HTML tutorial
HTML tutorial

आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार 

Pahado Ki Goonj

आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार 

देहरादून। पुलिस ने अन्तर्राष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा खिला रहे छह लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो लैपटॉप, 17 मोबाइल फोन पांच लाख 33 हजार रूपये नगद बरामद कर लिये। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह को गोपनीय माध्यम से वर्तमान में चल रहे आईपीएल मैचो में ऑनलाइन सटृा लगाने वाले अर्न्तराष्ट्रीय गिरोह के सम्बंध में जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर एसएसपी द्वारा तत्काल क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना राजपुर पर अलग-अलग पुलिस टीमों का गठित की गई, गठित टीमों द्वारा राजपुर क्षेत्रान्तर्गत कोजी नेस्ट होम स्टे निकट जीआरडी कॉलेज राजपुर रोड के किनारे स्थित एक फ्लैट में दबिश देते हुए आईपीएल मैचो में ऑनलाईन सटृा लगा रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उनके द्वारा अपना नाम चेतन शर्मा पुत्र स्वर्गीय लब्बा राम शर्मा, शक्ति सिंह पुत्र कौशल सिंह , धीरज शर्मा पुत्र स्वर्गीय अशोक शर्मा, निशांत पुत्र राजकुमार, करण पुत्र अनिल कुमार, सोहन सिंह पुत्र पुष्कर सिंह बताया गया। मौके पर पुलिस टीम द्वारा उनके कब्जे से आनलाईन सटृा लगाने में इस्तेमाल किये जा रहे कुल 02 लैपटॉप, 17 मोबाइल फोन, 5,33,500 रुपए नगद एवं अन्य इलैक्ट्रॉनिक उपकरण व अन्य सामग्री हुई बरामद हुई। जिनके खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूछताछ में उनकें द्वारा बताया गया कि ऑनलाइन सटृे का पूरा नेटवर्क दुबई से संचालित किया जाता है तथा वे लोग आनलाइन सटृा खिलाने दिल्ली से देहरादून आये थे, उनके द्वारा आईपीएल के चेन्नई सुपर किग्ंस तथा पंजाब किंग्स की टीमों के बीच चल रहे मैच में सट्टा खिलाया जा रहा था। वह मोबाईल फोन के जरिये ऑनलाइन सटृे की प्रतिबन्धित साइट सुपरस्ट्रीम ऑनलाइन व लाइन गुरु पर जाकर आँनलाईन सटृा खिलवाते है तथा लोगो से पैसे लेकर बुकी का काम करते है। सट्टे की सारी धनराशि ऑनलाईन गूगल पे व नगद रुपए के माध्यम से ली जाती है। आज भी उनके द्वारा आईपीएल मैच में ऑनलाइन सटृा लगाकर लगभग 05 लाख 33 हजार रुपए का क्लैक्शन किया था तथा पूरे मैच में उनके द्वारा लगभग 01 करोड का क्लैक्शन किया जाना था, परन्तु मैच समाप्त होने से पूर्व ही पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। वर्तमान में चल रहे आईपीएल मैचो के दौरान पिछले एक माह में उनके खातों मे करोडो रूपये के ट्राजेक्शन की पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हुई है। जिसके सम्बंध में विस्तृत जानकारी की जा रही है।

Next Post

विधि विधान के साथ खुले बाबा केदारनाथ के कपाट,सीएम धामी सहित हजारों श्रद्धालु बने इस द्वव्य पल के साक्षी

विधि विधान के साथ खुले बाबा केदारनाथ के कपाट,सीएम धामी सहित हजारों श्रद्धालु बने इस द्वव्य पल के साक्षी रुद्रप्रयाग। वैदिक परमपराओं के अनुसार  बाबा केदार के कपाट शुक्रवार  सुबह 7 बजे बैशाख, मास, मिथुन राशि, वृष लग्न में पूरे विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस […]

You May Like