HTML tutorial

परमधर्माधीश ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज ने कहा गौहत्या के पाप के कारण हिन्दू अपने ही देश में हो रहा अपमानित। पढ़ें रघुनाथ सिंह नेगी की जन सेवा

Pahado Ki Goonj

सनातन धर्म की जय 🚩🚩

 

#गौमतदाता_संकल्प_बिहार_यात्रा #बिहार #sanatandharma #गौमाता #शंकराचार्य #यात्रा #राष्ट्रमाता #किशनगंज #Kishanganj #kishanganjbihar

*शंकराचार्य जी ने कहा गौहत्या के पाप के कारण हिन्दू अपने ही देश में हो रहा अपमानित*

किशनगंज,बिहार,17.9.25  ” जनता का कहना है महाराज जी से 

देश में इस प्रकार से लड़कियों को सनातन धर्म के प्रति बोर्ड होने के लिए  शिक्षा लेनी चाहिए  नकी अर्ध नग्न होकर  घूमने के लिए “

गोकशी बंद कराने एवं गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित कराने राष्ट्रव्यापी धर्मान्दोलन चला रहे परमाराध्य परमधर्माधीश ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज गौमतदाता संकल्प यात्रा के अंतर्गत किशनगंज बिहार में गौमतदाता संकल्प सभा मे उमड़ी भारी भीड़ को सम्बोधित करते हुए कहा कि अपने धर्म व गौमाता के प्राणों के रक्षा हेतु हर सनातनधर्मी को अब कृतसंकल्पित हो जाना चाहिए कि जो भी राजनैतिक दल या नेता चुनाव जीतने के बाद गोकशी बन्द कराने व गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित कराने हेतु अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने हेतु शपथपत्र देकर आए उसी गौभक्त प्रत्याशी को अपना अमूल्य वोट दीजिए।अन्यथा वो दिन दूर नही जब हमारे बच्चे भी गौमांस खाने लग जाएंगे।

परमधर्माधीश श्रीशंकराचार्य जी महाराज ने कहा कि गो हत्या को सहना हिन्दू नही होने की पहचान है,इसलिए गौहत्या को बढ़ावा देने वाले नेता व राजनैतिक दल को किसी भी हालत किसी भी प्रकार से समर्थन न करें।हर हिन्दू अपने घर के सामने बोर्ड लगाकर लिख दे कि ये हिन्दू घर है कृपया गोहत्यारी पार्टी व प्रत्याशी हमसे वोट की कत्तई उम्मीद न करें।हम राजनीतिज्ञ नही हैं हम तो बस इतना चाहते हैं कि हमारी सनातनधर्मी प्रजा गौहत्या के पाप से बच जाए।आज की राजनीति और अधर्मी राजनीतिज्ञ तुक्ष स्वार्थ हेतु गौमाता को बोटी बोटी काटकर पैकेटों में बेच रहे हैं।इसलिए हम गौमाता के प्राणों की रक्षा हेतु और ऐसी अधर्मी राजनीति को प्रभावित करने हेतु गौभक्तों को चुनाव लड़ा रहे हैं।सत्तालोलुप राजनेताओं का कमजोर नस वोट ही है जिसे पाकर वो मनमाना आचरण कर रहे हैं।इसलिए सनातनी राजनीति के माध्यम से हम राजनेताओं के कमजोर नस को दबा रहे हैं।जब नेताओ को लगेगा कि अगर हम गोकशी कराएंगे तो हमारी सत्ता नही रहेगी तो कल से वो खुद को गोभक्त दिखाने हेतु सींग लगाकर घूमने लगेंगे।

*पूज्यपाद शंकराचार्य जी महाराज ने रात्रि विश्राम मनोज गट्टानी के आवास पर किया।जहां गट्टानी परिवार ने शंकराचार्य जी महाराज के चरण पादुका का पूजन कर उनकी आरती उतारी*

