पुल में, कनेक्टिविटी न होने का है जनता को मलाल – मोर्चा #
सिंहपुरा- नावघाट पुल की कनेक्टिविटी का है मामला | #मुख्य सचिव ने फिर दिए कार्रवाई के निर्देश |

सचिव लोक निर्माण से हिमाचल प्रदेश सरकार को पत्र प्रेषित करने के निर्देश | #दलाली के चक्कर में पुल की एप्रोच रोड को ही भूल गए | #मोर्चा कनेक्टिविटी कराकर ही दम लेगा | देहरादून- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने उत्तराखंड एवं हिमाचल प्रदेश को जोड़ने वाला सेतु सिंहपुरा (हिप्र)- नावघाट( उत्तराखंड) पुल की कनेक्टिविटी मामले में फिर से मुख्य सचिव श्री आनंद बर्धन को दिनांक 17/7/25 को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही का आग्रह किया,जिस पर मुख्य सचिव ने सचिव, लो.नि.वि. को कार्यवाही करने एवं हिमाचल प्रदेश सरकार को पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए | नेगी ने कहा कि मोर्चा द्वारा पूर्व में भी दिनांक 28/10/ 24 को मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी से कार्यवाही का आग्रह किया था, जिस पर सचिव, लोक निर्माण ने हिमाचल प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव, लो.नि.वि. को दिनांक 4/ 12/ 24 को पत्र प्रेषित कर कार्रवाई का आग्रह किया था | नेगी ने कहा कि लगभग 50 करोड़ रुपए की लागत से बना उक्त पुल विभागीय एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की अपरिपक्वता/नासमझी/ कमीशन खोरी की वजह से शोपीस बनकर रह गया है, जिसकी वजह से सरकार का करोड़ों रुपया बेकार हो रहा है एवं उक्त पुल का वर्तमान में जनता को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है | हिमाचल प्रदेश से कनेक्टिविटी न होने के चलते सरकार का पैसा बर्बाद हो रहा है | सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि उक्त कनेक्टिविटी मामले में कोई कानूनी अड़चन फंसी है, जोकि हिमाचल प्रदेश के अधिकारियों द्वारा सुलझाए जाने की दिशा में कार्य कर रही है | नेगी ने कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की जुगलबंदी के चलते सरकार का करोड़ों रुपया बर्बाद हो रहा है | नेगी ने कहा कि अप्रैल 2015 में स्वीकृत पुल बगैर हिमाचल प्रदेश सरकार से पुख़्ता एमओयू साइन किये लगभग एक- दो साल से बनकर तैयार हो गया है, लेकिन सिंहपुरा तक की कनेक्टिविटी भूमि अधिग्रहित/ अर्जन किये बगैर ही कर दी गई |हैरानी की बात है कि पुल निर्माण से पहले हिमाचल प्रदेश सरकार से कोई लिखित दस्तावेज नहीं लिए गए ! मोर्चा जनता को लाभ दिलाने के लिए पुल की कनेक्टिविटी कराकर ही दम लगा |
आगे पढ़े
स्कूल भवनों के सुरक्षा ऑडिट में विद्यालय प्रबंधन व बीईओ की हो जिम्मेदारी तय- मोर्चा #ग्राउंड जीरो से हो स्कूल भवनों की जांच, संवेदनशील व अति संवेदनशील का भी जिक्र | #हादसा होने के बाद जागने की आदत छोड़े शासन- प्रशासन | #गरीब बच्चों को भगवान भरोसे न छोड़े विद्यालय प्रबंधन | विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने शासन- प्रशासन व सरकार की लेट लतीफी वाली नीति व गैर जिम्मेदाराना कृत्य पर प्रहार करते हुए कहा कि समय रहते किसी भी मामले में संज्ञान लिया जाना चाहिए न की हादसा होने के बाद ! प्रदेश के कई विद्यालय भवनों की स्थिति बड़ी खराब है ,जिसके संबंध में समय-समय पर संबंधित प्रधानाचार्य /प्रधानाध्यापकों द्वारा उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया जाता है, लेकिन फाइल कूड़े का ढेर बनकर रह जाती है तथा हादसा होने के बाद एक दूसरे पर जिम्मेदारी डालने का खेल शुरू हो जाता है, जिसको गंभीरता से लिया जाना आवश्यक है | राजस्थान की एक विद्यालय में हादसा होने के उपरांत राज्य व केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश के समस्त स्कूलों के सुरक्षा व सुविधा ऑडिट के निर्देश दिए गए हैं, जिस पर ग्राउंड जीरो से काम करने की जरूरत है| जिन स्कूल भवनों की स्थिति बहुत नाजुक है, उसके संबंध में विद्यालय प्रबंधन व संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को धरातलीय रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपनी चाहिए, जिसमें संवेदनशील व अति संवेदनशील मामले का भी जिक्र हो, जिससे समय रहते सुरक्षा इंतजाम पुख्ता हो सकें | जिला स्तरीय शिक्षा अधिकारियों को भी इस मामले में रेंडम जांच करनी चाहिए | मोर्चा सरकार से मांग करता है कि विद्यालय भवनों के सुरक्षा/ सुविधा ऑडिट में लापरवाही मामले में विद्यालय प्रबंधन के साथ-साथ संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों की भी जिम्मेदारी तय हो, जिससे कोई घटना घटित होने व लापरवाही परिलक्षित होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई हो सके व बच्चों का जीवन बचाया जा सके |
आगे पढ़े
आंदोलनकारी चिन्हीकरण संबंधी लंबित पत्रावली पर कार्रवाई को मोर्चा ने दी शासन में दस्तक #3702 व्यक्तियों में से पात्र व्यक्तियों का होना है चिन्हीकरण | #पत्रावली को फ्रिज किया गया है उच्चादेश के क्रम में |#20 करोड रुपए खर्च होने का भी रोना रोया गया शासन द्वारा | देहरादून- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएनवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने मुख्य सचिव श्री आनंद वर्धन से मुलाकात कर मा. मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा, जिसमें लगभग डेढ़- दो वर्ष से 3702 राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण संबंधी लंबित पत्रावली पर कार्यवाही का आग्रह किया |श्री आनंद वर्धन ने कार्यवाही का भरोसा दिलाया | नेगी ने कहा कि उक्त 3702 व्यक्तियों में से कई ऐसे हैं, जो पूरी पात्रता पूर्ण करते हैं, लेकिन अधिकारियों द्वारा उसमें भी कई आपत्तियां लगाई गई हैं, जिसका निस्तारण आज तक नहीं किया गया |अगर अधिकारियों को इन व्यक्तियों के दस्तावेजों पर कोई संदेह है तो संबंधित विभाग से जानकारी जुटाई जा सकती थी, लेकिन गैर जिम्मेदार व निकम्मे अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई | आलम यह है कि अधिकारी सिर्फ और सिर्फ निजी हित साधने में लगे हैं, उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है| हैरान करने वाली बात यह है कि अधिकारियों द्वारा इन “वंचित आंदोलनकारियों पर लगभग 20 करोड रुपए प्रतिवर्ष खर्च का रोना रोया गया है तथा भविष्य में आंदोलनकारियों की संख्या बढ़ने की भी संभावना जताई है”, बहुत कष्टकारी है| नेगी ने इन अधिकारियों को चेताया कि जिन आंदोलनकारियों की बदौलत आज बड़े-बड़े पद धारण किए हुए हो, अगर राज्य ने बनता तो तुम्हारी हैसियत क्या होती;इसका अंदाजा खुद लगा सकते हो !
