HTML tutorial

नाबालिग से दुष्कर्म करने का फरार आरोपी गिरफ्तार

Pahado Ki Goonj

नाबालिग से दुष्कर्म करने का फरार आरोपी गिरफ्तार


हरिद्वार। नाबालिग से दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे आरपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार बीती 15 मई को एक महिला निवासी मोहम्मदपुर कुन्हारी थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार द्वारा कोतवाली लक्सर में तहरीर देकर बताया गया कि उसकी नाबालिग पुत्री को आरोपी सोयब पुत्र नोशाद निवासी मौहम्मदपुर कुन्हारी थाना कोतवाली लक्सर तहसील व जिला हरिद्वार द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले गया है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी । हालाकि पुलिस के अथक प्रयासों द्वारा नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया गया लेकिन आरोपी फरार होने में सफल रहा। हालांकि पुलिस द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद उसे बीती रात लक्सर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया जहां से उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

 

Next Post

मुख्यमंत्री श्री धामी ने वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ अरविंद पनगढ़िया के नेतृत्व में आयोग के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड दौरे पर आए 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ अरविंद पनगढ़िया के नेतृत्व में आयोग के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत एवं अभिनन्दन किया | 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया के नेतृत्व वाली इस टीम में आयोग सदस्य श्रीमति […]

You May Like