HTML tutorial

अंशिका जगूड़ी बनी जिला पंचायत उपाध्यक्ष , नौगांव में सरोज पुरोला में निशिता ,चिन्यालीसौड़ में रणबीर ने मारी बाजी ।

Pahado Ki Goonj

अंशिका जगूड़ी बनी जिला पंचायत उपाध्यक्ष ,
नौगांव में सरोज पुरोला में
निशिता ,चिन्यालीसौड़ में रणबीर ने मारी बाजी ।

उतरकाशी । मदन पैन्यूली ।

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा से रमेश चौहान निर्विरोध चुने जाने के बाद उपाध्यक्ष पद पर  अंशिका जगूड़ी जिला पंचायत उपाध्यक्ष चुनी गई हैं।
उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी दीपेंद्र कोहली को दस वोट से मात दी। आपको बताते चले कि गए हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए हुए चुनाव में गुरूवार को उत्तरकाशी में जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद पर अंशिका जगूड़ी को 17 मत पड़े, जबकि भाजपा अधिकृत प्रत्याशी दीपेंद्र कोहली को नौ वोट पड़े। अंशिका जगूड़ी ने उपाध्यक्ष बनने पर सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सदस्यों के भरोसे को कायम रखते हुए सबको साथ लेकर जिला पंचायत के विकास को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
वही  नौगांव ब्लॉक प्रमुख में दूसरे बार  सरोज पंवार ने जीत दर्ज की है। नौगांव ब्लॉक में कुल 40 वोटों में से  सरोज पंवार को 23 वोट पड़े जबकि भाजपा की समर्थन की शीतल गौड़ को 17 वोट पड़े हैं। वहीं जेस्ट प्रमुख के लिए सीमा चौहान को 23 और कनिष्ठ प्रमुख के लिए कुलदीप कुमार को भी 23 पड़े जिससे तीनों ने विजय उम्मीदवारों ने 6-6 मतों से जीत दर्ज की है।
चिन्यालीसौड़ ब्लॉक में प्रमुख के पद पर भाजपा के रणवीर महंत विजय रहे। जबकि कनिष्ठ प्रमुख पर भानुप्रिय थपलियाल व ज्येष्ठ प्रमुख पद पर सुमित्रा असवाल विजय रही। शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख चिन्यालीसौड़ के चुनाव में रोचक मुकाबला देखने को मिला। यहां भाजपा से रणबीर महंत और निर्दलीय मदन नेगी मैदान में थे, जिसमें दोनों प्रत्याशियों को 17-17 वोट पड़े। इस पर आरओ डॉ एचएस बिष्ट ने आयोग के नियमानुसार दोनो प्रत्याशियों के नाम से पर्ची डालकर लॉट्री निकाली। जिसमें रणवीर महंत विजय घोषित हुए। वहीं यही स्थिति कनिष्ठ प्रमुख पर भी देखने को मिली। जिसमें गणेश नौटियाल व भानुप्रिया थपलियाल को भी 17-17 वोट पड़े।
वही पुरोला में भाजपा समर्थित प्रत्याशी निशिता शाह ने शानदार जीत हासिल की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी आँचल दौरियाल को 20 वोटों के बड़े अंतर से मात दी। कुल 22 मतों में निशिता शाह को 20 मत प्राप्त हुए, जबकि आँचल को सिर्फ 2 वोट मिले। वही भटवाड़ी से ममता पंवार डुंडा से राजदीप परमार मोरी से रणदेव राणा पूर्व में ही निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुने गए थे।

 

Next Post

बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजेश्वर  पैन्यूली ने पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री श्यामजाजू  जी से सौजन्य भेंट की

बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजेश्वर  पैन्यूली ने पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री श्यामजाजू  जी से सौजन्य भेंट की लिखवार गांव/ नई दिल्ली  में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री श्यामजाजू जी के आवास पर जाकर उनसे सौजन्य भेंट की। श्री श्यामजाजू जी की कुशल क्षेम पूछी […]

You May Like