[आगे पढ़े
कई वर्षों बाद शहर में खुले 17 नई सरकारी सस्ता गल्ला केन्द्र,
दसियों परिवारों को मिला रोजगार; महिलाओं बुजुर्गों; वांछित वर्ग को हुई सहूलियतः
शहरी मौहल्लों में रहस्यमय कारकों से पिछले कई वर्षों से नही खोली जा रही थी राशन की नई सस्ता गल्ला दुकानें
डीएम के जहन में आते ही ला बाहर की वर्षों से धूल खा रही पत्रावलियां ;
नतीजन; विज्ञप्ति जारी; कमेटी गठित; आवेदन और खुली 17 नई सस्ता गल्ला दुकानें।
कई निहीत स्वार्थों को कुचलता प्रशासन का अहम कदम
भीषण गर्मी-सर्दी-बरसात में हजारों लोग भीड़ में लगकर राशन लेने को थे मजबूर;
मा0 मुख्यमंत्री के संकल्प से सुगमता, पारदर्शिता, हितबद्धता की ओर निरंतर बढता जिला प्रशासन देहरादून।
देहरादून दिनांक 28 जुलाई 2025 ), जिलाधिकारी सविन बसंल के प्रयासों से शहरी क्षेत्र में 17 नई राशन की सस्ते गल्ले की दुकानें खुल गई हैं। जिलाधिकारी ने पूर्ति कार्यालय में सरकारी सस्ते गल्ले की नई दुकानों के लिए प्रस्तावित दबी फाईल को निकालते हुए टैण्डर प्रक्रिया जारी करवाई थी फलस्वरूप अब नई दुकाने खोली जा रही हैं जिसस परिवारों को रोजगार के साथ ही महिलाएं, बजुर्ग; वांछित वर्ग को सहूलियत मिलेगी। पहले भीषण गर्मी, वर्षों ठंड में जनमानस को भीड़ में लगकर एक ही दुकान से राशन लेने को मजबूर थे, जिलाधिकारी ने नई सस्ता गल्ला की राशन दुकानों के लिए टेण्डर करने के निर्देश दिए थे जिसके क्रम में समुचित प्रक्रिया सम्पादित करते हुए 17 दुकानों के आवंटन कर दिए गए है।
जनपद देहरादून के शहरी क्षेत्रों में उचित दर विक्रेताओं की मृत्यु/त्याग पत्र दिये जाने तथा आबादी में वृद्धि होने, शहर में विद्यमान उचित दर दुकानों पर राशन कार्ड उपभोक्ताओं का भार बढ़ने व सार्वजनिक वितरण प्रणाली व्यवस्था को सुदृढ करने तथा जनमानस की सुलभता के दृष्टिगत नई उचित दर की दुकानों के आंवटन हेतु जिला प्रशासन द्वारा प्रेस विज्ञाप्ति जारी की गई। जिसके क्रम में इन्वेस्ट उत्तराखण्ड पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन आवेदित आवेदनों पर नये उचित दर ़िवक्रेताओं के चयन हेतु चयन समिति की संस्तुति के आधार पर जिला प्रशासन द्वारा जनपद के विभिन्न शहरी क्षेत्रों मौहल्लों 17 उचित दर विक्रेताओं को दुकान आवंटित की गई है।
जिले के नगर निगम, नगर पालिका परिषद क्षेत्र अन्तर्गत नई राशन की दुकानों के लिए परिक्षेत्र क्लेमेंटाउन अन्तर्गत लक्खीबाग में विक्रेता जुबेर अंसारी, भारू वाला इन्द्रपुरी फार्म विक्रेता आशोक कुमार परिहार, भण्डारी बाग विक्रेता नूपुर गोयल। डालनवाला परिक्षेत्र अन्तर्गत बरीघाट कैनाल रोड विक्रेता सुशीला, परिक्षेत्र मियावाला में नत्थुवाला विक्रेता सिद्धार्थ अरोड़ा, परिक्षेत्र प्रेमनगर अन्तर्गत शान्ति बिहार गोेबिन्द गढ विक्रेता सूर्य ढींगरा, विजय पार्क विक्रेता सतीश, परिक्षेत्र रायपुर प्रथम नेहरू ग्राम विक्रेता अनुपमा यादव, जैन प्लाट वाणी विहार विक्रेता शशांक, परिक्षेत्र ऋषिकेश आई0डी0पी0एल0 कालोनी ऋषिकेश विक्रेता प्रीति दीक्षित, परिक्षेत्र सहसपुर चन्द्रबनी चोयला विक्रेता मोहित सिंह, परिसीमन क्षेत्र देहराखास कारगी विक्रेता बैजंती माला यादव, दीपनगर वैशाली, ब्रहमपुरी विक्रेता जसवीर सिंह, बंजारावाल में विक्रेता अलीशा जावेद, परिक्षेत्र रायपुर द्वितीय हरबंशवाला सोनाली पाल एवं महेश्वरी विहार में विक्रेता पुलमा को निर्धारित प्रक्रिया के तहत् प्रशासन द्वारा सरकारी सस्ते गल्ले की दुकाने आवंटित की गई।
आगे पढ़ें
*उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदेय स्थलों का निरीक्षण।*
*सभी बूथों पर शांतिपूर्वक चल रहा मतदान।*
*देहरादून 28 जुलाई, 2025
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में देहरादून जिले के डोईवाला, रायपुर और सहसपुर में मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है। मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह ने रायपुर और डोईवाला के विभिन्न मतदेय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों पर सुव्यवस्थित तरीके से मतदाताओं की लाइन लगाने, बूथ की सुरक्षा एवं शांतिपूर्ण मतदान को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने रायपुर के मतदान केंद्र जीआईसी नालापानी, सौडा-सरोली, पाववाला, मिढ़ावाला, बडोवाला, रानीपोखरी आदि बूथों का निरीक्षण करते हुए पीठासीन अधिकारियों से मतदान के बारे में जानकारी ली। कहा कि कही पर भी कोई समस्या हो तो त्वरित संज्ञान में लाया जाए। सभी बूथों पर मतदान शांतिपूर्वक पाया गया। अपराह्न दो बजे तक रायपुर में 63.52 और डोईवाला में 50 प्रतिशत से अधिक मतदान हो चुका है। इस दौरान जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार भी मौजूद थे।
आगे बढे
