HTML tutorial

रामायण में किया हुआ और श्रीमद् भागवत में कहा हुआ मानव जीवन के लिए प्रासंगिक: डॉ चंडी प्रसाद घिल्डियाल

Pahado Ki Goonj

रामायण में किया हुआ और श्रीमद् भागवत में कहा हुआ मानव जीवन के लिए प्रासंगिक: डॉ चंडी प्रसाद घिल्डियाल।*

*ऋषिकेश।* रामायण में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम ने जो भी चरित्र किए उनका अनुकरण तथा श्रीमद् भागवत गीता में भगवान श्री कृष्ण ने जो कुछ कहा उसका अनुसरण करना सफल मानव जीवन के लिए अत्यंत प्रासंगिक है।

यह कहना है सहायक निदेशक शिक्षा/संस्कृत शिक्षा डॉ चंडी प्रसाद घिल्डियाल का वह आज तुलसी मानस मंदिर में तुलसी जयंती समारोह के सातवें दिवस उपस्थित संत समाज, आचार्यों ,बुद्धिजीवियों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित श्रोताओं को संबोधित कर रहे थे। सहायक निदेशक ने कहा कि भगवान श्री राम का चरित्र हमें अच्छा पुत्र, पति,भाई, समाज सेवक,राजनेता बनने की प्रेरणा देता है, तो दूसरी तरफ श्रीमद् भागवत गीता में भगवान श्री कृष्ण का उद्बोधन युगों तक मानव जाति को धर्म और कर्म के समीकरण में समन्वय स्थापित करने की शिक्षा देता रहेगा। *उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की लोकप्रिय सरकार ने सभी विद्यालयों में श्रीमद् भागवत गीता के श्लोकों को अनिवार्य करके सनातन धर्म को बचाए रखने की बहुत बड़ी इच्छा शक्ति का परिचय दिया है*, आवश्यकता है सभी लोगों को मिलजुल कर धर्म की सही परिभाषा को समझते हुए मानव कल्याण के सरकार के संकल्प के साथ कदम बढ़ाना।

*कथा स्थल पर सहायक निदेशक डॉक्टर घिल्डियाल के पहुंचने पर कथा के आयोजक रामायण प्रचार समिति ऋषिकेश के अध्यक्ष महंत रवि प्रपन्नाचार्य ने रामायण की पुस्तक और अंग वस्त्र भेंट कर उनका स्वागत करते हुए कहा कि वर्षों तक राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल में संस्कृत प्रवक्ता के रूप में रहकर डॉक्टर घिल्डियाल ने *प्रथम गवर्नर अवार्ड प्राप्त करके इस तीर्थ नगरी का मान बढ़ाया है आज वह शिक्षा और संस्कृत शिक्षा के उत्थान के लिए अधिकारी के रूप में पूरे प्रदेश में आदर्श स्थापित कर रहे हैं, कथावाचक उत्तराखंड पीठाधीश्वर गोपालाचार्य महाराज ने कहा कि सरकारी अधिकारी होने के साथ-साथ डॉक्टर चंडी प्रसाद उत्तराखंड ज्योतिष रत्न के रूप में धर्म ध्वज की भूमिका में भी है, उनके निर्णय पर ही हम व्रत और त्योहार मनाते हैं, इसलिए उनके कथा में आने पर तीर्थ नगरी का गौरव बढ़ा है।*

*मौके पर श्री नेपाली संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ ओमप्रकाश पूरवाल, शिक्षक एवं कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री डॉ जनार्दन कैरवान ,संगीतमय रामायण का पाठ करने वाले पंडित वेद प्रकाश मिश्रा, दयाधर दीक्षित सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस मौके पर सहायक निदेशक ने व्यापार सभा एवं पंजाबी सभा ऋषिकेश के वरिष्ठ नागरिकों को फूल माला और अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया, सम्मानित होने वालों में व्यापार सभा के अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा, केवल कृष्ण लंबा ,सुभाष कोहली, श्याम अरोड़ा, आचार्य सतीश घिल्डियाल,अनूप रावत , गीता राम शास्त्री आदि रहे।*

आगे देखें

https://www.facebook.com/share/v/1B1Ecn8Yv3/

Next Post

मुम्बई महानगर में अपना चातुर्मास्य व्रत सम्पन्न कर रहे हैं 'परमाराध्य' परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शङ्कराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानंदः सरस्वती '१००८' जी महाराज जानिए सभी समाचार

मुम्बई महानगर में अपना चातुर्मास्य व्रत सम्पन्न कर रहे हैं ‘परमाराध्य’ परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शङ्कराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानंदः सरस्वती ‘१००८’ जी महाराज जय बदरीविशाल 🚩जय ज्योतिर्मठ 🚩जय शंकराचार्य 🚩 महोदय ! आप प्रसन्न होंगे ऐसी कामना है । आपको ये बताते हुए हमें प्रसन्नता हो रही है कि , महाराष्ट्र […]

You May Like