HTML tutorial

तहसील दिवसों के आयोजन को लेकर रोस्टर जारी जानिए सभी 17 समाचार

Pahado Ki Goonj

तहसील दिवसों के आयोजन को लेकर रोस्टर जारी।

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल की अध्यक्षता में आम जन मानस की शिकायतों/समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु प्रत्येक माह आयोजित होने वाले तहसील दिवसों का रोस्टर जारी किया गया है।
जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने जनपद की तहसीलों में प्रत्येक माह आयोजित होने वाले तहसील दिवस प्रत्येक माह के प्रथम अथवा तृतीय मंगलवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 02 बजे तक आयोजित किये जाने के आदेश निर्गत किये हैं।

जिला प्रशासन से जारी रोस्टर के अनुसार दिनांक 02 सितम्बर, 2025 को तहसील प्रतापनगर (स्थान खण्ड विकास कार्यालय) तथा दिनांक 07 अक्टूबर, 2025 को तहसील देवप्रयाग में तहसील दिवस आयोजित किया जायेगा। इसी प्रकार दिनांक 04 नवम्बर, 2025 को तहसील जाखणीधार (स्थान रा.इ.का. जाखणीधार), दिनांक 09 दिसम्बर, 2025 को तहसील कीर्तिनगर, दिनांक 06 जनवरी, 2026 को तहसील घनसाली, दिनांक 03 फरवरी, 2026 को उप तहसील पावकीदेवी, दिनांक 03 मार्च, 2026 को तहसील कण्डीसौड़, दिनांक 07 अपै्रल, 2026 को तहसील बालगंगा (स्थान रा.इ.का. चमियाला), दिनांक 05 मई, 2026 को तहसील धनोल्टी (स्थान ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़), दिनांक 02 जून, 2026 को उप तहसील मदननेगी, दिनांक 07 जुलाई, 2026 को तहसील गजा, दिनांक 04 अगस्त, 2026 को तहसील नैनबाग, दिनांक 01 सितम्बर, 2026 को तहसील टिहरी तथा दिनांक 06 अक्टूबर, 2026 को तहसील नरेन्द्रनगर में आयोजित किया जायेगा। उक्त तहसील दिवसों में समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को स्वयं उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये है

आगे पढ़ें

टिहरी/दिनांक 01,अगस्त 2025,

‘‘18 से 23 अगस्त 2025 के मध्य होगी इन्फैन्ट्री बटालियन (क्षेत्रीय सेना) की भर्ती‘‘

कमान अधिकारी 130 इन्फैन्ट्री बटालियन (टी.ए.) पर्यावरण कुमॉंऊ, पिथौरागढ़ ने अवगत कराया है कि 130 इन्फैन्ट्री बटालियन (क्षेत्रीय सेना) की भर्ति रैली दिनांक 18 अगस्त से 23 अगस्त 2025 तक पिथौरागढ में आयोजित की जायेगी।
कमान अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जूनियर कनिष्ठ अधिकारी के 01, जी.डी. 91, लिपिक 01, धोबी 03, रसोईया 06, बढाई 03, सफाई कर्मी 02, दर्जी 02, उपकरण मरम्मतकर्ता 02, नाई 03 तथा लौहार के 01 पदों सहित कुल 115 पदों पर भर्ती की जानी है।

बताया कि 18 अगस्त को प्रमाण पत्रों की जांच व शारीरिक परीक्षण, 19 व 21 को मेडीकल परीक्षण तथा 22 व 23 अगसत को साक्षात्कार का आयोजन किया जायेगा। भर्ती सम्बन्धी सभी प्रकार की कार्यवाही प्रातः 06 बजे से बटालियन मुख्यालय पिथौरागढ के ग्राउण्ड में की जायेगी।

आगे पढ़ें

/टिहरी/दिनांक 01,अगस्त 2025

उत्तराखण्ड राज्य के राज्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 हेतु राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना समस्त जनपदों (जनपद हरिद्वार को छोडकर) दिनांक 21 जून, 2025 तथा अधिसूचना (संशोधित) दिनांक 28 जून, 2025 प्रभावी आदर्श आचरण संहिता त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन सकुशल सम्पन्न होने के फलस्वरूप आज
दिनांक 01.08.2025 को सायं 06,00 बजे से निष्प्रभावी की गयी है ।