*जिले में प्रथम बारः डीवाटरिंग पोर्टेबल पम्पस की खेप राजधानी के जलभराव क्षेत्रों में हुए तैनात;*
*दून, ऋषिकेश शहर समेत 07 एजेंसियों को पम्पस हस्तगतः*
*बड़ी राहतः मानसून में शहरी इलाकों में जलभराव की समस्या से मिलेगी निजात,*
*संवेदनशील चौक, चौराहे और जंक्शन पर स्थापित होंगे 17-हाई प्रेशर डी-वाटरिंग पंप,*
*मा0 सीएम के निर्देश, जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन प्लान, जलभराव से छुटकारा, आवागमन होगा सुगम,*
*जिला प्रशासन ने लिए 30 लाख लागत के 17 हाई प्रेशर डी-वाटरिंग पंप, एजेंसियों को कराए उपलब्ध,*
*डीएम के निर्देश, क्यूआरटी के साथ जल जमाव वाले स्थानों पर लगेंगे डी-वाटरिंग पंप,*
*देहरादून, ऋषिकेश और डोईवाला में जलभराव की समस्या से मिलेगा छुटकारा,*
*मानसून में वर्षों से नासूर बना ISBT ड्रेनेज का जिला प्रशासन पहले ही कर चुका परमानेंट समाधान,*
*डीएम के निर्देश पर जल निकासी के लिए हर पल सक्रिय, जिला प्रशासन की क्यूआरटी।*
*देहरादून 28 जुलाई, 2025(सू.वि.)*
शहरी इलाकों में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। मा0 मुख्यमंत्री की प्रेरणा और मार्गदर्शन में जिला प्रशासन ने आईएसबीटी में जलभराव की बडी समस्या का स्थायी निदान करने के बाद अब शहरी क्षेत्रों में जलजमाव की समस्या को दूर करने के लिए पूरा एक्शन प्लान तैयार किया है।
मा0 सीएम की प्रेरणा से जिलाधिकारी सविन बंसल ने देहरादून, ऋषिकेश, और डोईवाला शहरों में जल भराव समस्या के समाधान हेतु 30 लाख लागत के 17-हाई प्रेशर डी-वाटरिंग पंप लिए है। सोमवार को जिलाधिकारी ने जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से इन सभी डी-वाटरिंग पंपों को संबंधित एजेंसियों को उपलब्ध करा दिया है। जिलाधिकारी ने एजेंसियों को निर्देश दिए कि शहरी इलाकों में चिन्हित संवेदनशील चौक, चौराहे और जंक्शनों पर शीघ्र डी-वाटरिंग पंप स्थापित किए जाए और अतिवृष्टि में जलभराव होने पर कम से कम रिस्पांस टाइम में जल निकासी सुनिश्चित की जाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने नगर निगम ऋषिकेश को 04, डोईवाला को 02, तहसील ऋषिकेश को 01, देहरादून में आपदा प्रबंधन, नगर निगम, जल निगम, जल संस्थान, स्मार्ट सिटी, सिंचाई एवं क्यूआरटी को 10 डीवाटरिंग एवं मड पंप सहवर्ती उपकरणों के साथ वितरित किए। जिले में प्रथम बारः डीवाटरिंग पोर्टेबल पम्पस की खेप राजधानी के जलभराव क्षेत्रों में तैनात की गई है।
जिलाधिकारी ने कहा कि अतिवृष्टि में शहरी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। जिससे स्कूली बच्चों, महिलाओं और आम जनमानस को आवागमन में खासी परेशानियों का सामना करना पडता था। जलभराव की समस्या से निपटने के लिए जल निगम, जल संस्थान, स्मार्ट सिटी, नगर निगम एवं संबंधित एजेंसियों के पास मैनपावर एवं संसाधनों की कमी के कारण त्वरित रिस्पांस में समस्या आ रही थी। इसको देखते हुए डीएम एक्ट में निहित शक्तियों के तहत जनहित में हाई प्रेशर डीवाटरिंग पंप लेने का निर्णय लिया गया। जिन्हें शहर के संवेदनशील चौक, चौराहे, जंक्शन एवं तिराहों पर स्थापित किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री शहरी क्षेत्रों में जलभराव की समस्या को लेकर बहुत संवेदनशील है। जल भराव समस्या से निपटने के लिए जिले में क्यूआरटी गठित है। मा0 सीएम के निर्देशों पर क्यूआरटी द्वारा जलभराव क्षेत्रों का नियमित जायजा लिया जा रहा है। जहां पर भी जलभराव की शिकायत और समस्या मिलती है, वहां पर क्यूआरटी अपने संसाधनों के साथ मौके पर त्वरित रिस्पांस करती है। जिलाधिकारी ने कहा कि जलभराव की समस्या से निपटने के लिए 17 हाई प्रेशर डीवाटरिंग पंप लिए गए है, जिन्हें आज संबंधित एजेंसियों को हैंडओवर किया गया है। क्यूआरटी के पास डी-वाटरिंग पंप होने के बाद क्यूआरटी का रिस्पांस टाइम न्यून हो जाएगा और आमजन मानस को जलभराव की समस्या से त्वरित छुटकारा मिलेगा।
जिलाधिकारी ने सड़क मार्गाे के क्रोनिक भूस्खलन वाले क्षेत्रों में तैनात मानव एवं मशीनरी की तर्ज पर जल भराव वाले स्थलों पर भी मैनपावर व मशीनरी तैनात करने के निर्देश दिए है। जिससे रिस्पांस टाइम कम करते हुए समस्या का त्वरित समाधान हो सके। जल भराव की समस्या को दूर करने के लिए डीएम के निर्देशों पर नगर निगम को 12 भागों में विभाजित कर तीन क्यूआरटी बनाई गई है। जिसमें सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, एसडीएम हरिगिरी और एसडीएम कुमकुम जोशी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। जिलाधिकारी ने क्यूआरटी के सभी नोडल अधिकारियों को मानसून अवधि के दौरान अलर्ट रहने और जल निकासी में व्यवधान व चोकिंग पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी (एफआर) केके मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ऋषभ कुमार सहित जल संस्थान, जल निगम, सिंचाई आदि विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
