चंद्रशेखर पैन्यूली की रिपोर्ट,लिखवार गांव ,आज प्रतापनगर ब्लॉक सभागार में नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख श्रीमती मनीषा पँवार, ज्येष्ठ उप प्रमुख श्री प्रकाश रमोला, कनिष्ठ उप प्रमुख श्री बिशन सिंह रांगड़ सहित सभी नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह होने पर सभी को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनायें.

इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री उत्तराखंड सरकार श्रीमती गीता रावत जी,पूर्व विधायक प्रतापनगर विजय पँवार गुड्डू भाई ,पूर्व राज्य मंत्री श्री रोशन लाल सेमवाल, पूर्व प्रमुख श्री प्रदीप रमोला जी, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री रोशन रांगड़ जी, आदि रहे, इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष श्री हर्ष मणि सेमवाल जी, मंडल अध्य्क्ष बसंत चौहान जी,डॉ भान सिंह नेगी, आनन्द रावत, जयेंन्द्र सेमवाल, राजपाल राणा, ख़ुशीलाल,खुशहाल सिंह रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष युद्धवीर राणा, जिला पंचायत प्रतिनिधि हरि प्रसाद डिमरी, नरेश नेगी, यशवीर पँवार,ममता पँवार गुप्ता बिष्ट, नन्द किशोर पैन्यूली,राजेन्द्र नेगी,मुरारी सिंह रांगड़,बलवीर असवाल,प्रवीण व्यास विरेन्द्र रांगड़, राहुल राणा, मुकेश रावत, मनीष चौहान,कपिल जोशी,जे डी सेमवाल उम्मेद सिंह रावत,जसपाल पँवार, सोहन रांगड़, जयेंन्द्र सिंह, अनूप रावत, धनवीर रावत रमेश भंडारी, अमर सिंह सहित क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधि सामाजिक कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे.कार्यक्रम का संचालन सहायक खण्ड विकास अधिकारी पूरण सिंह पयाल ने किया. तो शपथ जिला परियोजना अधिकारी ने दिलाई, इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी सुश्री श्रव्या गोयल जी सहित तमाम कर्मचारी भी उपस्थित रहे.पुनः सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को हार्दिक शुभकामनायें, आप सभी का कार्यकाल शुभ हो.
आगे पढ़ें
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल
NDRF की टीम द्वारा स्कूल सेफ्टी कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 29.08.2025 को *रा.ई.का. ओखलाखाल
प्रतापनगर* में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अध्यापक एवम लगभग 79 छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के शुभारंभ मे अध्यापक श्री शांति प्रसाद पैन्यूली ने सभी अधिकारीयों एवं NDRF, SDRF टीम एवं आपदा प्रबंधन विभाग और अन्य प्रतिभागीयों का स्वागत किया गया।
NDRF की टीम द्वारा आपदाओं से बचाव के सम्बन्ध में प्राथमिक उपचार, CPR, स्टेचर के इंप्रोवाईजेशन तरीके, बाढ़ रेस्क्यू, फायर रेस्क्यू, खोज एवं बचाव में प्रयोग होने वाले विभिन्न उपकरणों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान NDRF, SDRF टीम द्वारा डैमो एवं अभ्यास कराया गया, जिसमे विद्यालय के छात्र – छात्राओं द्वारा अभ्यास किया गया।
इस अवसर पर NDRF टीम के श्री ओम प्रकाश के द्वारा बताया गया कि श्री सुदेश कुमार ड्रॉल कमांडेंट, 15 वी NDRF के दिशानिर्देश में पूरे उत्तराखंड में इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसके अंतर्गत जनपद टिहरी गढ़वाल में दिनांक 18.08.2025 से 02.09.2025 तक जनपद के अलग-अलग स्थानो में दिनांक 25.08.25 से 02.09.25 तक विकासखंड चंबा, थौलधार, प्रतापनगर एवं जाखणीधार में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं l
