
❤️से प्रातःसमर्णीय गुरु भागवान कोटि कोटि नमन💐👏 जय धर्म सम्राट गुरु भाई पूज्य ज्योतिष पीठाधीश्वर शंकराचार्य महाराज स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती १००८ महाराज की जय🌹🙏🏻🌹
https://www.facebook.com/share/18HAFX2RFC/
आगे पढ़ें
दो सगे भाईयों की बाइक बस से टकराई,एक की मौत,एक गंभीर
Iiuजानकारी 7i के मुताबिक, यह हादसा टिहरी के प्रताप नगर विकासखंड में उत्तरकाशी-लंबगांव मोटर मार्ग पर चैण्ड के पास हुआ है। जहां अस्पताल से इलाज करवा कर बाइक से घर लौट रहे दो भाई रघुवीर सिंह और प्रकाश सिंह बस से टकरा गए। बाइक लंबगांव से मुखेम जा रही बस से टकराई. जिसमें एक रघुवीर सिंह की मौके पर जान चली गई। वहीं, दूसरा भाई प्रकाश सिंह हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आनन फानन में गंभीर रूप से घायल प्रकाश सिंह को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैण्ड में भर्ती कराया। जहां पर प्रकाश सिंह का उपचार चल रहा है। उधर, हादसे की सूचना पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया है. फिलहाल, बस को मौके पर ही रोक दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
आगे पढ़ें
रिश्तों को कर गए तार-तार,चाचा की हत्या कर भतीजे हुए फरार

देहरादून। राजधानी देहरादून में रिश्तों को तार-तार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सहसपुर क्षेत्र में खेत की मेड़ को लेकर हुए विवाद के चलते भतीजों ने चाचा की ही हत्या कर डाली जिसके बाद वह फरार हो गये। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी भतीजों की तलाश शुरू कर दी है।
हत्या की यह वारदात सहसपुर थाना क्षेत्रांर्तगत केदारवाला में घटित हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह केदारवाला गांव निवासी वाजिद अली (65) अपने खेत की मेड़ दुरस्त कर रहा था। इस दौरान उसके दो भतीजे मनीष और असलम अपने खेत में आये और मेड़ सही तरीके से करने को लेकर चाचा-भतीजों में विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ा कि दोनोे पक्षों में हाथापाई हो गयी। जिसके चलते वाजिद अली खेत में मौजूद पानी में जा गिरे। वाजिद अली के पानी में गिरते ही उनके दोनो भतीजों मनीष और असलम ने उनका पानी में मुंह दबाकर उनकी हत्या कर डाली। वहीं शोर शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों को देख कर दोनो हत्यारे भाग खड़े हुए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक वाजिद अली के शव को कब्जे में लेकर हत्यारोपी मनीष व असलम की तलाश शुरू कर दी है। इस मामले मंे क्षेत्रवासियों का कहना था कि खेत की मेड को लेकर इन दो परिवारों में पहले से ही विवाद चल रहा था।
आगे पढ़ें
प्रदेश में बढ रहे महिला अपराधों में भाजपाईयों की संलिप्तता चिंता का विषयःरौतेला
देहरादून। उत्तराखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि जिस तरह से महिला अपराधों के मामले में उत्तराखण्ड भाजपा के विधायकों व पदाधिकारियों की संलिप्तता सामने आ रही है। वो काफी शर्मनाक है। उन्होंने उत्तराखण्ड में बढ रहे महिला अपराधों पर अपनी चिंता प्रकट करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े किए।
कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में ज्योति रौतेला ने कहा कि प्रदेश में महिला अपराधों के बढ़ते आंकड़ों से आज पूरा उत्तराखंड राज्य शर्मिंदा है। बेटियों की जमीन पर सत्ता और संरक्षण का ऐसा गठजोड़ सामने आया है, जो न केवल हमारी संवेदनशीलता को झकझोरता है, बल्कि पूरे राज्य के न्याय और नैतिक ढांचे पर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासन में राज्यभर में महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार, हत्या और जघन्य अपराधों की बाढ़ सी आई है। उत्तराखण्ड राज्य में औसतन प्रति माह एक बलात्कार और हत्या की घटना घटित हो रही है।
ज्योति रौतेला ने कहा कि भाजपा की पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनामिका शर्मा पर गंभीर आरोप हैं कि उन्होंने अपनी नाबालिग बेटी को अपने प्रेमी और उसकी साथी के साथ बार-बार दुष्कर्म के लिए मजबूर किया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि यह घटनाएं हरिद्वार, आगरा, वृंदावन जैसे कई स्थानों पर हुईं। अनामिका शर्मा को अपने इस घृणित अपराधिक कृत्य के लिए जेल जाना पड़ा परन्तु इससे बडी शर्म की बात और क्या हो सकती है कि अनामिका शर्मा को योगा दिवस के अवसर पर सरकार की ओर से सम्मानित किया जाता है। इससे यह भी स्पष्ट हो गया है कि अनामिका शर्मा को जेल में वीआईपी सुविधायें दी जा रही हैं, यह बात अनामिका शर्मा की सोशल मीडिया में वायरल ऑडियो क्ल्पिंग से भी साबित हो गया है जिसकी जांच की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि क्या जेल प्रशासन सभी कैदियों को इसी प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराता है कि वे अपने घर पर बात कर सकें?
ज्योति रौतेला ने यह भी कहा कि एक ओर भाजपा यूसीसी कानून का गाना गा रही है वहीं उसी की पार्टी के पूर्व विधायक सुरेश राठौर प्रकरण ने भाजपा के झूठ और नैतिकता की पोल खोल कर रख दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर द्वारा यूसीसी कानून की खुलेआम अवमानना ही नहीं की गई बल्कि महिला के सामाजिक सम्मान के साथ राजनीतिक खिलवाड़ किया गया जिस पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा महज “नोटिस” देने वाली कार्यवाही की गई, क्या यही भाजपा की पारिवारिक नैतिकता है?
ज्योति रौतेला ने कहा कि एनसीआरबी की एक रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखंड बेटियों के लिए असुरक्षित है। 2022 में एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तराखंड में महिलाओं के खिलाफ 4,337 अपराध दर्ज हुए हैं, जिनमें 867 रेप और 637 नाबालिग बच्चियों से रेप शामिल हैं। बावजूद इसके, भाजपा सरकार तथा राज्य का महिला आयोग और प्रशासन तीनों चुप हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के कृत्य और पार्टी की चुप्पी, दोनों ही बेटियों के लिए खतरे का संकेत हैं। उन्होंने धामी सरकार के विगत तीन वर्ष के कार्यकाल में महिला अपराध की घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा देते हुए कहा कि राज्य में भय का वातावरण व्याप्त है तथा आमजन विशेषकर महिलाएं अपने को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।
ज्योति रौतेला ने कहा कि महिला अपराध की घटनाओं पर प्रदेश महिला कांग्रेस चुप नहीं बैठ सकती तथा लगातार इसके खिलाफ सडक से लेकर सदन तक आवाज उठाती रहेगी।
आगे पढ़ें

ं प्रेमिका से मिलने पहंुचे युवक की खंभे से बांधकर धुनाई,परिजनों की तहरीर पर पुलिस कर रही जांच

