
गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक दुर्घटना में पांच लोग घायल ।
उतरकाशी ।
गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के स्थान सोनगाड़ से 50 मीटर गंगोत्री की तरफ एक ट्रक रोड़ पर पलटने से दुर्घटना ग्रस्त हुआ हैं।
आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ट्रक में ड्राइवर सहित 13 लोग बताए जा रहे है जिनमे से 5 लोगो को अंदरूनी चोटे आई हैं ।
जिनको मेडिकल टीम द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद 108/विभागीय एम्बुलेन्स के माध्यम से जिला अस्पताल उत्तरकाशी लाया जा रहा है । अन्य लोग सभी सुरक्षित हैं।
उक्त स्थान मार्ग कुछ समय के लिये बाधित रहा उक्त ट्रक को मार्ग से किनारा करवा कर यातायात सुचारू किया गया हैं। साईट पर फिलहाल यातायात सुचारू रूप से चालू है बीआरओ द्वारा क्रेन सुबह जल्दी साइट पर पहुंचेगी।
*घायल कावड़ियों का विवरण-*
*1-* आशीष 19 वर्षीय पुरुष
*2-* जतिन 19 वर्ष पुरुष
*3-* धीरज 26 वर्ष पुरुष
*4-* जग्गनाथ 24 वर्ष पुरुष
*5-* साहिल 20 वर्ष पुरुष
निवासी- दिल्ली।