आगे पढ़ें

टिहरी/दिनांक 02 अगस्त, 2025

‘‘तहसील दिवसांे के आयोजन को लेकर रोस्टर जारी।‘‘

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल की अध्यक्षता में आम जन मानस की शिकायतों/समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु प्रत्येक माह आयोजित होने वाले तहसील दिवसों का रोस्टर जारी किया गया है।
जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने जनपद की तहसीलों में प्रत्येक माह आयोजित होने वाले तहसील दिवस प्रत्येक माह के प्रथम अथवा तृतीय मंगलवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 02 बजे तक आयोजित किये जाने के आदेश निर्गत किये हैं।

जिला प्रशासन से जारी रोस्टर के अनुसार दिनांक 02 सितम्बर, 2025 को तहसील प्रतापनगर (स्थान खण्ड विकास कार्यालय) तथा दिनांक 07 अक्टूबर, 2025 को तहसील देवप्रयाग में तहसील दिवस आयोजित किया जायेगा। इसी प्रकार दिनांक 04 नवम्बर, 2025 को तहसील जाखणीधार (स्थान रा.इ.का. जाखणीधार), दिनांक 09 दिसम्बर, 2025 को तहसील कीर्तिनगर, दिनांक 06 जनवरी, 2026 को तहसील घनसाली, दिनांक 03 फरवरी, 2026 को उप तहसील पावकीदेवी, दिनांक 03 मार्च, 2026 को तहसील कण्डीसौड़, दिनांक 07 अपै्रल, 2026 को तहसील बालगंगा (स्थान रा.इ.का. चमियाला), दिनांक 05 मई, 2026 को तहसील धनोल्टी (स्थान ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़), दिनांक 02 जून, 2026 को उप तहसील मदननेगी, दिनांक 07 जुलाई, 2026 को तहसील गजा, दिनांक 04 अगस्त, 2026 को तहसील नैनबाग, दिनांक 01 सितम्बर, 2026 को तहसील टिहरी तथा दिनांक 06 अक्टूबर, 2026 को तहसील नरेन्द्रनगर में आयोजित किया जायेगा। उक्त तहसील दिवसों में समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को स्वयं उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये हैं।

आगे पढ़ें

निर्वाचन आयोग ने बूथ लेवल अधिकारियों का पारिश्रमिक दोगुना किया, BLO पर्यवेक्षकों के पारिश्रमिक में वृद्धि*

*आयोग ने EROs और AEROs को मानदेय देने का भी फैसला किया*

*उत्तराखण्ड में लगभग 13 हज़ार बीएलओ, 70 ईआरओ कार्यरत*

*SSR/SR के लिए बीएलओ को दी जाएगी ₹2000 की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि के रूप मे भुगतान की जाएगी।*

देहरादून/ दिल्ली: भारत निर्वाचन आयोग ने निर्वाचन ड्यूटी में तैनात कार्मिकों के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। आयोग ने बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) को दिए जाने वाले वार्षिक पारिश्रमिक को ₹6000 से बढ़ाकर ₹12000 कर दिया है। साथ ही, BLO पर्यवेक्षकों को दी जाने वाली राशि ₹12000 से बढ़ाकर ₹18000 प्रति वर्ष कर दी गई है।

आयोग ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य हेतु BLO को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि भी ₹1000 से बढ़ाकर ₹2000 कर दी है। इसके अलावा, निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (EROs) के रूप में कार्य कर रहे उपजिला मजिस्ट्रेटों (SDMs) को अब ₹30000 वार्षिक मानदेय दिया जाएगा, जबकि सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (AEROs) के रूप में कार्यरत तहसीलदार स्तर के अधिकारियों को ₹25000 वार्षिक दिए जाएंगे। यह पहली बार है जब EROs और AEROs के लिए मानदेय निर्धारित किया गया है।

इससे पहले, आयोग ने बिहार से प्रारंभ होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के लिए BLOs को ₹6000 की अतिरिक्त विशेष प्रोत्साहन राशि देने की मंजूरी भी दी थी।

यह निर्णय निर्वाचन आयोग की उन चुनाव कार्मिकों को पर्याप्त मुआवजा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो सटीक मतदाता सूची बनाये रखने, मतदाताओं की सहायता करने और चुनावी प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए क्षेत्र स्तर पर अथक परिश्रम करते हैं।