हरिद्वार। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका से मिलने पहंुचे एक युवक को खंभे से बांधकर लाठी डंडों से पीटा गया। युवक को पीटने का वीडियो भी सामने आया है। जिसके बाद युवक के परिजनों ने मारपीट करने वालों के खिलाफ तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, घटना लक्सर के भिक्कमपुर पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव की है। उत्तर प्रदेश के एक गांव निवासी युवक का प्रेम प्रसंग भिक्कमपुर क्षेत्र की एक युवती से चल रहा था। दोनों के बीच फोन पर बातचीत के अलावा कई बार मुलाकातें भी होती रही। बताया जा रहा है कि युवक अक्सर युवती से मिलने उसके गांव आता था। इसी बीच गांववालों को उनके प्रेम प्रसंग के बारे में जानकारी हुई।
बीती 16 जून को युवक एक बार फिर प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचा। जहां युवती के गांव वालों को जानकारी मिली। इसके बाद गांव वालों ने युवक को पकड़ लिया और एक खंभे से बांधकर लाठी-डंडों से जमकर पीटा। युवक चीखता-चिल्लाता रहा और गांव वालों से उसे छोड़ने की विनती करता रहा।
इसके बाद युवक ने फिर दोबारा गांव न आने की बात कही, जिसके बाद गांव वालों ने युवक को छोड़ा। हालांकि, बताया जा रहा है कि घटना के बाद युवक और युवती ने कोर्ट में शादी कर ली। वहीं, बीते रोज 24 जून को युवक के परिजन भिक्कमपुर पुलिस स्टेशन पहुंचे और तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
आगे पढ़ें
फोटो डी 4
छापेमारी के दौरान एक घर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद,आरोपी गिफ्तार
हरिद्वार। नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए पुलिस न औषधि विभाग की टीम ने एक घर में छापेमारी कर वहंा से भारी मात्रा में नशीली दवाए बरामद की है। टीम द्वारा घर से नशीली दवाए बेचने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। हालांकि मामले में एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार एक सूचना के बाद कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने औषधि विभाग के साथ संयुक्त ऑपरेशन को अंजाम देते हुए मोहल्ला चैहानान स्थित लिम्ब्रा फार्मेसी में आकस्मिक चैकिंग की गई तो कोई अवैधध्प्रतिबंधित नशीली दवाइयां नहीं मिली। मौके पर मौजूद व्यक्ति आमिर से स्वापक एवं मनः प्रभावी औषधीय के बारे में सख्ती से पूछताछ की गई तो उक्त व्यक्ति ने बताया कि मेडिकल का मालिक जुबैर है तथा वह पार्टनरशिप में काम करता है। दवाइयां उसके मौहल्ला चैहानान में ही स्थित घर में रखी हैं। जिस पर संयुक्त टीम द्वारा बताये गये घर में छापेमारी करते हुए वहंा से भारी मात्रा में अवैध नशीली दवाइयां, कैप्सूल, कफ, सिरप, टैबलेट बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर कोतवाली ज्वालापुर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी आमिर को पुलिस हिरासत में लिया गया है तथा मौके से फरार मैडिकल शॉप मालिक जुबैर की तलाश की जा रही है।
आगे पढ़ें
मानसून की बारिश ने खोली प्रशासन के दावों की पोल,जलभराव से लोग हलकान
देहरादून। स्मार्ट सिटी का दर्जा मिलने के बाद भी देहरादून के हालत सुधरने का नाम नही ले रहे है। मानसून का सीजन शुरू होते ही सड़कों पर हो रहे जलभराव ने प्रशासन के सारे दावों की पोल खोलकर रख दी है। जलभराव के कारण लोगों का सड़कों पर चलना दुर्भर हो रहा है।
बरसात का मौसम शुरू होते ही स्मार्ट सिटी राजधानी देहरादून की सड़कों पर जल भराव शुरू हो गया है, जिससे दूनवासी परेशान होने लगे है। हांलाकि मानसूनी सीजन शुरू होने से पूर्व आलाधिकारियों ने खासे दावे किये गये थे लेकिन उनके इन दावों की हवा अब बरसाती मौसम में निकलते दिखायी दे रही है।
