
दिब्य ज्योति कलश यात्रा का किया गया भब्य स्वागत ।
उत्तरकाशी ।बडकोट ।
अखिल विश्व गायत्री परिवार शान्ति कुंज हरिद्वार की संस्थापिका माता भगवती देवी शर्मा जी के शताब्दी वर्ष व अखंड ज्योति दीपक के शताब्दी वर्ष के अवसर पर एक कलश संपूर्ण भारतवर्ष में घूम रहा है इसी क्रम में गुरुदेव की तपस्थली उत्तरकाशी जनपद में भी कलश का भविष्य स्वागत किया गया । मंगलवार को कलश यात्रा का यमुना घाटी के बड़कोट गायत्री परिवार ने फूल मालाओं भब्य स्वागत किया गया । कलश यात्रा के प्रभारी डी सी मैकुरी ने बताया कि गायत्री परिवार के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विगत चार माह से यह कलश गढ़वाल मंडल मे भ्रमण कर रहा है व गायत्री परिवार के उद्देश्य को जन जन तक पहुचाने के लिए गांव गांव जा रहा है उत्तर काशी जनपद में भी चार दिन तक यह कलश विभिन्न गांवों में जायेगा आज भी दिब्य कलश का विभिन्न गांवों में इस का स्वागत किया गया वरिष्ठ गायत्री परिजन मदन पैन्यूली ने बताया कि आचार्य श्री राम शर्मा जी की तपस्थली उत्तर काशी में कलश पुजन बड़कोट बजार में किया व नगर बिभिन्न स्थानों पर कलश का जगह-जगह स्वागत पूजन किया गया । व्यापारियों ने भी साथ मिलकर भी कलश पूजन किया गया । उन्होंने बताया कि युवाओं को व्यसन मुक्ति नारी जागरण, पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्यक्रम गायत्री परिवार के द्वारा चलाये जाते है व युग निर्माण के लिए युवाओं को गायत्री परिवार से जोडा जा रहा है ।
इस अवसर गम्भीर फरसवाण ,शान्ति प्रसाद बेलवाल , नरेन्द्र सजवाण,मोहनलाल सैनी ,अर्जुन सिंह नैगी, सीता राम गौड़,अर्जुन नेगी,प्रेम लाल बिजल्वाण ,भावना अग्रवाल,भगत राम बहुगुणा, बी के मिश्रा,संजय अग्रवाल सहित दर्जनों लोगों ने कलश का स्वागत किया ।