उत्तराखंड में वर्तमान में लगभग 13000 BLO कार्यरत हैं। वहीं, ERO के रूप में लगभग 70 उपजिला मजिस्ट्रेट नियुक्त हैं, जो मतदाता सूची की तैयारी और निर्वाचन प्रक्रिया को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
आगे पढ़ें

टिहरी/दिनांक 02 अगस्त 2025,

“भारत सरकार की वित्तीय समावेशन योजनाओं के तहत जनपद में आयोजित होंगे बैंकिंग शिविर”

भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के क्रम में जनपद टिहरी गढ़वाल में बैंकों द्वारा विभिन्न स्थानों पर वित्तीय समावेशन से सम्बन्धित शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में शनिवार को विकास भवन के सभागार में मुख्य विकास अधिकारी वरूणा अग्रवाल की अध्यक्षता में बैंकर्स एवं कृषि, समाज कल्याण, पशुपालन तथा उद्यान विभाग के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि भारत सरकार की विभिन्न जनहित लाभकारी योजना जैसे प्रधानमंत्री जनधन योजना (PMJDY), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) एवं अटल पेंशन योजना (APY) को जनपद के अधिकाधिक पात्र नागरिकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह शिविर आगामी मंगलवार से जनपद के विभिन्न ग्राम पंचायतों में लगाए जाएंगे।

मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों को आदेश दिए कि लाभार्थियों की सूची सोमवार तक बैंकों को उपलब्ध कराई जाए, ताकि समयबद्ध तरीके से उन्हें लाभान्वित किया जा सके। साथ ही उन्होंने विभागीय कार्मिकों को भी इन योजनाओं से जोड़ने हेतु प्रोत्साहित करने को कहा।

बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM) मनीष मिश्रा ने जानकारी दी कि भारत सरकार द्वारा 30 सितंबर, 2025 तक देश की सभी ग्राम पंचायतों को कवर करते हुए एक विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। इस अभियान के तहत निष्क्रिय जनधन खातों का केवाईसी पुनः सत्यापन, बीमा एवं पेंशन योजनाओं की जागरूकता और नामांकन किया जाएगा।

बैठक में पीडी डीआरडीए पीएस चौहान, समाज कल्याण अधिकारी श्रेष्ठा भाकुनी, भूमि संरक्षण अधिकारी पवन काला, उद्यान विभाग एवं विभिन्न बैंकों के अधिकारी उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

राज्य की जनता भाजपा सरकार से त्रस्तः बेहड़


उधमसिंहनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव परिणाम ने यह साबित कर दिया है कि राज्य की जनता प्रदेश में भाजपा सरकार से त्रस्त हो चुकी है और वह सत्ता में बदलाव चाहती है।
यह बात किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ द्वारा जिला पंचायत की तीनों सीटों के कांग्रेस समर्थित विजयी प्रत्याशियों कुरैया से सुनीता सिंह, दोपहरिया से गुरदास कालडा व प्रतापपुर से प्रेमप्रकाश के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में कही। उन्होने कहा कि यह जीत कांग्रेस पार्टी व हर कार्यकर्ता की जीत है। इससे सभी कार्यकताओं में नई उर्जा का संचार हुआ है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता के सहयोग से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार गठित होगी। उन्होंने कहा कि जनपद उधमसिंह नगर में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने जिला पंचायत की 12 सीटों पर जीत हासिल कर यह दिखा दिया है कि यहां की जनता अब प्रदेश में कांगेस की सरकार देखना चाहती है। उन्होंने विपक्षियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को हराने के लिए सत्ता का रौब के साथ ही धन बल का खुलकर उपयोग किया गया। उन्होने इसके साथ ही अपनी ही पार्टी के कुछ नेताओं पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि जिला व प्रदेश स्तर के कुछ वरिष्ठ नेता काली गाड़ियों में बैठकर विपक्षी प्रत्याशियों के लिए कार्य कर भीतरघात करते रहे। इसकी जानकारी उन्हें कई बार मिली। हमें उनका भी मुकाबला करना पड़ा। उन्होंने कहा कि अब तीनों सीटों पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर ऐसे नेताओं को अपने पद छोड़ देने चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी से बड़ा कोई नहीं होता है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी चयन पर उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का जो भी निर्देश होगा उसका वह पालन करेंगे। इस दौरान एडवोकेट सर्वेश कुमार सिंह, गुलशन सिंधी, ओम प्रकाश, संजय जुनेजा, गौरव बेहड़ आदि मौजूद थे।

