुदान चेक प्रदान किया गया। *विकासखण्ड पुरोला* पुरोला में सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश्वर लाल ने किया। शिविर में 6 स्वयं सहायता समूहों को सीसीएल चेक, पर्यावरण ग्राम संगठन मखना को ₹10 लाख का चेक, 3 पशु सखी किट तथा 20 लाभार्थियों को रीप परियोजना के तहत चेक वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त 75 बीपीएल प्रमाण पत्र, 12 जॉब कार्ड, 5 जन्म, 2 मृत्यु प्रमाण पत्र एवं 6 यूसीसी रजिस्ट्रेशन किए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 180 लोगों का परीक्षण कर दवा वितरण किया गया। समाज कल्याण विभाग ने 5 कान की मशीन, 5 छड़ियाँ एवं 4 शादी अनुदान चेक वितरित किए। खाद्य आपूर्ति विभाग ने 22 राशन कार्ड आवेदन ऑनलाइन भेजे। सहकारिता विभाग द्वारा नैनो यूरिया, सागरिका और नैनो डीएपी वितरित की गई। पशुपालन विभाग ने 64 पशुपालकों को दवाएं वितरित की। *विकासखण्ड नौगांव*    नौगांव में समाज कल्याण विभाग द्वारा 5 शादी अनुदान चेक, 9 दिव्यांगजनों को उपकरण दिए गए। कृषि विभाग द्वारा दरांती, कैंची, आरी, चाकू, कुदाल, कीटनाशक आदि वितरित किए गए। पंचायती राज विभाग ने 15 परिवार रजिस्टर नकल, 5 जन्म प्रमाण पत्र, 3 विवाह पंजीकरण किए। उद्यान विभाग द्वारा 8 उद्यान कार्ड, कीटनाशक एवं कॉपर वितरित किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 13 लोगों की जांच एवं दवा वितरण, आयुर्वेद विभाग द्वारा 10 लोगों का परीक्षण, तथा बाल विकास विभाग द्वारा 5 मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित की गई। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 32 प्रमाण पत्र व आधार से संबंधित 18 कार्य किए गए। *विकासखण्ड चिन्यालीसौड़* चिन्यालीसौड़ में स्वास्थ्य विभाग ने 80 लोगों का परीक्षण कर दवा दी। आयुर्वेद विभाग द्वारा 110 लोगों को स्वास्थ्य लाभ, योग प्रशिक्षण और ऋतुचर्या की जानकारी दी गई। उद्यान विभाग ने 60 कृषकों को लाभान्वित किया। समाज कल्याण विभाग ने 2 शादी अनुदान व 3 पारिवारिक लाभ चेक दिए। विद्युत विभाग ने 15 नए संयोजन, 3 बिल शिकायतों का निस्तारण व योजनाओं की जानकारी दी। कृषि विभाग ने 11 काश्तकारों को पीएम किसान योजना की जानकारी दी। राजस्व विभाग ने 15 आय प्रमाण पत्र जारी किए। पंचायतीराज विभाग द्वारा 96 परिवार रजिस्टर नकल, 8 जन्म प्रमाण पत्र, 14 राशन कार्ड संशोधन, 6 नए राशन कार्ड आवेदन तथा 25 पेंशन आवेदन ऑनलाइन अग्रसारित किए गए। पशुपालन विभाग ने 24 पशुपालकों को दवा व योजनाओं की जानकारी दी।

 

Next Post

मुख्यमंत्री से राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर अपनी विभिन्न मांगों को उनके समक्ष रखा

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर अपनी विभिन्न मांगों को उनके समक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि मांगों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर […]

You May Like