यूं तो राजधानी देहरादून को स्मार्ट सिटी का दर्जा मिला हुआ है। लेकिन इस स्मार्ट सिटी का हाल एक बरसात होते ही दिखायी देने लगता है। जब सड़कों पर गढ्ढे ही नहीं जल भराव भी शुरू हो जाता है। जिसके कारण लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हालांकि बरसाती सीजन शुरू होने से पूर्व अधिकारियों द्वारा खासे दावे किये जाते है। लेकिन इन दावों की पोल एक बरसात में ही सामने आ जाती है।
ऐसा ही एक नजारा आज रायपुर रोड स्थित सहस्त्रधारा क्रांसिंग में सामने आया है। यहंा बरसात होने के चलते सड़क पर जल भराव हो गया। जिसके कारण दुपहिया वाहन व पैदल चलने वाले लोगों को वहंा से निकलने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। देखना होगा कि दून प्रशासन के आलाधिकारी इसका कब तक संज्ञान लेते है।
आगे पढ़ेंगी
दो वाहनों की टक्कर के बाद हाईवे पर लगा जाम

हरिद्वार। देर रात शहर के श्यामपुर थाना क्षेत्र में दो ट्राला वाहनों के बीच टक्कर होने से दोनों वाहन बीच सड़क पर ही पलट गए। हादसे के कारण हाईवे पर पूरी तरह से जाम लग गया। जिस जगह पर दुर्घटना हुई वहां पर एलिफेंट कॉरिडोर का काम चल रहा है और मार्ग काफी संकरा है। जिस कारण एक्सीडेंट होने के बाद मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया और ट्रैफिक का आवगमन पूरी तरह से ठप हो गया।
एसपी सिटी पंकज गैरोला के मुताबिक, देर रात दो ट्राला वाहनों में रसियाबढ़ में टक्कर हुई थी, जिसके बाद से रास्ता बंद हो गया था। घटना जानकारी पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बुधवार सुबह दोनों वाहनों को हाईवे से हटाया और ट्रैफिक को शुरू कराया। अब हाईवे पर ट्रैफिक सुचारू है। एसपी सिटी ने बताया कि घटना रात लगभग 2 बजे की है। घटना के बाद पुलिस ने यातायात डायवर्ट कर दिया था। फिलहाल अब हाईवे पर ट्रैफिक सुचारू है।
आगे पढ़ें
ब्रेक फेल होने के बाद पहाड़ी से टकरया ट्रक,हेल्पर की मौ
श्रीनगर। बुधवार सुबह ऋषिकेश से हेमकुंड साहिब जा रहे एक ट्रक के अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराने के कारण उसमें सवार हेल्पर की मौत हो गयी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह एक ट्रक ऋषिकेश से हेमकुंड साहिब के लिए चला था। रास्ते में श्रीनगर मार्ग पर करीब छह बजे ट्रक ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गया और सड़क पर पलट गया। ट्रक में सवार हेल्पर जोगिंदर सिंह (उम्र 55 ) पुत्र पंजाब राम, निवासी शिकार,
जिला गुरदासपुर (पंजाब) की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रक हेमकुंड साहिब के लिए भंडारे का सामान लेकर जा रहा था।
आगे पढ़ें
केदारनाथ यात्रा पर लैंडस्लाइड ने लगाया ब्रेक,यात्रियों की बढ़ी परेशानियां
रूद्रप्रयाग। बुधवार सुबह केदारनाथ हाईवे के सोनप्रयाग-गौरीकुंड के बीच मुनकटिया में पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आ गये। इसे साफ करने को लेकर एनएच विभाग की मशीनरी जुट गई। करीब दो घंटे की मेहनत के बाद सुबह साढ़े 8 बजे राजमार्ग पर मलबा-बोल्डर हटाया गया. सैकड़ों तीर्थंयात्रियों को केदारनाथ धाम के लिए भेजा गया।