आगे बढ़ें
मा0 सीएम की प्रेरणा से जिला प्रशासन का जीवंत दर्शन
डीएम जनदर्शन; शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कांउसिलिंग, विधिक सहायता, वकील, एक्शन,
नवादेय विद्यालय के बच्चों एन्टरेंस एक्साम, त्यूनी से चकराता तक परिवहन हेतु जिला योजना से फंड
परीक्षा केन्द्र त्यूनी बनाए जाने के लिए डिप्टी कमिश्नर लखनऊ को डीएम ने किया निर्देशित
पिछली एन्टरेंस में डीएम ने की थी वाहन व्यवस्था; 27 बच्चों का हुआ जवाहर नवोदय में विद्यालय में चयन
सड़क पर गेट से एम्बुलेंस घुसने में हो रही वर्षों से दिक्कत; गंभीर बीमार है बजुर्ग पिता प्रदीप की डीएम से गुहार; उप नगर आयुक्त व सीओ सदर कल तक गेट ध्वस्तीकरण निर्देश
मानसिक बीमारी से पीड़ित व्यक्ति की कथित वसीयत बनाकर मृत्यु उपरान्त लाभ की शिकायत; एसएसपी को सेशन कोर्ट के निर्देश के क्रम में पुनः विवेचना के निर्देश
कोरोनेशन हिलांस आउटलेट का बढता बाजार; आसपास की कैंटीन स्वामी पंहुचे किराया छूट लेने डीएम द्वार
परिजनों द्वारा प्रताड़ित बुजुर्ग शोभा; पुलिस को कांउसिलिंग के निर्देश
देवी लाल को विधिक सलाह; निशुल्क वकील
भूमि पर कब्जा दिलाने की शिकायत लेकर दूसरी बार पंहुचा फरियादी, डीएम ने तहसीलदार विकासनगर को निर्देश अगली सुनवाई से पूर्व हो जाए निराकरण
असहाय; बुजुर्गों का परिवहन सहारा बना ‘‘सारथी’’ 02 बुजुर्गों को पंहुचाय वरिष्ठ नागरिक पुलिस सेल
देहरादून दिनांक 28 जुलाई 2025 , जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनता दर्शन में आज 85 शिकायत प्राप्त हुई,जिनमें अधिकतर शिकायत आपसी विवाद, भूमि, कब्जा अतिक्रमण सहित पुलिस, एमडीडीए, नगर निगम, सिंचाई, जल संस्थान आदि विभागों से सम्बन्धित प्राप्त हुई।
तहसील त्यूनी निवासी बंसत शर्मा ने अपनी शिकायत में बातया कि नवोदय विद्यालय एन्टरेंस एक्साम हेतु हेतु सेंटर चकराता में है जबकि बच्चों को त्यूनी से चकराता आना पड़ता है पिछली बार जिला प्रशासन ने वाहन की व्यवस्था कराई थी तथा 27 बच्चों का चयन हुआ था। उन्होंने डीएम से बच्चों के परिवहन की व्यवस्था करने के साथ ही सेन्टर त्यूनी में बनाये जाने का अनुरोध किया जिस पर डीएम ने बच्चों के परिवहन के लिए पिछली बार की तरह जिला योजना से मौके पर ही फंड की स्वीकृति दी तथा त्यूनी एन्टरेंस एक्साम सेन्टर के लिए डिप्टी कमिश्नर नवोदय विद्यालय लखनऊ के लिए उनकी ओर से पत्र तैयार करने के निर्देश मुख्य शिक्षा अधिकारी को दिए।
जनता दर्शन में परिजनों द्वारा प्रताड़ित शोभा देवी ने जिलाधिकारी को अपनी व्यवस्था सुनाई कि पुत्र वधुओं द्वारा उनके साथ अमर्यादित व्यवहार किया जा रहा है तथा थाने में जाकर झूठी शिकायत की जा रही है पुलिस थाने बुला रही है उन्होंने गुहार लगाई की उन्हें परेशान न किया जाए जिस पर डीएम ने सीओ सदर को निर्देश दिए कि दोनों पक्षों को बुलाकर कांउसिलिंग की जा जाए। समाल्टा निवासी देवी लाल ने उनके द्वारा सोलर प्लांट द्वारा उत्पादित विद्युत विद्युत वितरण खण्ड को दिया जा रहा है किन्तु विद्युत वितरण खण्ड द्वारा उनका मई माह से भुगतान नही किया जा रहा है, जिस पर देवी लाल को विधिक सलाह तथा निशुल्क वकील हेतु सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण को पत्र प्रेषित किया गया।
बुजुर्ग फरियादी ने डीएम से फरियाद लगाई की उनके बहनोई से मानसिक रूप से बीमार भाई को मानसिक बीमारी की हालत में ही डरा धमकाकर उनसे कथित वसीयत कराकर उनकी मृत्यु के बाद बेनिफिसरी बनवाई गइ। जिला पर जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक देहरादून को सेशन कोर्ट के निर्देश के क्रम में पूर्व जाचं के निर्देश दिए।
किशननगर निवासी प्रदीप अपनी शिकायत में बताया कि उनके पिताजी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, रास्ते पर पाईप लगा होने से एम्बुलेंस भीतर नही घुस पाती है पिता की अत्यधिक तबीयत खराब होने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिस पर डीएम ने उप नगर आयुक्त पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर को संयुक्त रूप से कार्यवाही के निर्देश दिए।
अपनी भूमि पर कब्जा दिलाने की शिकायत लेकर दूसरी बार पंहुचा फरियादी जिस पर जिलाधिकारी ने फरियादी के प्रकरण को सुना तथा तहसीलदार विकासनगर को निर्देशित किया कि अगली जनदर्शन से पहले इनकी समस्या का निराकरण कर आख्या प्रस्तुत करें।
