पेड़ से टकराई सेंट्रो कार चार लोग घायल ।
उत्तरकाशी ।
शनिवार को उत्तरकाशी देवीधर के पास एक कार दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी से देवीधर की ओर जा रही सेंट्रो कार अनियंत्रित होकर नोलियासौड के पास सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई जिसमें बैठे चारों व्यक्ति को गंभीर चोटें आई है चारों व्यक्ति वाहन में फंसे होने के कारण गाड़ियों के दरवाजा तोड़कर घायल व्यक्तियों को निकालकर 108 के माध्यम से राजकीय चिकित्सालय डुंडा भेजा गया जिसमें एक व्यक्ति कि सर में गंभीर छोटे होने के कारण राजकीय चिकित्सालय उत्तरकाशी रेफर किया गया अन्य तीन व्यक्तियों का उपचार राजकीय चिकित्सालय डुंडा में चल रहा है
घायल व्यक्तियों की सूची
1. उत्तम पुत्र सुंदरलाल निवासी बोर्न उत्तरकाशी उम्र 19 वर्ष
2. आशीष भारती पुत्र राकेश भारती निवासी ग्राम ब्याली बड़कोट उम्र 30 वर्ष
3. गगन पुत्र मोहन निवासी बोन उत्तरकाशी उम्र 28 वर्ष
4. कैलाश पुत्र लक्ष्मण निवासी जुणगा धरासू उम्र 30 वर्ष
रेफर किया गया घायल व्यक्ति
गगन पुत्र मोहन निवासी बोन उत्तरकाशी उम्र 28 वर्ष