कुछ समय बाद राजमार्ग के मुनकटिया की पहाड़ी से फिर पत्थर और मलबा गिरना शुरू हो गया. जिसके बाद पुलिस की ओर यात्रा को कुछ घंटों के लिए रोक दिया गया है। इसके अलावा केदारनाथ हाईवे काकड़ा गाड़ में भी खतरनाक बना है। यहां पर भी ऊपरी पहाड़ी से लगातार भूस्खलन हो रहा है, जिस कारण बार-बार राजमार्ग बाधित हो रहा है। इस स्थान पर भी लगातार खतरा बना हुआ है। देश-विदेश से केदारनाथ यात्रा पर आ रहे श्रद्धालु एवं स्थानीय जनता काकड़ा गाड़ में जान हथेली पर रखकर सफर करने को मजबूर है। इस मामले में बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य डॉ विनीत पोस्ती ने लगातार हो रही बारिश के बाद जिला आपदा प्रबंधन केंद्र का निरीक्षण कर आपदा से निपटने की तैयारियों एवं केदारनाथ यात्रा मार्ग का सीसीटीवी कैमरों की मदद से जायजा लिया। उन्होंने डीडीआरएन के इंट्रानेट सिस्टम से पैदल मार्ग पर ग्लेशियर में फोटो खिंचवा रहे श्रद्धालुओं से निवेदन किया कि वे यात्रा मार्ग पर सावधानी बरतें और ग्लेशियर में चढ़कर फोटो ना खिंचवाएं। इससे उन्हें नुकसान भुगतना पड़ सकता है। इसके साथ ही उन्होंने सोनप्रयाग में अनाउंसमेंट किया कि तीर्थ यात्री केदारनाथ धाम जाते समय सावधानी बरतें. गर्म जूते और रेनकोट का उपयोग करें. अपने स्वास्थ्य की देखभाल करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार, मंदिर समिति और जिला प्रशासन तीर्थ यात्रियों की हर संभव मदद को लेकर तत्पर है।
आगे पढ़ें
उफनती नहर में गिरी कार, बच्चे समेत 4 की मौत, 3 घायल
हल्द्वानी। बुधवार सुबह हल्द्वानी में कोतवाली क्षेत्र में फायर ब्रिगेड दफ्तर के पीछे बहने वाली सिंचाई नहर में एक कार अनियंत्रित होकर गिर गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गयी। जबकि तीन अन्य घायल हो गए। मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेजा गया है।
घटनाक्रम के अनुसार सुबह शहर में फायर ब्रिगेड कार्यालय के पीछे सिंचाई नहर में कार गिरते ही पलट गई और थोड़ा आगे बहकर पुलिया में फंस गई। इस दौरान कार के अंदर पानी घुस गया। कार में 7 लोग सवार थे. इनमें से एक बच्चे समेत 4 लोगों की मौत हो गई है। तीन लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कार को रेस्क्यू करके नहर से बाहर निकाला.लेकिन तब तक देर हो गई थी. कार के शीशे खोलने पर पता चला कि एक बच्चे समेत कुल चार लोग दम तोड़ चुके थे। तीन लोग घायल अवस्था में मिले। इन्हें सुशील तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि कार में कुल सात लोग सवार थे। इनमें एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई है। तीन लोगों का उपचार चल रहा है। नहर कार गिरी और तेज बहाव होने के चलते कार बह गई. पुलिस कार और मृतक लोगों के संबंध में जानकारी इकट्ठा की है. ये लोग उधम सिंह नगर के किच्छा के रहने वाले थे।
आगे पढ़ें
टिहरी/दिनांक 24 जून, 2025
“मा. उच्च न्यायालय, उत्तराखण्ड, नैनीताल के अनुपालन में आयोग द्वारा निर्गत अधिसूचना दिनांक 21.06.2025 में विनिर्दिष्ट दिनांक 25.06.2025 से नामांकन की कार्यवाही एवं अन्य कार्यवाहियां अग्रिम आदेशों तक स्थगित।”
मा. उच्च न्यायालय, उत्तराखण्ड द्वारा रिट याचिका गणेश दत्त काण्डपाल बनाम उत्तराखण्ड राज्य एवं अन्य में दिनांक 23.06.2025 को आदेश पारित किया गया कि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन हेतु राज्य सरकार द्वारा आरक्षण की नियमावली का प्रख्यापन विधिवत अधिसूचित न होने के कारण उक्त नियमावली के अनुपालन में आरक्षण का निर्धारण एवं इसके अनुसार की गई सम्पूर्ण कार्यवाही अग्रिम आदेशों तक स्थगित की जाती है।