कार्यक्रम में इंस्पेक्टर ओम प्रकाश ठाकुर NDRF टीम, के साथ SDRF टीम द्वारा SDRF गठन एवं कार्य प्रणाली के बारे मे बताया गया एवं जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुख्य प्रशिक्षक अनिल सकलानी द्वारा आपातकालीन नम्बरों एवं आपदा प्रबंधन विभाग की विभिन्न जानकारी उपस्थित प्रतिभागियों को दी गयी।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य श्री बी. एस. नेगी ने सभी का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि एस प्रकार के कार्यक्रम विद्यालयों होते रहें तो निश्चित रूप से हम सभी के लिए लाभकारी होंगे l इस अवसर पर रा.ई. का. ओखला खाल के समस्त कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल l
आगे पढ़ें
“खेल दिवस पर जनपदभर में खेल प्रतियोगिताओं की धूम”
“राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा”
“खेल दिवस पर जनपद में उत्साहपूर्वक आयोजित हुई प्रतियोगिताएं”
“खेल दिवस पर बच्चों व युवाओं ने खेलों में दिखाया उत्साह”
राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त, 2025 पर जनपद टिहरी गढ़वाल में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के निर्देशन में खेल विभाग द्वारा खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजित किया गया। जिला खेल अधिकारी दीपक रावत द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं की जानकारी से अवगत कराया गया।
1- बास्केटबॉल
आयोजन स्थल- ओम्कारानन्द स्कूल, मुनि की रेती, टि०ग०।
अण्डर-14 बालिका वर्ग में 04 टीमों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।
फाइनल मैच ओम्कारानन्द स्कूल एवं पूर्णानन्द स्टेडियम के बीच खेला गया जिसमें ओम्कारानन्द 23-11 से विजयी हुआ। अण्डर 19 बालिका वर्ग में भी ओम्कारानन्द ने होराजन हाऊस क्लब को 21-13 से हराया। विजेता एवं उप विजेता टीमों को पुरस्कार राजीव रौतेला, प्रधानाचार्य एवं डी०पी० रतूड़ी के द्वारा दिये गये।
2- सॉफ्टबाल
आयोजन स्थलः- बौराडी स्टेडियम, नई टिहरी।
अण्डर-19 बालक वर्ग में 06 टीमों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।
टीमों का नामः- एन०टी०आई०एस०, डी०के०जी०, नई टिहरी, बी०पुरम, लायन क्लब, सुपर किंग।
फाइनल मैच में एन०टी०आई०एस० विजेता ने बी०पुरम उप विजेता को 03-01 से हराया।
3- वालीबॉल
आयोजन स्थलः ओम्कारानन्द स्कूल, मुनि की रेती, टि०ग०।
ओपन पुरूष वर्ग में 08 टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मैच पूर्णानन्द स्पोर्ट्स स्टेडियम और फ्रेंड्स क्लब के बीच खेला गया जिसमें फ्रेंडस क्लब ने 03-00 से पूर्णानन्द स्पोर्ट्स स्टेडियम को हराया।
4- हॉकी
आयोजन स्थलः खेल मैदान, जिला खेल कार्यालय, नरेन्द्र नगर।
अण्डर-18 बालक वर्ग में 06 टीमों ने प्रतिभाग किया।
फाइनल मैच में जी०आई०सी० नरेन्द्र नगर ने पूर्णानन्द स्पोर्ट्स स्टेडियम को 03-02 से हराया। सम्पन्न समारोह के विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि सुरेश तोपवाल के द्वारा विजेता / उप विजेता खिलाडियों को पुरस्कार प्रदान किये गये।
–
आगे पढ़ें

आगे पढ़ें
अवैध गैस रिफिलिंग पर जिला प्रशासन सख्त; 34 सिलेंडर जब्त
डीएम के निर्देश अवैध गैस रिफिलिंग की शिकायत पर जिला प्रशासन की छापेमारी
