नर-नारायण जयन्ती के अवसर पर ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानंदः सरस्वती ‘१००८’ जी महाराज ने अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की ।
बदरीनाथ धाम में भगवान नर-नारायण जी की जयंती मनाई जा रही है ।
आगे देखें
आगे देखें
आगे पढ़ें
आगे पढ़ें
आगे देखे
पूज्य रावल श्री अमरनाथ नम्बूदरी जी ने भगवान नर-नारायण की पूजा कर भोग लगाया , मन्दिर की परिक्रमा कर भगवान अपनी माता मूर्तिदेवी जी के दर्शन को प्रस्थान किए ।
आज श्रावण मास शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि , सूर्य कर्क राशि में और हस्त नक्षत्र हो तो नर-नारायण जयन्ती मनाई जाती है ।
लोककल्याण के लिए भगवान सदियों से बदरिकाश्रम में तपस्यारत हैं ।
इस अवसर पर महोत्सव में अनेकों भगवद्भक्त उपस्थित रहे , सर्वश्री मुख्यमुजारी श्री अमरनाथ नम्बूदरी जी, नायब रावल जी , स्वामी प्रत्यक्चैतन्यमुकुन्दानन्द गिरि, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल जी , वेदपाठी रवीन्द्र भट्ट जी, श्री अमित बन्दोलिया जी, साथ ही मन्दिर समिति के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे ।