आगे पढ़ें

जैन मंदिर भवन में हरियाली तीज का भव्य आयोजन
सावन के गीत गाकर त्यौहार को  हर्ष के साथ मनाया,चुनी गई   तीज क्वीन
देहरादून । जैन समाज माजरा की महिलाओं ने आज श्री दिगंबर जैन मंदिर माजरा के भवन में हरियाली तीज का भव्य आयोजन किया। सभी को तिलक लगा कर एवं बैज लगाकर एवं सभी को मांग टीका  से सम्मान किया गया।
वीरा.रजनी जैन वीरा.रीना सिंघल एवं वीरा. संध्या जैन  ने कार्यक्रम का संचालन किया,
कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाएं एकत्र हुईं,जिन्होंने तीज प्रोग्राम में सावन के गीतों पर नृत्य किया।और सावन के गीत गाकर इस त्यौहार को बहुत हर्ष के साथ मनाया।
प्रोग्राम में तीन आयु वर्गों में तीज क्वीन चुनी गई। पहला पच्चीस से पैंतीस वर्ष तक  एवं दूसरा पैंतीस से पचास एवं तीसरा पचास से अधिक आयु वर्ग।तीनों के लिए अलग अलग ड्रेस कोड था ।पहले आयु वर्ग में लाल रंग एवं दूसरे वर्ग में हरे रंग का एवं तीसरे में कोई भी रंग का ड्रेस कोड था। रुचि गुप्ता, सारिका जैन ( कांधला), शेफाली जैन  ने सावन के गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।
स्तुति जैन ने सरप्राइज़ गेम्स कराए।मधु जैन श्वेता जैन ने सास बहु की नोंक झौंक पर हास्य नाटिका प्रस्तुत की।
नेहा जैन, साक्षी जैन, ने गेम कराए।
तीज क्वीन
श्वेता जैन,प्रथम ग्रुप में,एवं नीरू जैन द्वितीय ग्रुप में
तृतीय ग्रुप में बबिता जैन तीज क्वीन चुनी गई।
सभी को सुंदर उपहार दिए गए।
कार्यक्रम के पश्चात सभी ने स्वादिष्ट चाट का आनंद लिया।सभी ने आपस में तीज की बधाई देकर कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम में प्रीति जैन मालती जैन अंजू जैन मधु जैन,पूजा जैन,निधि जैन पल्लवी जैन,निर्मल जैन सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

आगे पढ़ें
भारी पुलिस बल के साथ चलाया सत्यापन अभियान, 300 जवान तैनात


हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र में शनिवार को  पुलिस अधिकारी 300 जवानों के साथ इलाके में पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने बनभूलपुरा इलाके की चारों ओर से नाकेबंदी करके वाहनों की चेकिंग करने के साथ ही बड़ी संख्या में लोगों से भी पूछताछ की। इस अभियान में एसपी सिटी, सीओ, कोतवाल सहित लगभग 300 पुलिसकर्मी शामिल रहे।
शनिवार सुबह से चलाया गया अभियान दोपहर तक चला। एक साथ इतनी संख्या में फोर्स और पुलिस को अधिकारियों को देखकर लोगों में भी दहशत फैल गई थी। पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर जाकर जब लोगों से पूछताछ करनी शुरू की, तो क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं होने लगी। हालांकि पुलिस का फोकस सीधे तौर पर उन लोगों पर था जो बाहर से आकर हल्द्वानी में रह रहे थे। इस दौरान पुलिस ने कई लोगों के दस्तावेज भी चेक किए। सीओ सिटी हल्द्वानी नितिन लोहनी ने बताया कि अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस इस तरह के अभियान चलाती रहती है। इसी के तहत शनिवार को हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र के कई इलाकों में सत्यापन अभियान चलाया गया, जहां लोगों से पूछताछ की गई और उनके दस्तावेज चेक किए।
सत्यापन अभियान के दौरान कुछ के पास दस्तावेज नहीं पाए जाने पर उनसे पूछताछ की गयी। अभियान के तहत बाहर से आकर यहां पर रहने वाले लोगों के अलावा इस क्षेत्र में आने जाने वाले लोगों का सत्यापन भी किया गया। सीओ सिटी ने बताया कि आगे भी अभियान जारी रहेगा।
आगे पढ़ें

सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ रू 8 महिलाए व 5 पुरूष गिरफ्तार


हरिद्वार। होटल की आड़ में सैक्स रैकेट चलाने का भंडाफोड़ करते हुए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते 8 महिलाओं व 5 पुरूषों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है।
जानकारी के अनुसार देर शाम एक सूचना के बाद रुड़की सिविल लाईन स्थित एक होटल श्री निवास मेें एंटी ह्यूमन टीम व पुलिस ने संयुक्त छापेमारी की गयी। छापेमारी के दौरान 8 महिलाएं व 5 पुरुष आरोपित आपतिजनक अवस्था में आपतिजनक सामग्री के साथ गिरफ्तार किये गये। जिनके खिलाफ कोतवाली रुड़की पर अनैतिक देह व्यापार एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस मामले में मुख्य आरोपी राजा उर्फ राझों व निक्की द्वारा काफी समय से अन्तर्राज्यीय गिरोह बनाकर हरियाणा, आसाम, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, व अन्य प्रदेशो से लडकिंया लाकर रूडकी के कई होटलो ने सप्लाई की जा रही थी तथा आरोपी राजा उर्फ राझां एवं निक्की कल्लू उर्फ दीपक 5कृ6 सालो से देह व्यापार का धंधा चला रहे थे। गिरफ्तार लोगों के नाम राजा उर्फ रांझा पुत्र सुभाष निवासी पाड़ली गुज्जर रुडकी, हैदर अली पुत्र बहादुर अली निवासी पूर्वी अम्बर तालाब रूडकी, सिध्दान्त पुत्र सतीश निवासी ग्राम पोढोवाली बालावाली कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार, रविकान्त पुत्र अनिरुद्ध निवासी ग्राम लखनीता थाना झबरेडा व लक्की पुत्र सरेश कुमार निवासी नियर असद रोड थाना माडल टाउन पानीपत हरियाणा व 8 महिलाए शामिल है।

आगे पढ़ें

 नशा तस्कर सहित दो गिरफ्तार, 24 लाख की चरस बरामद

देहरादून। एसटीएफ क एंटी नार्काेटिक्स टास्क फोर्स द्वारा नशा तस्करी पर सटीक कार्यवाही करते हुए एक अंतरराष्ट्रीय नशा तस्कर सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनके पास से करीब 24 लाख रूपये की चरस बरामद हुई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि बीते रोज एंटी नार्काेटिक्स टास्क फोर्स कुमांऊ यूनिट को सूचना मिली कि टनकपुर क्षेत्र में कुछ नशा तस्कर नशीले सामान की डिलीवरी हेतू आने वाले है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए एंटी नार्काेटिक्स टास्क फोर्स द्वारा थाना टनकपुर पुलिस के साथ मिलकर क्षेत्र में संयुक्त चौकिंग अभियान चला दिया गया। इस दौरान संयुक्त टीम को आर्य मंदिर के सामने टनकपुर से दो संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखायी दिये। टीम ने जब उन्हे रूकने का इशारा किया तो वह सकपका कर भागने लगे। इस पर उन्हे घेर कर दबोचा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 4 किलो 30 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में उन्होने अपना नाम जय बहादुर धामी पुत्र अंग बहादुर धामी निवासी ग्राम सलकाटय थाना झापा जिला बजांग, नेपाल व कबीर गर्ब्याल पुत्र भरत सिंह गर्ब्याल निवासी गरबियांग थाना धारचूला जिला पिथौरागढ़ बताया। बताया कि वह चरस को नेपाल से लाकर उत्तराखंड के चंपावत व नेपाल से लगी सीमाओं के जनपदों में ऊंचे ऊंचे दामों में बेचते है। बहरहाल पुलिस ने उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हे न्यायालय में पेश किया जहंा से उन्हे जेल भेज दिया गया है। बरामद चरस की कीमत 24 लाख रूपये बतायी जा रही है। ध्यान देने की बात है!

इस प्रकार के पकड़  उप जिला धिकारी पुरोला ने 5 kg  गांजा पकड़ा और सील कर पुलिस के पास था और जब कोर्ट में विकास नगर अधिकारी आये तो उसमे कोयला निकला यह कानून के रखवालों ने किया इस तरह रोकने के लिए अधिकारी यों को  काम करने की जरूरत है!