देहरादून दिनांक 29 अगस्त 2025, (सू.वि), जिला प्रशासन को आमवाला में अवैधरूप से गैस सिलेंडर रिफिलिंग किये जाने की शिकायतें प्राप्त हो रही थी, जिस पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने जिला पूर्ति अधिकारी को कार्यवाही के निर्देश दिए। प्राप्त शिकायतों एवं जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में पूर्ति विभाग की टीम द्वारा जिला पूर्ति अधिकारी के.के अग्रवाल के नेतृत्व में आमवाला अपरला एमबी होम निकट गंगा टावर तपोवन में छापेमारी की गई। छापेमारी में 19 घरेलू सिलंेडर, 15 व्यसायिक तथा 2 गैस रिफिलिंग किट तथ 2 कपड़े बरामद हुए जिसे मौके पर ही सील कर दिया गया तथा 1 इलैक्ट्रानिक तराजू को जब्त कर लिया गया। अवैध रूप से गैस रिफिलिंग आवश्यक वस्तु अधिनियम की सुसंगत धाराओं का उल्लंघन होना पाया गया है। जिला पूर्ति कार्यालय द्वारा सम्बन्धित के विरूद्ध थाना रायपुर में तहरीर दी गई है।
छापेमारी कार्यवाही के दौरान संयुक्त टीम में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अजयपाल सिंह, पूर्ति निरीक्षण शशांक चौधरी व रजत नेगी, आदि उपस्थित रहे।
आगे पढ़ें
जिला प्रशासन की मेडिकल स्टोर पर छापेमारी; दवाई बिक्री पर लगाया प्रतिबन्ध
कमियां सुधार न करने तक क्रय-विक्रय पर लगाया प्रतिबन्ध
देहरादून दिनांक 29 अगस्त 2025, (सू.वि), जिलाधिकारी सविन बंसल को शिकायत प्राप्त हुई कि कांवली रोड में संचालित शिवा मेडिकल एवं अमित मेडिकोज मानक के अनुरूप संचालित नही हो रही हैं। जिस पर जिलाधिकारी ने ड्रग इंस्पेक्टर को कार्यवाही के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देश पर टीम द्वारा मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई। छोपेमारी के दौरान शिवा मेडिकल स्टोर पर सीसीटीवी कैमरा चलित अवस्था में नही पाया गया, औषधियां गंदगी में भण्डारित पाई गई, औषधि का क्रय विक्रय रजिस्टर नही पाया गया। वहीं अमित मेडिकोज पर ओषधियां गंदगी में भण्डारित एवं प्रदर्शित पाई गई औषधियों के क्रय विक्रय अभिलेख सुव्यवस्थित नही पाए। टीम द्वारा सम्बन्धित मेडिकोज को जब-तक पाई गई कमियां में सुधार नही किया तथा लाईसेंस की शर्तें पूर्ण नही की जाती तब-तक औषधि क्रय विक्रय पर रोक लगा दी है।
आगे पढ़ें
*आदि कर्मयोगी मिशन से देहरादून जिले के 41 जनजाति बाहुल्य गांव होंगे शत प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित।*
*सीडीओ ने ‘‘आदि कर्मयोगी मिशन’’ के प्रतीक चिन्ह का किया अनावरण, अधिकारियों को सत्यनिष्ठा से मिशन पूर्ण करने की दिलाई शपथ।*
*देहरादून 29 अगस्त 2025,
जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘‘आदि कर्मयोगी अभियान’’ के अंतर्गत शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय अभिमुखी कार्यक्रम (वी.एल.ओ.) की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, जनपद और विकास खण्ड स्तरीय मास्टर ट्रेनर के साथ ही जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बैठक में आदि कर्मयोगी अभियान के अन्तर्गत जनपद के प्रतीक चिन्ह का वर्चुअल रूप से अनावरण किया और सभी अधिकारियों को इस अभियान के अन्तर्गत पूर्ण सत्यनिष्ठा से मिशन को पूरा करने की शपथ दिलाई। उन्होंने निर्देशित किया कि चयनित जनजाति बाहुल्य गांवों को शत प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित किया जाए।
ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी विक्रम सिंह ने सभी अधिकारियों को ‘‘आदि कर्मयोगी अभियान’’ के विषय में अवगत कराते हुए बताया कि जनपद देहरादून में इस योजना के अंतर्गत 04 विकास खण्डों के कुल 41 गांवों का चयनित किया गया है, जिसके अन्तर्गत उक्त 41 गाँवों में निवासरत समस्त जनजाति श्रेणी के व्यक्तियों को सरकार द्वारा संचालित समस्त लोक कल्याणकारी योजना से शत-प्रतिशत आच्छादित किया जाना है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि जनजाति बाहुल्य जिन ग्रामों को शत प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित किया जाना है, उनमें विकासखंड चकराता के 24, कालसी के 12, विकासनगर के 04 और सहसपुर का 01 गांव शामिल है।
आगे पढ़ें
*डीएम के निर्देश, जिले में 12 अतिरिक्त उचित दर खाद्यान्न दुकानों की आवंटन प्रक्रिया शुरू।*
*इच्छुक व्यक्ति 04 सितंबर तक ऑनलाइन पोटर्ल पर कर सकते है आवेदन।*
*पूर्व में आवंटित 17 उचित दर खाद्यान्न दुकानें से जनता को मिल रही राहत।*
*देहरादून 29 अगस्त 2025,
जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने बताया कि जनपद देहरादून के शहरी क्षेत्रों में उचित दर विक्रेताओं के मृत्यु/त्याग पत्र दिये जाने, आबादी में वृद्धि होने तथा उचित दर दुकानों में राशनकार्ड उपभोक्ताओं का भार बढ़ने के कारण तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली की व्यवस्था को सुदृढ करने एवं जनमानस की सुलभता के दृष्टिगत जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशो के अनुपालन में उचित दर की दुकानों हेतु माह मई, 2025 में विज्ञप्ति जारी की गई थी, जिसके सापेक्ष जनपद के नगर निगम एवं नगर पालिका क्षेत्रों हेतु 17 नई उचित दर की दुकाने आंवटित कर ई-पॉस से खाद्यान्न वितरण प्रारम्भ किया गया। इससे आमजन को दुकान पर लगने वाली भीड़ से राहत मिलते हुए सुगमता से खाद्यान्न प्राप्त होगा। इसी क्रम में 12 दुकानों हेतु पुनः विज्ञप्ति जारी कर दी गयी है, जिसकी आबंटन की प्रक्रिया गतिमान है। वर्तमान तक कुल 11 आवेदन विभाग को प्राप्त हो चुके हैं।
उन्होंने बताया कि जनपद देहरादून की उक्त 12 उचित दर दुकानों में से नगर निगम ऋषिकेश-04, नगर पालिका मसूरी-01 तथा नगर निगम देहरादून-07 हेतु उचित दर की दुकानों के लिए http://investuttarakhand.uk.gov.in पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किये गये है। जिसकी अंतिम तिथि 04.09.2025 तक निर्धारित की गई है। सम्बन्धित नगर निगम/नगर पालिका के निवासित इच्छुक व्यक्ति/आवेदनकर्ता उक्त पोर्टल पर अपना आवेदन/रजिस्ट्रेशन/पंजीकरण की अन्तिम तिथि दिनांक 04.09.2025 तक कर सकते है। उन्होंने बताया कि अंतिम तिथि के बाद पोर्टल पर प्राप्त आवेदन स्वीकार नही होंगे।
आगे पढ़ें
बेसुध हालत में राह में पड़ी महिला को जिला प्रशासन से सकुशल पंहुचाया घर
देहरादून दिनांक 29 अगस्त 2025, (सू.वि), अपर जिलाधिकारी (प्र०) जयभारत सिंह रिंग रोड रायपुर से गुजर रहे थे उनकी दृष्टि एक बेसुध हालत में सड़क किनारे पड़ी महिला पर गई, जिस पर अपर जिलाधिकारी ने आपदा कन्ट्रोरूम पर सूचना देते हुए तत्काल महिला को सहायता पंहुचाने के निर्देश दिए। इस पर जिला आपदा कंट्रोलरूम, देहरादून से टीम भेजी गई जिसमें 01 होमगार्ड एवं 02 महिला कर्मचारी के साथ ही चीता पुलिस भी मौके पर गई। टीम द्वारा सर्वप्रथम महिला को सकुशल उनके घर पहुंचाया गया एवं उनकी बेटी से जानकारी लेने पर उन्हांेंने बताया कि मेरी माता जी का नाम सरिता भट्ट, पत्नी स्वर्गीय विमल कुमार भट्ट, गढ़वाली कॉलोनी की निवासी हैं, जिनकी उम्र 48 वर्ष है तथा पिता की मृत्यु के बाद माता मानसिकरूप से असवस्थ चल रही हैं, जिस कारण वह कई बार घर का रास्ता भूल और भटक जाती हैं। उन्होंने माता को सकुशल घर पंहुचाने पर प्रशासन का आभार व्यक्त किया।


