HTML tutorial
HTML tutorial

आरबीआइ ने दो हजार के नोट जारी करना किया बंद, मिलेंगे दो सौ के नोट

Pahado Ki Goonj

देहरादून: अब आपको 200 रुपये के नए नोट के लिए बैंक का रुख नहीं करना पड़ेगा। जल्द ही एटीएम से भी 200 रुपये के नोट मिलने शुरू हो जाएंगे। लीड बैंकों ने इस नई व्यवस्था के लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। उम्मीद है कि अगले सप्ताह तक एटीएम से नोट मिलने लगेंगे।

आरबीआइ ने दो हजार रुपये के नोट जारी करने बंद कर दिए हैं। वहीं, बैंकों को भी अब सीमित संख्या में ही नोट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। दो हजार रुपये के नोट रोटेशन में नहीं आने से बैंकों को एटीएम में भी पांच सौ और 100 रुपये के नोट डालने पड़ रहे हैं।

छोटे नोट डालने की वजह से एटीएम जल्द खाली हो रहे हैं। आरबीआइ ने सभी बैंकों को एटीएम में 200 रुपये के नोट डालने के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। गाइडलाइन पर काम भी शुरू कर दिया गया है और एसबीआइ का दावा है कि उनके बैंक के कुछ एटीएम से 200 के नोट मिलने लगे हैं।

पीएनबी के मंडल प्रमुख एके खोसला ने बताया कि 200 रुपये के नोट के लिए एटीएम की सॉफ्टवेयर सेटिंग का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द से जल्द ग्राहकों को एटीएम में 200 रुपये के नोट उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने ग्राहकों से अपील की है कि नोट घर में न रखें और डिजिटल बैंकिंग पर अधिक से अधिक फोकस करें।

वहीं, एसबीआइ मुख्य ब्रांच के सहायक महाप्रबंधक विनय कुमार खत्री का कहना है कि उनके बैंक के कुछ एटीएम में नई व्यवस्था शुरू कर दी गई है। जल्द ही सभी एटीएम में ग्राहकों को 200 रुपये के नोट मिलने लगेंगे।

Next Post

फंदे से मुक्त होेने के 10 घंटे बाद गुलदार ने तोड़ा दम

खटीमा, उधमसिंह नगर : किलपुरा रेंज में एक दिन पहले शिकारी के फंदे से छुड़ाए गुलदार की दस घंटे बाद मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि गुलदार फंदे से छूटने की जोर आजमाइश की वजह से उसे चोटें आई थी। यही उसकी मौत का कारण बनी। वन […]

You May Like