HTML tutorial
HTML tutorial

केदारनाथ में हेली कंपनियों पर कसेगी नकेल

Pahado Ki Goonj

रुद्रप्रयाग : केदारनाथ यात्रा की व्यवस्थाओं में इस बार हेली कंपनियों की ओर से किसी प्रकार का व्यवधान नहीं पड़ने दिया जाएगा। गुप्तकाशी में यात्रा तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने कहा कि हेली संचालकों की मनमानी पर अंकुश लगाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने सभी होटल और लॉज संचालकों को पर्यटन विभाग में पंजीकरण कराने के निर्देश भी दिए।

डीएम ने यात्रा पड़ावों के सभी होटल और रेस्टोरेंट संचालकों से यात्रा शुरू होने से पूर्व अपने प्रतिष्ठानों पर रेट लिस्ट चस्पा करने को भी कहा। साथ ही पर्यटन विभाग को हिदायत दी कि वह यात्रा से पूर्व पंजीकरण संबंधी जानकारियां उपलब्ध कराने के लिए वर्कशॉप आयोजित करे।

इस मौके पर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश उनियाल ने कहा कि केदारनाथ के लिए हेली सेवा संचालित करने वाली कंपनियां सिर्फ धन उगाई पर ध्यान दे रही हैं। इन कंपनियों के हेलीपैड पर पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने के कारण घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है। इस पर डीएम ने कहा कि इस बार हेली कंपनियों को मनमानी नहीं करने दी जाएगी।

Next Post

कार पुल से नीचे गिरी, एक संत समेत दो की मौत

हरिद्वार : देर रात रुड़की की ओर से आ रही एक कार बढेढ़ी पुल से नदी में जा गिरी। हादसे में एक संत समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि कार (एचआर 76 बी 9704) पुल की रेलिंग तोड़ कर […]

You May Like