वहीं कोरोनेशन के कैंटीन संचाल डीएम द्वार पंहुचे उन्होंने डीएम से अनुरोध किया कि अस्पताल परिसर में हिलंास कैन्टीन खुलने से उनकी विक्री कम हो गई है। तथा हिलंास कैंटीन का सभी खानपान सामग्री का विक्रय करती है। उन्होंने डीएम से अनुरोध किया कि उनका किराया में छूट प्रदान की जाए जिस पर डीएम ने मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी को वार्ता करने के निर्देश दिए।
मयूर विहार निवासियों द्वारा अपनी शिकायत में बताया कि रेसिजोन बिल्डवैल प्रा0 लि0 एवं मैसर्स ब्रिजभ्य इस्टेट के बिल्डर निदेशक द्वारा एमडीडीए के आदेश के उपरान्त भी सोसायटी में एग्रीमेंट के अनुरूप सुधार कार्य नही किए गए हैं, उन्होंने बिल्डर पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की जिस पर डीएम ने रेरा के चेयरमैन को अपने स्तर से स्वतंत्र जांच का अनुरोध किया गया है।
सालावाला निवासी बुजुर्ग ने अपनी शिकायत में बताया कि पड़ोसी द्वारा सर्विस पाईप लाईन में छेड़छाड़ कर अवैधानिक जल का दोहन किया जा रहा है, जिससे अन्य लोगों की पेयजल आपूर्ति बाधित हो रही है। उन्होंने जिलाधिकारी से इसका समाधान करने का अनुरोध किया जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता दक्षिण खण्ड को कार्यवाही कर अगले जनता दर्शन से पहले आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
फरियादी राकेश अरोड़ा द्वारा अपनी शिकायत में बताया पडो़सी द्वारा बिना एमडीडीए की अनुमति के दीवार लगाई गई तथा जनरेटर लगाकर ध्वनि प्रदूषण से परेशान किया जा रहा है। पिछले जनता दर्शन में कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे किन्तु एमडीडीए द्वारा कार्यवाही नही की गई, जिस पर जिलाधिकारी ने वीसी एमडीडीए को लिखा कि एमडीडीए द्वारा लिखित रूप में 1 सप्ताह के भीतर कार्यवाही की बात कही गई थी किन्तु एक सप्ताह से अधिक समय व्यतीत होने के बाद भी कार्यवाही नही की गई, जिएस पर एमडीडीए से आख्या मांगी।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जयभारत सिंह व के.के मिश्रा, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, एसएसएओ स्मृता परमार, उप नगर आयुक्त संतोष कुमार, उप जिलाधिकारी अपूर्वा सिंह, कुमकुम जोशी, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण, क्षेत्रा पुलिस अधिकारी सदर, जिला प्रोबेशन अधिकारी, अधीशासी अभियंता विद्युत, सिंचाई पेयजल, आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपिस्थत रहे।
आगे बढे
*पंचायत चुनाव के तहत सभी बूथों पर मतदान शांतिपूर्ण संपन्न*
*देहरादून के डोईवाला, रायपुर व सहसपुर में 77.25 फीसदी हुआ मतदान।*
*पहले चरण में देहरादून के चकराता, कालसी व विकास नगर में 78.49 फीसदी रहा था मतदान।*
*कडी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में सील रहेगी मत पेटियां, 31 जुलाई सुबह 8 बजे से होगी मतगणना।*
*देहरादून 28 जुलाई, 2025
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत जनपद देहरादून में दूसरे चरण का मतदान भी शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। दूसरे चरण में डोईवाला, रायपुर व सहसपुर में 77.25 फीसदी हुआ मतदान हुआ। जबकि पहले चरण में देहरादून के विकासखंड चकराता, कालसी और विकास नगर में 78.49 प्रतिशत मतदान हुआ था। सभी बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो गया है।
पंचायत चुनाव को लेकर मतदाताओं को खासा उत्साह दिखा। सुबह से शाम तक बूथों पर लंबी कतार देखने को मिली। बुजुर्ग, दिव्यांग और महिला मतदाताओं के साथ ही पहली बार वोट देने पहुंचे युवा मतदाता भी अपना वोट डालने को उत्साहित नजर आए।
विकासखंड सहसपुर में 62651 महिला, 65459 पुरूष व 09 अन्य सहित कुल 128119 मतदाता पंजीकृत थे। जिसमें से 53110 महिला, 50790 पुरूष व 04 अन्य सहित 103904 मतदाताओं ने वोट किया। सहसपुर में 81.10 प्रतिशत मतदान हुआ।
विकासखंड रायपुर में 10856 महिला, 11803 पुरूष सहित कुल 22659 मतदाता पंजीकृत थे। जिसमें से 9612 महिला, 10009 पुरूष सहित 19621 मतदाताओं ने वोट किया। रायपुरपुर में 86.59 प्रतिशत मतदान हुआ।
विकासखंड डोईवाला में 69786 महिला, 72488 पुरूष सहित कुल 142274 मतदाता पंजीकृत थे। जिसमें से 54576 महिला, 48282 पुरूष सहित 102858 मतदाताओं ने वोट किया। डोईवाला में 72.30 प्रतिशत मतदान हुआ।
शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के बाद पोलिंग पार्टियों की वापसी जारी है। पोलिंग पार्टियों द्वारा स्ट्रांग रूम में मत पेटियां और चुनाव सामग्री जमा की जा रही है। मत पेटियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्ट्रांग रूम में सील किया जा रहा है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी सहित कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सभी विकास खंडों की मतगणना 31 जुलाई को संपन्न की जाएगी।
आगे बढे
सालों से बुजुर्ग रविन्द्र सिंह की अमल दारामद प्रकरण को दबाए बैठे सदर राजस्व कानूनगो निलम्बितः
