HTML tutorial
HTML tutorial

मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार दिनेश जुयाल के निधन पर किया गहरा दुःख ब्यक्त ।

Pahado Ki Goonj

मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार दिनेश जुयाल के निधन पर किया गहरा दुःख ब्यक्त ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार और संपादक रहे दिनेश जुयाल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री दिनेश जुयाल के आवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से मिलकर सांत्वना दी और इस असीम दुःख को सहन करने के लिए धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

इस अवसर पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने यूवा मुक्केबाज दीपाली थापा से की भेंट ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में युवा मुक्केबाज दीपाली थापा ने भेंट की। नैनीताल की दीपाली ने दुबई के अबू धाबी में सितम्बर में आयोजित एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप जीती। उन्होंने 33 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। मुख्यमंत्री ने दीपाली को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
इस अवसर पर दीपाली के पिता रणजीत सिंह थापा, खेल निदेशक प्रशांत आर्य एवं सहायक निदेशक खेल संजीव पौरी मौजूद थे।

राज्यपाल गोवर्धन पूजा :

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर शनिवार को राजभवन स्थित “राजलक्ष्मी गौशाला” में गौ माता की सेवा कर प्रकृति एवं पशुधन संरक्षण के संकल्प का स्मरण किया।
उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की है।

Next Post

बस दुर्घटना में 22 लोगों की मौत 16 घायल ।

बस दुर्घटना में 22 लोगों की मौत 16 घायल । अपडेट ‘- मृतकों की संख्या हुई 36 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिये। देहरादून ।अल्मोड़ा : सल्ट विकासखंड के कुपी क्षेत्र में बस दुर्घनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी। बस गोलीखाल क्षेत्र से यात्रियों […]

You May Like