*विवेक शर्मा जी ने भी शंकराचार्य जी महाराज के चरण पादुका का पूजन किया।आज रात्रि विश्राम शंकराचार्य जी महाराज पूर्णिया में करेंगे*

*शंकराचार्य जी महाराज ने स्वर्गीय पं कृष्णानंद उपाध्याय के घर जाकर उनको भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया*

आज के समस्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सर्वश्री-गौमतदाता संकल्प यात्रा के संयोजक स्वामी प्रत्यक्चैतन्यमुकुंदानंद गिरी जी महाराज,दीपक शर्मा,मनीष जलान,ललित मित्तल,छोटू पासवान,अखिलेश ब्रम्ह्चारी सहित हजारों लोग उपस्थित थे।

उक्त जानकारी शंकराचार्य जी महाराज के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय व शैलेन्द्र योगी ने दी है।

आगे पढ़ें

https://www.facebook.com/share/p/1HBWuDWGZn/

आगे पढ़ें

आगे पढ़ें

जन सेवा के लिए रघुनाथ सिंह नेगी को सम्मान दिया जाय

आगे पढ़ें

दम तोड़ते मरीजों को आईसीयू /वेंटीलेटर की सुविधा कब मिलेगी सरकार! मोर्चा #परिजन अस्पताल दर- दर अस्पताल ठोकरें खाने को मजबूर | #प्रदेश में क्यों नहीं बढ़ाई जा रहे इंफ्रास्ट्रक्चर | #स्वास्थ्य मंत्री को नहीं रहा आमजन के जीवन से कोई लेना- देना |
विकासनगर- प्रदेश में समुचित स्वास्थ्य सेवाओं की कमी एवं नए अस्पतालों के निर्माण को लेकर जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश के सरकारी और गैर सरकारी नामी अस्पतालों में मरीज को आपातकालीन समय में आईसीयू/ वेंटीलेटर सुविधा उपलब्ध न होने के कारण मरीजों को जान से हाथ धोना पड़ रहा है, लेकिन सरकार व विभागीय मंत्री का ध्यान स्वास्थ्य सेवाओं की तरह बिल्कुल नहीं है | परिजन/ तीमारदार मरीज को लेकर अस्पताल दर- दर अस्पताल भटकते रहते हैं, लेकिन उनको सुविधा नहीं मिल पाती | स्वास्थ्य मंत्री इस मामले में बिलकुल बेखबर बने हुए हैं, जिसके चलते मरीज और तीमारदार (परिजन) काफी चिंतित हैं |
प्रदेश में कोरोना काल के पश्चात मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा, लगातार हो रही मौतों, इलाज की कमी, लापरवाही और बदइंतजामी जरूरत के समय आईसीयू/ वेंटीलेटर उपलब्ध न होने आदि बद इंतजामी के चलते मरीजों एवं परिजनों की जान पर बन आई है |
नेगी ने कहा कि वर्तमान हालात में अस्पतालों में बढ़ती मरीजों की संख्या को देखते हुए इंफ्रास्ट्रक्चर क्यों नहीं बढ़ाया जा रहा? अस्पतालों में आईसीयू/ वेंटीलेटर की भारी कमी है, जिसको वक्त रहते बढ़ाये जाने की जरूर है| नेगी ने सरकार को नसीहत देते हुए कहा कि यू सी सी, मंदिर- मस्जिद, मजार आदि तमाम मुद्दों को छोड़कर अस्पतालों को सुख सुविधाओं से लैस करने एवं अन्य बड़े अस्पताल खोलने की दिशा में काम करें | मोर्चा शीघ्र ही इस दिशा में आंदोलन करेगा |
पत्रकार वार्ता में- भीम सिंह बिष्ट व अमित जैन मौजूद थे।