सदर राजस्व कानूनगो राहुल देव दबाए बैठे थे इन्द्राज पत्रावली
डीएम के एक्शन से आया भूचाल; लापरवाह कार्मिकों में मची खलबली; मुकदमा; निलम्बन; पदच्युत का भय
इसी बीते सोमवार जनता दर्शन में तो बुजुर्ग फरियादी पंहुचे थे; और तीसरे ही दिन डीएम ने किया काम तमाम;
एसडीएम तहसीलदार की कई चेतावनियों के पश्चात भी नहीं सुधरा था कानूनगो;
वर्षों से नक्शा दुरूस्ती न किए जाने की शिकायत लेकर पंहुचे थे व्यथित बुजुर्ग रविन्द्र सिंह
धारा 28 अन्तर्गत, 2018 के कलक्टर द्वारा पारित आदेश का बिते रोज तक भी नही हुआ था क्रियान्वयन; दोषी राजस्व कानूनगो निलम्बित
लापरवाह कार्मिकों डीएम का सपष्ट संदेश, कार्यप्रवृत्ति सुधारो वरना अपनी बारी के लिए तैयार रहो
देहरादून दिनांक 29 जुलाई 2025, जिलाधिकारी सविन बंसल ने ओदशों की नाफरमानी तथा शासकीय कार्यों की पत्रावली वर्षों से लम्बित रखने पर सम्बधित राजस्व कानूनगो को निलम्बित कर दिया है। इससे लापरवाह कार्मिकों को सख्त संदेश दिया है। इस कड़े एक्शन से जहां भूचाल आ गया है वहीं लापरवाह कार्मिकों में खलबली मच गई है। कई कार्मिकों को निलम्बन का डर सताने लगा है।
दरअसल जनता दर्शन कार्यक्रम में गांधी रोड निवासी रविन्द्र सिंह ने डीएम को फरियाद लगाकर बताया कि उनकी भूमि का धारा 28 अन्तर्गत 16 मई 2018 को कलक्टर ने पारित किये थे आदेश। तथा तहसील में परवाना प्राप्त हुआ था, जिसे आरके द्वारा आर-6 में 2023 में दर्ज करा दिया था तथा दिसम्बर 2023 में कानूनगो माजरा को प्राप्ति करा दिया था किन्तु अभी तक क्रियान्वयन नक्शा दुरूस्ती नही किया गया है, तहसील के कई चक्कर लगाने पर भी नक्शा दुरूस्त नही किया गया है।
उक्त प्रकरण पर डीएम ने आदेशों की नाफरमानी पर सम्बन्धित राजस्व कानूनगो के निलम्बन की पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश तहसीलदार सदर को दिए। डीएम ने सम्बन्धित राजस्व कानूनगो राहुल देव को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है।
आगे पढ़ें
अवैध खनन पर प्रशासन का हंटर; जेसीबी, पोकलैण्ड सहित 4 वाहन सीज; 7.20 लाख अर्थदण्ड
कुठालगेट के समीप निर्माणाधीन साईट मिली थी अवैध खनन की शिकायत
डीएम के निर्देश; एसडीएम मसूरी पंहुची मौके पर वाहन जब्त; सील
देहरादून दिनांक 29 जुलाई 2025, , जिले के कुठालगेट क्षेत्र में निर्माणाधीन साईट पर अवैध खनन मिलने की शिकायत पर उप जिलाधिकारी मसूरी के नेतृत्व में जिला प्रशासन पुलिस की टीम द्वारा मौके पर जाकर अवैध खनन में सलिंप्त जेसीबी, पोकलैण्ड मशीन तथा खनन का परिवहन कर रहे 2 पिकअप को सील कर कुठालगेट पुलिस चौकी में खड़ा कर दिया तथा जेसीबी, पोकलेण्ड मशीन को मौके पर ही सील करते हुए 7.20 लाख का अर्थदण्ड की कार्यवाही की गई है तथा सम्बन्धित वाहन स्वामियों के विरूद्ध मुकदमें दर्ज कर दिए गए है।
जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देश पर जिला प्रशासन अवैध खनन निरंतर कार्यवाही की जा रही है। जिलाधिकारी द्वारा खनन की शिकायतों के निराकरण हेतु सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। कुठालगेट के समीप जिला प्रशासन को निर्माणाधीन साईट पर अवैध खनन की शिकायतें प्राप्त हो रही थी जिस पर डीएम ने कार्यवाही के निर्देश दिए फलस्वरूप खनन लिप्त वाहन उपकरण सीज करते हुए 7.20 लाख का अर्थदण्ड लगाया है।
आगे पढ़ें
*राजधानी देहरादून में धूमधाम से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस।*
*देहरादून 29 जुलाई, 2025
राजधानी देहरादून में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों शुरू हो गई है। स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में मंगलवार को ऋषिपर्णा सभागार में अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाने हेतु कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।
स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सभी कार्यालयों में सुबह 9ः00 बजे ध्वजारोहण होगा। देहरादून परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में मा0 मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे ध्वजारोहण करेंगे। पुलिस बैंड के साथ राष्ट्रीय गान सहित पुलिस, अर्धसैनिक बल, होमगार्ड, एनसीसी कैडेट्स, प्रांतीय रक्षक दल की टुकड़ी द्वारा परेड के साथ सलामी दी जाएगी। समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, राज्य आंदोलनकारियों, खिलाड़ियों और उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस एवं विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में आयोजित कार्यक्रमों का सजीव प्रसारण किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद के प्रमुख चौराहों पर 14 अगस्त