HTML tutorial

बदला जाएगा बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री को मिली चुनाव की जिम्मेदारी  

Pahado Ki Goonj

बदला जाएगा बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री को मिली चुनाव की जिम्मेदारी  

 

देहरादून।  शुक्रवार को बीजेपी हाईकमान ने केंद्रीय मंत्री और सांसद हर्ष मल्होत्रा को उत्तराखंड में प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी है। उत्तराखंड के अलावा महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में भी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने हैं। संगठन चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर डॉक्टर के लक्ष्मण की तरफ से शुक्रवार को एक लेटर जारी किया गया है। इस लेटर में तीन राज्यों (महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड) के प्रदेश अध्यक्षों और राष्ट्रीय परिषदों के सदस्यों के चुनाव के लिए तीन नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी है।
उत्तराखंड में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषदों के सदस्यों के चुनाव की जिम्मेदारी जहां केंद्रीय मंत्री और सांसद हर्ष मल्होत्रा को दी गई है, तो वहीं महाराष्ट्र की जिम्मेदारी केंद्रीय कैबिनेट मंत्री किरण रिजिजू को दी है। पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी रवि शंकर प्रसाद को दी गई है। बता दें कि उत्तराखंड में फिलहाल महेंद्र भट्ट बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। महेंद्र भट्ट का कार्यकाल काफी पहले ही खत्म हो चुका है। अब संगठन राज्य में प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव करवा कर किसी नए चेहरे को मौका दे सकता है। बीजेपी में कई ऐसे चेहरे हैं, जो प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में शामिल हैं। इनमें आदित्य कोठारी, रमेश पोखरियाल निशंक, विनोद चमोली, भगवती प्रसाद और आशा नौटियाल के नाम शामिल हैं।

Next Post

पंचायत चुनावः नई तारीखों का ऐलान,24 और 28 को मतदान,31 को परिणाम घोषित ।

पंचायत चुनावः नई तारीखों का ऐलान,24 और 28 को मतदान,31 को परिणाम घोषित । देहरादून। उत्तराखंड शासन की ओर से चुनावी कार्यक्रम की अधिसूचना जारी होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने भी चुनावी अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रदेश में दो चरणों में पंचायत चुनाव […]

You May Like