HTML tutorial

देर रात कैफें संचालक की गोली मारकर हत्या,पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी

Pahado Ki Goonj

देर रात कैफें संचालक की गोली मारकर हत्या,पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी

Lavc60.20.101

देहरादून। देर रात प्रॉपर्टी के विवाद में मुनि की रेती थाना क्षेत्र अंतर्गत तपोवन में एक रेस्टोरेंट कैफे संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इसकी सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर पहंुची  पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्कूटी सवार दो हमलावर भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। जिसके बाद पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए सक्रिय हो गयी है।
पुलिस के अनुसार नोएडा निवासी नितिन देव का तपोवन स्थित डेक्कन वैली में फ्लैट है। देर रात नितिन अपने कैफे से फ्लैट पर वापस आ रहे थे। फ्लैट के नीचे ही दो बदमाशों ने नितिन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। चार गोली लगने से नितिन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद नितिन के शव को अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया और लोगों से पूछताछ की। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में स्कूटी सवार दो हमलावर दिखाई दिए। उनकी पहचान करने के प्रयास पुलिस कर रही है। वरिष्ठ उप निरीक्षक योगेश पांडे ने बताया कि तपोवन में कैफे संचालक की हत्या कर दी गई है। हत्या की क्या वजह रही होगी, इसकी जानकारी की जा रही है। फिलहाल परिजन मौके पर पहुंच चुके हैं। पुलिस अपनी जांच और अग्रिम कार्रवाई शुरू कर चुकी है। हमलावरों को ढूंढा जा रहा है।
पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टि में प्रॉपर्टी के विवाद में हत्या की आशंका लग रही है। पुलिस कई पहलुओं पर अपनी जांच को आगे बढ़ाने में जुट गई है। पुलिस के अनुसार नितिन फ्लैट में अकेला रहता था। उसके तीन फ्लैट और हैं जो किराए पर दिए हुए हैं। नितिन का वीरभद्र रोड पर कैफे है

Next Post

भारत सरकार, उत्तराखण्ड एवं यूरोपियन निवेश बैंक (EIB) के मध्य प्रोजेक्ट नेगोसिएशन में रू0 1910 करोड़ की परियोजनाओं पर उत्तराखण्ड को सफलता

*भारत सरकार, उत्तराखण्ड एवं यूरोपियन निवेश बैंक (EIB) के मध्य प्रोजेक्ट नेगोसिएशन में रू0 1910 करोड़ की परियोजनाओं पर उत्तराखण्ड को सफलता* *जून, 2025 में ही परियोजना अभिलेखों को हस्ताक्षरित किया जायेगा एवं निविदा प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जायेगी।* आज दिनांक 08 मई को उत्तराखण्ड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी अन्तर्गत […]

You May Like