की सायं 6 बजे से लाउडस्पीकर के माध्यम से देश भक्ति गीतों का प्रसारण के साथ सरकारी भवन एवं इमारतों को एलईडी बल्बों से प्रकाशित किया जाए। शिक्षण संस्थाओं में प्रातः 7.00 बजे प्रभात फेरी निकालने के बाद विद्यालयों में विचार गोष्ठी, निबंध, खेलकूद प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, राज्य आंदोलनकारियों, मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, महानुभावों एवं गणमान्य नागरिकों को समय पर निमंत्रण पत्र प्रेषित किए जाए। पुलिस विभाग को परेड व सलामी कार्यक्रम और रेखीय विभागों को कार्यक्रम स्थल पर स्वतंत्रता समारोह की अन्य व्यवस्थाओं को तय कार्यक्रम के अनुसार पूरा करने को कहा। नगर निगम को सभी पार्क, स्मारक, चौक चौराहों पर विशेष स्वच्छता और रंग रोगन करने के निर्देश दिए। कहा कि स्वाधीनता समारोह में प्लास्टिक से बनी सभी सामग्रियां प्रतिबंधित रहेंगी। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ कार्यक्रम के तहत पूरे जनपद में वृहद स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाया जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी (प्रशा.) जय भारत, अपर जिलाधिकारी (एफआर) केके मिश्रा, एसडीएम हरिगिर, एसडीएम अपर्णा, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, उप नगर आयुक्त संतोष कुमार पांडेय, मुख्य शिक्षा अधिकारी वीके ढ़ौडियाल सहित समस्त रेखीय विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
आगे पढ़ें
*मतगणना को लेकर कार्मिकों का तीसरा रेंडमाइजेशन संपन्न,*
*पार्टी, पाली और ब्लाक के बाद कार्मिकों को आवंटित की हुई मतगणना टेबल,*
*31 जुलाई 2025 को सुबह 8 बजे शुरू होगी पंचायत चुनाव की ‘मत’ गणना।*
*235 टेबल पर होगी देहरादून के 06 ब्लाक के 1095 बूथों की मतगणना*
*चकराता ब्लाक की मतगणना के लिए 30 जुलाई रवाना होंगे मतगणना कार्मिक।*
*देहरादून 29 जुलाई, 2025
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना की जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर दी है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नोडल अधिकारी कार्मिक/मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में मंगलवार को मतगणना कार्मिकों का तीसरा और आखिरी रेंडमाइजेशन करते हुए कार्मिकों मतगणना टेबल आवंटित की गई।
देहरादून जनपद के सभी 06 विकास खंडों की मतगणना के लिए 235 टेबल लगाई जाएंगी। प्रत्येक टेबल पर एक मतगणना पर्यवेक्षक सहित चार मतगणना कार्मिक तैनात रहेंगे। मतगणना के लिए दो पालियों की व्यवस्था की गई है। प्रथम पाली सुबह 8 बजे से सायं 8 बजे तक और दूसरी पाली सांय 8 बजे से अगले दिन सुबह 8 बजे तक मतगणना का कार्य करेगी। मतगणना कार्य पूरा न होने पर फिर प्रथम पाली के कार्मिक आगे का जिम्मा सभालेंगे। देहरादून के 06 ब्लाक के सभी 1095 बूथों की मतगणना के लिए 235 टेबल लगेंगी। विकासखंड चकराता व कालसी में 24-24, विकासनगर 60, सहसपुर 50, रायपुर 30 और 47 टेबल लगाई जाएंगी। कार्मिकों के रेंडमाइजेशन के दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी वीके ढौंडियाल, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी रनजीत सिंह चौहान, एडीआईओ अंकुश पांडेय आदि मौजूद थे।
मतगणना कार्मिकों को मंगलवार को नीबूवाला में मतगणना कार्यो का अंतिम प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें मतगणना कार्यो की सभी व्यावहारिक एवं सैद्धान्तिक जानकारी दी गई। सभी कार्मिकों को समय पर अपने मतगणना स्थल पर उपस्थित रहने के आदेश भी जारी कर दिए गए है। दूरस्थ ब्लाक चकराता की मतगणना कार्मिक मतगणना से एक दिन पूर्व चकराता पहुंचेगे।
आगे पढ़े
*राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष ने दून मेडिकल कॉलेज में सफाई कार्मिकों और अस्पताल प्रशासन के साथ की बैठक,*
*श्रम विभाग की मजदूरी दर पर सफाई कार्मिकों को मानदेय, ड्रेस, ईएसआई और ईपीएफ की सुविधा प्रदान करने के दिए निर्देश*
*देहरादून 29 जुलाई, 2025
उत्तराखंड राज्य कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने मंगलवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के ओपीडी सभागार में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मचारियों की समस्याएं सुनी और अस्पताल प्रशासन से सफाई कार्मिकों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश जारी किए।
उपाध्यक्ष ने कहा कि अस्पताल की व्यवस्थाओं में सफाई कार्मिकों का बहुत बड़ा योगदान होता है। मा0 मुख्यमंत्री के जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सफाई कार्मिकों का किसी भी दशा में शोषण बर्दाश्त नही किया जाएगा। अस्पताल में सफाई के लिए पूर्व टेंडर प्रक्रिया में कई खामियां सामने आने पर उन्होंने पूर्व टेंडर को तत्काल निरस्त कर नए सिरे से टेंडर कराने और संबंधित ठेकेदारों को स्पष्ट निर्देश जारी करने को कहा। साथ ही उन्होंने पूर्व में ठेकेदार से सफाई कार्मिकों का ईपीएफ और ईएसआई की वसूली के निर्देश भी दिए।