आगे पढ़ें

तीन अवैध मजारें ध्वस्त,दो सप्ताह पूर्व  दिया था नोटिस


नैनीताल। रामनगर क्षेत्र में अवैध रूप से बनाई गई तीन मजारों को भी आज जिला प्रशासन द्वारा की गयी बुल्डोजर कार्यवाही से ध्वस्त कर दिया गया है। इन मजारो को दो हफ्ते पूर्व चिन्हित कर उन्हे नोटिस जारी किया गया था।
जानकारी के अनुसार रामनगर क्षेत्र में सरकारी भूमि पर बनी दो अवैध मजारों को आज जिला प्रशासन की टीम ने दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर इन्हेे बुल्डोजर से ध्वस्त करा दिया गया है। इन मजारों के नीचे किसी भी प्रकार के कोई अवशेष नहीं मिले है। जिस पर प्रशासन द्वारा इन संरचनाओं को डंपर में डाल कर ले जाया गया है। वहीं एक अवैध मजार सरकारी स्कूल में भी बनी हुई थी जिसे लेकर बीते दिनों से सोशल मीडिया में भी चर्चाये चल रही थी कि बच्चों पर इसका क्या असर पड़ रहा होगा। जिस पर प्रशासन द्वारा आज उक्त मजार को भी हटा दिया गया है। नैनीताल एडीएम विवेक राय ने बताया कि उक्त अवैध रूप से निर्मित धार्मिक संरचनाओं को आज हटा दिया गया, हटाने से दो हफ्ता पूर्व उक्त स्थल पर स्थानीय प्रशासन ने नोटिस जारी किया था।
आगे पढ़ेंकोसी नदी में मिला नवजात का शव . पुलिस ने जांच शुरू की

नैनीताल। शनिवार सुबह रामनगर के ग्राम पूछड़ी के पास कोसी नदी से एक नवजात शिशु का शव बरामद हुआ। शव मिलने की चर्चा पूरे गांव में फैलने के साथ ही सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, रामनगर कोतवाली वरिष्ठ उपनिरीक्षक मोहम्मद यूनुस ने बताया कि शनिवार सुबह सूचना मिली कि कोसी नदी में एक शिशु की लाश मिली है। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ग्राम पूछड़ी स्थित फौजी कॉलोनी के समीप एक सफेद कपड़े में नवजात की लाश मिली। प्रतीत होता है कि नवजात कुछ दिनों पहले ही हुआ है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और इस मामले में पंचायतनामा भरने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। वहीं पुलिस अब आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि नवजात को नदी में किसने फेंका। साथ ही ये भी जांच का विषय है कि फेंकते समय नवजात जिंदा था या नवजात के शव को फेंका गया है। इसके साथ क्षेत्र के अस्पतालों और नर्सिंग होम से भी जानकारी जुटाई जा रही है कि कहीं हाल ही में किसी युवती या महिला की डिलीवरी तो नहीं हुई है। पुलिस अब नर्सिंग होम और अस्पतालों में हाल ही में डिलीवरी हुई महिलाओं का रिकॉर्ड जुटा रही है।
आगे पढ़ेंबाप व बेटे को मारी गोली, मची अफरा तफरी,जांच शुरू

