HTML tutorial
HTML tutorial

कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Pahado Ki Goonj

ऋषिकेश। तीर्थनगरी में पुलिस लगातार नशे के खिलाफ अभियान चला रही है। अभियान के तहत पुलिस ने 5 लीटर कच्ची शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। ऋषिकेश के जंगलों में कच्ची शराब का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए कच्ची शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। युवक के पास से गैस सिलेंडर और चूल्हा भी बरामद किया है। आरोपी का नाम राम लड़ैत है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली का रहने वाला बताया जा रहा है।

Next Post

महिला ने फांसी लगाकर दी जान

लक्सर। खानपुर थाना क्षेत्र के लालचंदवाला गांव के पास गन्ने के खेत में 30 वर्षीय महिला का शव पेड़ पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। महिला की शिनाख्त नीता पत्नी संजीव निवाली लालचंदवाला के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। गोवर्धन चौकी […]

You May Like