रिट याचिका में पुनः दिनांक 24.06.2025 को राज्य सरकार के आग्रह पर अन्य सूचीबद्ध रिट याचिका संख्या 416 (एन०एस०) वर्ष 2025 दीपक किरोला बनाम उत्तराखण्ड राज्य एवं अन्य के समय सरकार का पक्ष सुनने के उपरान्त सभी रिट याचिका मा. उच्च न्यायालय द्वारा अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 25.06.2025 को निर्धारित की गई है।
राज्य सरकार की अधिसूचना के कम में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत अधिसूचना दिनांक 21.06.2025 द्वारा “भारत का संविधान” के अनुच्छेद 243-2 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उत्तराखण्ड राज्य के 12 जनपदों (जनपद हरिद्वार को छोड़कर) की समस्त ग्राम पंचायतों के सदस्यों, ग्राम पंचायतों के प्रधानों, क्षेत्र पंचायतों के सदस्यों एवं जिला पंचायतों के सदस्यों के निर्वाचन का कार्यक्रम अधिसूचित किया गया था।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 25.06.2025 से दिनांक 28.06.2025 (पूर्वाह्न 08:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक) नामांकन एवं तदोपरान्त निर्वाचन का अग्रिम कार्यक्रम निर्धारित किया गया था। चूँकि मा. उच्च न्यायालय, उत्तराखण्ड, नैनीताल के उपरोक्त आदेश से राज्य सरकार के आरक्षण सम्बन्धी सम्पूर्ण कार्यवाही अग्रिम आदेशों तक स्थगित की गई है जिस कारण पदों / स्थानों के आरक्षण एवं आवंटन की स्थिति स्पष्ट नहीं है। इन परिस्थतियों में नामांकन की कार्यवाही एवं तदोपरान्त अग्रिम कार्यवाहियों किया जाना सम्भव नहीं है।
मा. उच्च न्यायालय, उत्तराखण्ड, नैनीताल के अनुपालन में आयोग द्वारा निर्गत अधिसूचना दिनांक 21.06.2025 में विनिर्दिष्ट दिनांक 25.06.2025 से नामांकन की कार्यवाही एवं अन्य कार्यवाहियां अग्रिम आदेशों तक स्थगित की गई हैं।
आगे पढ़ें
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल ।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल के तत्वावधान में, जिलाधिकारी महोदया टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार अपर जिलाधिकारी महोदय एवं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी टिहरी गढ़वाल के दिशा-निर्देश में आज दिनांक *24/06/2025* को जनपद टिहरी गढ़वाल के भिलंगना ब्लॉक के घनसाली के ब्लॉक सभागार में *ग्राम प्रहरीयों, पी० आरo डीo जवानो एवं आपदा मित्रों के लिए आपदा प्रबंधन, खोज बचाव एवं जन जागरूकता तथा प्राथमिक सहायता* सम्बंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान लगभग 112 प्रतिभागीयो की उपस्थिति रही, जिसमे उपस्थित सभी प्रतिभागीयो को प्राथमिक उपचार, CPR, आपदाओं की एवं इंप्रोवाइज स्टेचर बनाने, आपातकालीन नंबरों, खोज बचाव में प्रयोग होने वाले बेसिक उपकरणों की जानकारी के साथ ही आपदा प्रबंधन विभाग की भी जानकारी दी गई।
उक्त प्रक्षिक्षण कार्यक्रम मास्टर ट्रेनर अनिल सकलानी द्वारा घनसाली तहसील मे तैनात SDRF टीम के साथ प्रदान किया गया।
उपरोक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ में नायब तहसीलदार श्री महेशा शाह जी, बीo डीo ओo भिलंगना, बीo ओo पीo आरo डीo घनसाली द्वारा भी सभी प्रतिभागियों को संबोधित किया गया।
तदोपरांत दुसरे सेशन में तहसील घनसाली के कार्मिकों को भी तहसील में स्थित स्टोर में रखे सभी उपकरणों के रख रखाव की जानकारी एवं उपकरणों की क्रियाशीता भी मास्टर ट्रेनर अनिल सकलानी द्वारा चेक कर की गई।
‘‘सेल्फी लेने वाले स्थलों पर सुरक्षात्मक उपाय करने के साथ ही आम जनमानस को करे सतर्क एवं जागरूक – जिला प्रशासन, टिहरी गढ़वाल।‘‘
