HTML tutorial

भाजपा विधायक ने ही खोल दी धामी सरकार की भ्रष्टाचार की पोलः विकास नेगी

Pahado Ki Goonj

भाजपा विधायक ने ही खोल दी धामी सरकार की भ्रष्टाचार की पोलः विकास नेगी ।

देहरादून

उत्तराखंड की भाजपा सरकार एक बार फिर अपने ही भीतर उठी आवाज़ों से घिरती नजर आ रही है। भाजपा के वरिष्ठ विधायक महंत दिलीप रावत ने प्रदेश में फैले भ्रष्टाचार, प्रशासनिक अनियमितताओं और सरकार की विफलता को लेकर जिस प्रकार से सार्वजनिक रूप से सवाल उठाए हैं, वह बेहद गंभीर और चौंकाने वाले हैं।
उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने कहा कि धामी सरकार में भ्रष्टाचार का मुद्दा विपक्ष का नही बल्कि इस मामले में अब भाजपा के विधायक भी मुखर होने लगे है।जोकि इस बात का प्रमाण है कि धामी सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है और जनता से जुड़े मुद्दों पर असंवेदनशील हो चुकी है।”
नेगी ने आगे कहा कि जब खुद सत्ताधारी दल के विधायक सरकार को सवालों के घेरे में खड़ा कर रहे हैं, तो यह साफ है कि प्रदेश का प्रशासन अब जनहित से नहीं, सिर्फ अपने निजी हितों से संचालित हो रहा है। कांग्रेस नेता विकास नेगी ने महंत दिलीप रावत जी द्वारा उठाए गए सभी सवालों की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है।

Next Post

Tehari प्रताप नगर, लिखवार गांव में कल 18 जून से हो रहे श्रीमद भागवत कथा का आज द्वितीय दिवस

Tehari प्रताप नगर, लिखवार गांव में कल 18 जून से हो रहे श्रीमद भागवत कथा का आज द्वितीय दिवस निर्विघ्न सम्पन्न होने पर ईष्ट कुल देवता, माँ भगवती सहित सभी आराध्य, आवाहित देवताओं व पितृ देवी देवताओं, हमारे कुलपुरोहितो, व्यास जी, सहित सभी पंडितो व मुख्य यजमान सहित विभिन्न व्यवस्थाओं […]

You May Like