उपाध्यक्ष ने निर्देश दिए कि अस्पताल में सफाई व्यवस्था के लिए किए जा रहे नए टेंडर प्रक्रिया में उपनल कार्मिकों को शामिल न किया जाए। श्रम विभाग की न्यूनतम मजदूरी दर पर सफाई कार्मिकों का मानदेय भुगतान सुनिश्चित किया जाए। सफाई कार्मिकों को ड्रेस, ईपीएफ और ईएसआई की सुविधा अनिवार्य रूप से प्रदान की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि टेंडर की शर्ताे में इन सभी बातों का विशेष ख्याल रखा जाए।
उपाध्यक्ष ने सफाई कार्मिकों को अपने पूरे समर्पित भाव और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने को कहा। अस्पताल प्रशासन को मानवीय दृष्टिकोण रखते हुए जरूरत पडने पर सफाई कर्मियों को अवकाश स्वीकृत करने और रात्रि ड्यूटी के लिए रोस्टर निर्धारित करने को कहा। उपाध्यक्ष ने कहा कि सफाई कार्मिकों की समस्याओं का प्राथमिकता पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई कर्मचारियों की समस्या सुनने और उन्हें दूर करने के लिए प्रत्येक तीन माह में एक बार अनिवार्य रूप से बैठक की जाए। बैठक में सफाई कार्मिकों ने अपनी समस्याओं से उपाध्यक्ष को अवगत कराया। उपाध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि सफाई कार्मिकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण कराया जाएगा।
बैठक में उप जिलाधिकारी हरिगिरी, सीओ सिटी विवेक सिंह नौटियाल, एसीएमओ डॉ नरेन्द्र कुमार, दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डा0 गीता जैन, वित्त नियंत्रक संजीव कुमार सहित सफाई कार्मिक संघ के पदाधिकारी एवं सभी सफाई कर्मी मौजूद थे।
आगे पढ़े
आज फिर एक लाचार परिवार की लग गई नैया पार 3 बच्चों का छात्रवास में दाखिला
असहाय; लाचार; व्यथितों के चेहरों पर मुस्कान लौटाते डीएम सविन
चंदुल के बेटे राहुल, विकास, आकाश को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय छात्रवास में एडमिशन,
पिछले सप्ताह जन दर्शन 21 जुलाई को चंदुल ने डीएम से लगाई थी फरियाद
स्वास्थ्य; शिक्षा; रोजगार; न्याय सब एक छत के नीचे; जिला प्रशासन के दनादन एक्शन
जिला प्रशासन का कागज पर जनहित में लिखा एक-एक शब्द ही है आदेश न्याय की गारंटी
अपाहिज पतिः स्वयं भी रहती है बीमार; रोजगार का नही कोई साधन; प्रशासन का मिला सहारा
देहरादून दिनांक 30 जुलाई 2025, , पिछले जनता दर्शन में गरीब चंदुल ने जिलाधिकारी सविन बंसल से अपनी फरियाद लगाते हुए बताया कि उनके तीन बच्चे हैं राहुल कुमार कक्षा-7, विकास कक्षा-5, व आकाश कक्षा-3 में सरकारी स्कूल में पढ़ रहे थे। पति का पांव कटा हुआ है तथा वह काम काज करने में असमर्थ है। वह स्वयं लोगों के घरों/कोठियों मे जाकर चौका-बर्तन करके अपना व अपने गरीब बच्चों का पालन पोषण करती है। स्वयं बीमार रहती है, उसके पांव मे सूजन आ जाती है जिससे काम-काज करने में असमर्थ है। उन्होंने डीएम से बच्चों की पढाई के लिये आवासीय स्कूल मे दाखिला दिलाने का अनुरोध किया, ताकि उनकी खराब आर्थिक स्थिति का असर उनके बच्चों की पढाई पर न पड़े।
डीएम के निर्देश पर प्रशासन की टीम ने सक्रियता से कार्य करते हुए बच्चों का दाखिला नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय छात्रावास में करा दिया है। चंदुल के बड़े बेटे राहुल कुमार कक्षा-7 को नेताजी सुभाषचन्द्र बोस आवासीय छात्रवास जस्सोवाला विकासनगर, मजले व छोटे बेटे विकास कक्षा-5. व आकाश कक्षा-3 को नेताजी सुभाषचन्द्र बोस आवासीय छात्रवास कौलागढ में दाखिला दिलाया गया है।
असहाय गरीब महिला 21 जुलाई के जनदर्शन में अपनी पीड़ा डीएम को सुनाई थी। चंदुल के पति अपाहिज है वह स्वंय भी बीमार रहती है। घरों में चौका बर्तन कर गुजारा करती है। अपाहिज बेरोजगार पति कमाई का कोई साधन न होने तथा आर्थिक दशा खराब होने से बच्चों की पढाई का डर सता रहा है ऐसे वक्त पर जिला प्रशासन ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए चंदुल के बच्चों का दाखिला छात्रवास विद्यालय में दिलाकर एक और परिवार के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी है।
आगे पढ़े:
चिकित्सालय में पर्याप्त सिटिंग व्यवस्था व स्टोरेज न होने पर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी! स्वास्थ्य केंद्र में आए मरीजों से पूछा हाल
देहरादून में पीपीपी मोड में संचालित पीएचसी पर प्रशासन की ताबडतोड छापेमारी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का एक साथ किया औचक निरीक्षण, मिला खामियों का अबांर।