डिजीटल तथा सोशल मीडिया के युग में सेल्फी लेने तथा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म में अपलोड करने का प्रचलन तेजी से बढ़ने के कारण कई बार लोग अपनी जान की परवाह किए बिना खतरनाक स्थानों पर चले जाते हैं, जिससे उनकी जिन्दगी खतरे में पड़ जाती है। ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां लोग ऊंचाई वाले स्थानों, प्रतिबन्धित क्षेत्रों, रेलवे ट्रैक, रेलवे स्टेशन, धार्मिक स्थलों, जलप्रपात, नदी, तालाब, तीव्र वाॅल वाली पहाड़ियों, खतरनाक जानवरों तथा जीव-जन्तुओं के सामने, ऊंची इमारतों, पुलों, चलते वाहन, वाहन के सन रूफ आदि पर सेल्फी लेने के प्रयास में दुर्घटना का शिकार हो गये और उनकी मृत्यु हो गयी।
सेल्फी के बढ़ते प्रचलन को लेकर जिला प्रशासन, टिहरी गढ़वाल द्वारा जन सामान्य को खतरनाक स्थानों में सेल्फी लेने से रोकने, सेल्फी लेने वाले स्थलों पर सुरक्षात्मक उपाय करने तथा आम जनमानस को सतर्क एवं जागरूक करने हेतु समस्त विभागों को व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये गये हैं।
आगे पढ़ें
उक्त समाचार कतरन के सम्बन्ध में अधिशासी अभियन्ता, ग्रामीण निर्माण विभाग, अस्थाई प्रखण्ड घनसाली ने बताया कि मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत गौजियाणा हैलीपैड निर्माण कार्य की स्वीकृति उपरान्त कार्य हेतु नवम्बर 2020 में अनुबन्ध गठित कर कार्य प्रारम्भ कर हैलीपैड कार्यस्थल तक 950 मी.लम्बाई में पूर्व निर्मित सड़क का चैड़ीकरण एवं 550 मी.लम्बाई में पहाड़ कटान/मार्ग निर्माण का कार्य किया गया।
उन्होंने बताया कि तदोपरान्त् 0.24 है. भूमि में हैलीपैड निर्माण किया जाना था, परन्तु 024 है. मे से 0.12 है. भूमि वन भूमि में आने के फलस्वरूप वन विभाग की आपत्ति के कारण कार्य बन्द करना पड़ा। इस 0.12 है. वन भूमि के हस्तान्तरण हेतु पत्रावली को अपै्रल 2021 को ऑनलाइन माध्यम से अपलोड किया गया, परन्तु भारत सरकार पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा उक्त वन भूमि प्रस्ताव को ‘Non–Site Specific’ घोषित करते हुए प्रस्ताव को सितम्बर, 2024 को निरस्त कर दिया है, जिस कारण हैलीपैड का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं किया जा सकता है।
/टिहरी/दिनांक 26 जून, 2025
‘‘29 जून, 2025 को आयोजित होगी उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारम्भिक परीक्षा।‘‘
उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारम्भिक परीक्षा-2025, जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रान्तर्गत 29 जून, 2025 को दो परीक्षा केन्द्र क्रमशः राजकीय प्रताप इंटर काॅलेज, नियर दुर्गा मंदिर, बौराड़ी नई टिहरी तथा सेंट एन्थाॅनी पब्लिक स्कूल, नियर पुलिस चैकी, ढुंगीधार नई टिहरी में आयोजित की जानी प्रस्तावित है।
जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में उप जिला मजिस्ट्रेट टिहरी संदीप कुमार द्वारा जनपद के तहसील टिहरी क्षेत्रान्तर्गत परीक्षा के सफल सम्पादन एवं परीक्षा केन्द्रों में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु 29 जून को परीक्षा केन्द्रों के 200 मीटर की परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा-163 अन्तर्गत निषेधज्ञा लागू करने के आदेश निर्गत किये गये हैं। उन्होंने कहा कि आदेश का उल्लघंन भारतीय न्याय सहिंता के अन्तर्गत दण्डनीय है। यह आदेश 28 जून 2025 की सायं 08 बजे से 29 जून, 2025 (परीक्षा समाप्ति) तक प्रभावी रहेगा।