हरिद्वार।  हरिद्वार के एक गांव में शनिवार सुबह दो पक्षों में हुई गोलियों की तड़तड़ाहट से हड़कंप मच गया। हमले में एक पक्ष के पिता पुत्र को गोली लगी। जिससे गांव में अफरा तफरी फैल गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल पिता पुत्र को अस्पताल पहुंचाया और जांच शुरू कर दी गयी।
मामला झबरेड़ा थाना क्षेत्र के कोटवाल आलमपुर गांव का है। बताया जा रहा है कि यहंा रहने वाले तेजपाल एवं बालेश्वर पक्ष के बीच लंबे समय से किसी बात को लेकर रंजिश चली आ रही है। इस रंजिश को लेकर दोनो पक्षों में कई बार कहा सुनी भी हुई है। आरोप है कि इस दौरान कुछ दिन पूर्व एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की लड़की का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस पर दोनो पक्षों के बीच कहासुनी हुई मामला इतना बढ़ गया कि आज सुबह दोनों पक्षों के बीच गोलियां चल गई। इस दौरान गोली लगने से सुनील (40 ) और उसका बेटा वंश गोली लगने से घायल हो गया। जिन्हे अस्पताल पहुंचाया गया जहंा उनका उपचार जारी है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए गांव में ही डेरा डालकर जांच शुरू कर दी है।आगे पढ़ें
दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद, लोगों ने राहत की सांस ली
श्रीनगर। लंबे समय से श्रीनगर पौड़ी रोड क्षेत्र में दहशत का पर्याय बना गुलदार आखिरकार शनिवार सुबह वन विभाग के लगाए पिंजरे में कैद हो गया। यह वही गुलदार बताया जा रहा है, जिसने गंगा दर्शन क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों के भीतर तीन लोगों पर हमला किया था। जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल था। गुलदार की बढ़ती सक्रियता और हमलों की बढ़ती घटनाओं के बाद वन विभाग ने गंगा दर्शन के समीप गौशाला क्षेत्र में पिंजरा लगाया था। लगातार निगरानी और प्रयासों के बाद  सुबह यह गुलदार उसी पिंजरे में फंस गया। गुलदार के पकड़ में आने की खबर से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन वन विभाग ने अभी भी सतर्कता बरतने की अपील की है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि गुलदार पकड़े जाने के बावजूद अभी भी सतर्कता बरतें. सुबह-शाम की वॉक या अन्य किसी गतिविधि के दौरान अकेले ना निकलें और विशेषकर अंधेरे वाले क्षेत्रों से बचें।
विभाग का कहना है कि गुलदार को पकड़ लिया गया है, लेकिन यह जांच का विषय है की गुलदार हमलावर क्यों हुआ। वन विभाग की टीम गुलदार को फिलहाल पौड़ी स्थित वन कार्यालय ले गई है, जहां वन्यजीव विशेषज्ञों और डॉक्टरों की टीम उसका स्वास्थ्य परीक्षण करेगी। विशेषज्ञ यह पता लगाने की कोशिश करेंगे कि गुलदार के हमलावर व्यवहार के पीछे कोई चोट, बीमारी या कोई अन्य कारण तो नहीं है। गुलदार के पकड़े जाने के बाद जहां क्षेत्रीय जनता में थोड़ी राहत है। वहीं विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि आस-पास के जंगलों में अन्य वन्यजीवों की गतिविधियां भी जारी हैं, ऐसे में लापरवाह ना बरतने की सलाह दी है।आगे पढ़ें
जल विद्युत परियोजना साइट पर टूटी चट्टान, 12 घायल, चार गंभीर
चमोली। चमोली जिले में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां हेलंग में अलकनंदा नदी किनारे चल रहे निर्माणधीन विष्णु गाड़ पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के डाइवर्जन साइड पर चट्टान टूट गई है।बताया जा रहा है कि यहां पर करीब 200 मजदूर कार्यरत हैं। यहां पर डाइवर्जन निर्माण कार्य चल रहा था।
टीएचडीसी की विष्णुगाड़ पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के हेलंग स्थित डाइवर्जन साइड पर टलने के ठीक उपर से भारी भूस्खलन के साथ पत्थरों की बरसात हुई। इस दौरान टनल व डाइवर्जन साइड पर कार्य चल रहा था। फिलहाल कार्य कर रहे लोगों ने भाग कर जान बचाई है। 12 लोग घायल है जिनमें चार लोग गंभीर घायल होने की सूचना है। पुलिस प्रशासन सहित एंबुलेंस मौके पर है।
जिलाधिकारी डा. संदीप तिवारी ने कहा कि घटना की सूचना के बाद मौके पर रेस्क्यू टीम भेजी गई है। पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने बताया कि घायलों को चिकित्सालय ले जाया गया है। आठ लोगों को हल्की चोटें आई हैं।चमोली से ज्योतिर्मठ के बीच अलकनंदा नदी पर टीएचडीसी की 444 मेघावाट की जल विद्युत परियोजना निर्माणाधीन है। यह परियोजना एससीसी कंपनी बना रही है। बताया गया कि हेलंग स्थिति परियोजना के डाइवर्जन का कार्य इन दिनों तेजी से चल रहा है। सुबह लगभग 10 बजकर 45 बजे परियोजना के डाइवर्जन डेम साइड व इनटेक टनल के ठीक उपर से पहाड़ी से भूस्खलन हुआ।
भूस्खलन के दौरान डाइवर्जन साइड व इनटेक टनलों में 100 से अधिक मजदूर अधिकारी कार्य कर रहे थे। भूस्खलन का आभास होते ही अन्य कर्मचारियों ने कार्य कर रहे लोगों को सर्तक किया इस दौरान लोगों ने भाग कर जान बचाई । बताया गया कि घटना के बाद रैरस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची। राहत बचाव कार्य किया।
बताया गया कि इन परियोजना के डाइवर्जन निर्माण के दौरान इन दिनों अलकनंदा नदी 300 मीटर क्षेत्र में डावर्जन टनल के अंदर से बह रही है। बताया गया कि डेम निर्माण स्थल के साथ इनटेक टनल पर 100 से अधिक कर्मचारी अधिकारी , मजदूर मौजूद थे। हालांकि अभी सभी सुरक्षित बताए गए है। सभी ने भाग कर जान बचाई है।आगे पढ़ें