आगे पढ़ें
: मोर्चा के प्रयास से राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण आया हरकत में- नेगी #बाह्य रोगियों को आयुष्मान के तहत वेंटिलेटर/ आईसीयू सुविधा दिलाने का था मामला| #प्राथमिकता दी जाती है स्वास्थ्य बीमा कार्ड/ गोल्डन कार्ड/ नगद वालों ! #सिफारिश के तहत ही मिल पाती है आयुष्मान के तहत ये सुविधा | विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश के कई बड़े नामी सूचीबद्ध प्राइवेट हॉस्पिटल द्वारा बाह्य रोगियों को आपात स्थिति में दाखिले (एडमिशन) के समय बिना सिफारिश के आयुष्मान योजना के तहत अक्सर वेंटिलेटर/ आईसीयू की सुविधा उपलब्ध कराने में आनाकानी/ बहाना बनाने के मामले को लेकर शासन को जगाने का काम किया था, जिसके क्रम में राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा समस्त मेडिकल सुपरिटेंनडेंट्स, सूचीबद्ध अस्पताल प्रबंधनों को कार्रवाई एवं समुचित अनुपालन के निर्देश दिए | नेगी ने कहा कि कई अस्पताल आपात स्थिति में वेंटिलेटर/ आईसीयू इस समय उपलब्ध नहीं है,का बहाना बनाकर टाल देते हैं, जबकि अस्पताल में यह सुविधा उस वक्त उपलब्ध रहती है | ऐसे समय में जब उस वक्त मरीज की जान पर बनी रहती है | इन कारणों के चलते सरकार की आयुष्मान योजना का लाभ मरीज को नहीं मिल पाता| कई मामलों में, जिन लोगों की एप्रोच होती है ,वो मरीज इस सुविधा का लाभ उठा लेते हैं, लेकिन सिफारिश विहीन अन्य मरीज अस्पतालों के चक्कर ही काटते रहते हैं | आलम यह है कि आयुष्मान के तहत इलाज करा रहे मरीजों को ये अस्पताल हेय दृष्टि से देखते हैं | कई मामलों में देखा गया है की अस्पताल प्रबंधन प्राइवेट स्वास्थ्य बीमा कार्ड धारकों/ गोल्डन कार्ड/ नगद वालों पर विशेष ध्यान देते हैं, जिसमें उनकी अच्छी कमाई होती है| कई बार तो ये अस्पताल जब तक स्वास्थ्य बीमा कार्ड/ गोल्डन कार्ड की राशि समाप्त नहीं हो जाती तब तक मरीज को नहीं छोड़ते, चाहे वह चार दिन पहले ही मर चुका हो | इस ओर विशेष ध्यान देने की जरूरत है | ऐसी लापरवाही के चलते सरकार की योजना शत प्रतिशत धरातल पर नहीं उत्तर पा रही है | मोर्चा मरीजों के जीवन से खिलवाड़ नहीं होने देगा |

आगे पढ़ें
: मुख्यमंत्री के समक्ष रखा विद्यालयों से वसूले जा रहे लेबर सैस मामले को मोर्चा ने #सभी विद्यालयों को एक फ़ीसदी लेबर सैस जमा करने के हैं निर्देश|

