केंद्रीय राज्य मंत्री व शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक पहुंचे गंगोत्री यमुनोत्री धाम ।

Pahado Ki Goonj

केंद्रीय राज्य मंत्री व शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक पहुंचे गंगोत्री यमुनोत्री धाम ।

उत्तरकाशी :- (मदन पैन्यूली)

केंद्रीय राज्य मंत्री मनमुख मांडविया जहाज रानी स्वतंत्र प्रभार भारत सरकार व उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम पंहुचे l जहां उन्होंने गंगा स्नान कर विशेष पूजा अर्चना की l तत्पश्चात उन्होंने गंगोत्री में भगीरथ शिला दर्शन व स्नान घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया l

दर्शन के दौरान केन्द्रीय मंत्री व शहरी विकास मंत्री ने मां गंगा से कोरोना वैश्विक महामारी खत्म हो इसको लेकर प्रार्थना की तथा कहा कि कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए हम सब लोगों की नैतिक जिम्मेदारियां बनती है कि इसके बचाव को लेकर जो दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं उनका सही तरीके से अनुपालन हो l

उन्होंने कहा कि पहाड़ की इन सौम्य वादियों में जहां प्राकृतिक की अपार सुन्दरता है,वहीं मां गंगा की अविरलता व निर्मलता भी बनी हुयी है l निश्चित तौर पर इन शान्त वादियों में हमारी पहाड़ की आलौकिक विरासत व संस्कृति कई स्वरूपों को दर्शाति है l

उसके बाद केन्द्रीय मंत्री व शहरी विकास मंत्री यमुनोत्री धाम पहुंचे जहां यमुनोत्री तीर्थ पुरोहितों ने खरसाली हैली पैड में स्वागत बाद यमनोत्री धाम में मां यमुना के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली व समृद्धि की कामना की lउन्होंने मां यमुनोत्री धाम में निमार्ण कार्यों का भी निरीक्षण किया l

केंद्रीय राज्यमंत्री ने यमुनोत्री धाम में पूजा अर्चना करने के बाद तीर्थ पुरोहितों व स्थानीय जन प्रतिनिधियों से बात कर स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की।उनके साथ आये राज्य के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने तीर्थ पुरोहितों को आश्वस्त किया कि धामों के विकास के लिए जो भी बजट खर्च किया जाएगा उसमें तीर्थ पुरोहितों के हितों का राज्य सरकार पूरा ध्यान रखेगी।इससे पूर्व खरसाली हेलीपैड पर पहुंचने पर केंद्रीय राज्य मंत्री व राज्य के शहरी विकास मंत्री का स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया ।मन्दिर पुरोहितों व स्थानीय लोगों ने केंद्रीय राज्य मंत्री व राज्य के शहरी विकास मंत्री को क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान करने के सम्बन्ध में एक ज्ञापन भी दिया।
इस अवसर पर रावल आशीष उनियाल, रणवीर राणा भाजपा युवा नेता ,ग्राम प्रधान खरसाली यशपाल राणा ,बागेश्वर प्रसाद उनियाल प्रवक्ता मंदिर समिति यमुनोत्री ,संजीव शास्त्री, मुकेश प्रसाद उनियाल ,कुलदीप उनियाल सहित कई लोग मौजूद रहे।

Next Post

त्यूनी में बन रहे 100 बेड के अस्पताल के लिये मुख्यमंत्री ने स्वीकृत की 07 करोड़ की धनराशि ।

त्यूनी में बन रहे 100 बेड के अस्पताल के लिये मुख्यमंत्री ने स्वीकृत की 07 करोड़ की धनराशि ।देहरादून :- मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जनपद देहरादून के दूरस्थ क्षेत्र त्यूनी में 100 शैय्यायुक्त हॉस्पिटल के निर्माण के लिये 07 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। त्यूनी में इस अस्पताल […]

You May Like