केदारनाथ धाम यात्रा फिर से हुई सुचारू


रुद्रप्रयाग।  बीते तीन दिनों से बंद पड़ी केदारनाथ यात्रा को सुचारू कर दी गई है। हालांकि अभी सोनप्रयाग-गौरीकुंड के बीच राजमार्ग दुरुस्त नहीं हो पाया है। इसके बावजूद जिला प्रशासन ने यात्रा पर लगाई अस्थायी रोक को हटाकर तीर्थ यात्रियों को केदारनाथ धाम के लिए रवाना किया। श्रद्धालुओं को 6 किमी का अतिरिक्त सफर तय करने के साथ 22 किमी की दूरी नापनी पड़े रही है।
बता दें कि मंगलवार देर सायं केदारनाथ यात्रा मार्ग के सोनप्रयाग-गौरीकुंड के बीच राजमार्ग ध्वस्त हो गया था। करीब यहां पर राजमार्ग का 150 मीटर हिस्सा ढह गया, जिसके बाद प्रशासन को यात्रा रोकनी पड़ी। ऐसे में सोनप्रयाग से किसी भी यात्री को केदारनाथ नहीं भेजा गया तो केदारनाथ धाम से लौट रहे तीर्थ यात्रियों का एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पुलिस की टीम ने रेस्क्यू किया। केदारनाथ यात्रा मार्ग के सोनप्रयाग-गौरीकुंड के बीच राजमार्ग धंस रहा है, वहीं मुनकटिया के पास पैदल मार्ग पर भूस्खलन जारी है। एनएच विभाग की ओर से राजमार्ग को पैदल आवाजाही लायक बनाने के बाद बीते बुधवार को बंद यात्रा को शनिवार को सुचारू किया गया है। जिसके बाद तीर्थ यात्रियों ने राहत की सांस ली है। पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षतिग्रस्त हुए स्थल पर वाहनों के आवागमन शुरू होने तक श्रद्धालुओं को तकरीबन 22 किमी पैदल केदारनाथ धाम की यात्रा करनी होगी। बारिश होने की दशा में यहां पर यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत आवागमन को अस्थायी तौर पर रोका जाएगा। साथ ही यात्रियों से अपील की है कि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार ही अपना यात्रा करें। संबंधित कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग के स्तर से निरन्तर मार्ग को चौड़ीकरण का कार्य गतिमान है। बताया कि राजमार्ग कुछ हद तक पैदल चलने लायक हो चुका है, जिससे सोनप्रयाग से यात्रियों के ग्रुप को गौरीकुंड होते हुए केदारनाथ के लिए भेजा जा रहा है। बताया कि लगातार केदारघाटी में बारिश जारी है।
Next Post

प्रदेश में चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत।* *माध्यमिक अतिथि शिक्षक संगठन मांगों को लेकर लामबंद।

*प्रदेश में चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत।* *माध्यमिक अतिथि शिक्षक संगठन मांगों को लेकर लामबंद। देहरादून । लंबे समय से अपने सुरक्षित भविष्य को लेकर चिंतित माध्यमिक अतिथि शिक्षक संगठन आखिरकार आंदोलन के लिए लामबंद हो गया है। माध्यमिक अतिथि शिक्षक संगठन उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष राजेश धामी ने कहा की […]

You May Like