#भवन की लागत के आधार पर निर्धारित किया गया है जजिया कर ! #सैस होना चाहिए था लेबर लागत के आधार पर ! देहरादून -जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने मा.मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर प्रदेश भर के निजी विद्यालय प्रबंधनों/ स्वामियों पर थोपे जा रहे लेबर सैस मामले में हस्तक्षेप की मांग की | श्री धामी ने कार्यवाही का भरोसा दिलाया | नेगी ने कहा कि भवन निर्माण एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा विद्यालय प्रबंधनों को विद्यालय भवन की लागत का एक फ़ीसदी लेबर सैस (श्रम उपकर) जमा कराने हेतु निर्देशित किया गया है (नोटिस जारी किये गये हैं), जबकि होना यह चाहिए था कि जो उस भवन के निर्माण में लेबर खर्च लगा है, उसका एक फ़ीसदी कर लिया जाना न्याय संगत लगता है | जो टैक्स थोपा जा रहा है वो वर्तमान हिसाब से ₹17,500 प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से आंका जा रहा है | टैक्स लगाना न्याय संगत बात हो सकती है, लेकिन मुनासिब होना चाहिए |माना कि एक भवन ₹1000 में बनकर तैयार हुआ तथा उसमें ₹150 लेबर खर्चा आया तो इस हिसाब से ₹150 लेबर खर्चे पर एक फ़ीसदी 1.50 रुपए सैस लगाना चाहिए था, लेकिन यहां ₹1000 पर एक फ़ीसदी यानी ₹10 सैस लगाया जा रहा है | यह एक तरह से लेबर कर न होकर भवन कर जैसा प्रतीत हो रहा है ! प्रश्न इस बात का है कि शैक्षणिक संस्थानों पर लेबर सैस लगाकर विभाग एक तरह से छात्र- छात्राओं एवं इनके अभिभावकों पर अप्रत्यक्ष तौर पर बोझ डालना चाहती है |इस प्रकार का सैस यानी जजिया कर भविष्य में कहीं न कहीं शिक्षा ग्रहण करना और महंगी कर देगा तथा इसका भार भी अभिभावकों पर ही पड़ेगा | आखिर हर चीज में टैक्स पर टैक्स लगाकर जनता का तेल निकालना निश्चित तौर पर दुर्भाग्यपूर्ण भी है | इसके अतिरिक्त अस्पताल व अन्य संस्थानों पर भी टैक्स लगाए जाने की सूचना प्राप्त हुई है |

आगे पढ़ें
[ देवदूत बनी एसडीआरएफ के हक की लड़ाई लड़ेगा मोर्चा -नेगी #फोर्स के जवानों के वेतन- भत्ते एवं अन्य सुविधाएं बढ़ाये जाना बहुत जरूरी | #फोर्स को और अधिक साधन संपन्न बनाए जाने की जरूरत| #जान जोखिम में डालकर करते हैं सेवा | विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश में आए दिन घटित हो रही आपदाओं से प्रदेशवासियों को मुसीबत के समय उफनती नदियों /नालों/ गदेरों/ स्खलित पहाड़ों से सकुशल/ सुरक्षित रेस्क्यू कर उनकी जान बचाकर दिन-रात जूझते हुए, जिस प्रकार देवदूत बनी एसडीआरएफ (स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स) अपने काम को अंजाम दे रही है निश्चित तौर पर उसकी सराहना की जानी चाहिए | सरकार को चाहिए कि इनको अन्य फोर्स की तुलना में बेहतर वेतन- भत्ते व अन्य सुविधाओं के साथ-साथ इस फोर्स को और अधिक साधन संपन्न व हाईटेक बनाए जाने की जरूरत है | गौर करने वाली बात यह भी है कि ये जवान सिर्फ और सिर्फ अपनी तनख्वाह पर ही निर्भर रहते हैं | महत्वपूर्ण तथ्य यह भी है कि प्रदेश आपदा ग्रस्त हो चुका है और आपदाएं हर वर्ष और तेजी के साथ घटित हो रही हैं, ऐसे में इस फोर्स का और अधिक विस्तार किए जाने की जरूरत है | मोर्चा एनडीआरएफ के जवानों की बहादुरी को भी सलाम करता है | मोर्चा एसडीआरएफ के जवानों की मांगों एवं फोर्स का विस्तार/ हाईटेक किए जाने के मामले को सरकार के समक्ष रखेगा |

Next Post

रंगारंग कार्यक्रम के साथ सेवा पखवाड़ा का आगाज ।

रंगारंग कार्यक्रम के साथ सेवा पखवाड़ा का आगाज । उत्तरकाशी । रिपार्ट मदन पैन्यूली जनपद में रंगारंग कार्यक्रम के साथ ही उत्साहपूर्वक सेवा पखवाड़ा का आगाज हो गया है। बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक सुरेश चौहान ने डुंडा ब्लाक में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए दीप प्रज्ज्वलित कर […]

You May Like