उत्तराखण्ड सरकार के सचिव मीनाक्षी सुन्दरम जी की अध्यक्षता में विगत 29 सितम्बर को देहरादून में बद्रीश संघर्ष समिति के साथ हुई वार्ता और सभी बात मानी जाएगी । लिखित आश्वासन के बाद आन्दोलन को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है ।
ये आन्दोलन पिछले 29 दिन से चल रहा था , आज सरकार के प्रतिनिधि उपजिलाधिकारी श्री वशिष्ठ जी ने उपस्थित होकर आन्दोलनकारियों को चरणामृत पिलाकर पूरा किया । संघर्ष समिति के सभी लोगो ने भगवान के दर्शन कर अपनी भावनाएं व्यक्त की ।

