HTML tutorial

नारी निकेतन निराश्रित महिलाओं को सुरक्षित आश्रय देता है :- धामी ।

Pahado Ki Goonj

नारी निकेतन निराश्रित महिलाओं को सुरक्षित आश्रय देता है :- धामी ।

फैमिली रीयूनियन प्रोग्राम के तहत निराश्रित महिलाओं को परिवार से मिलाने का काम कर रही है सरकार ।

देहरादून ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के अधीन देहरादून के केदारपुरम में संचालित नारी निकेतन में रह रही निराश्रित महिलाओं को परिवार से मिलाने के लिए फैमिली रीयूनियन प्रोग्राम चलाया जा रहा है।

सरकार की यह पहल नारी निकेतन में रह रही अनेक निराश्रितों के जीवन में रंग भरने का काम कर रही है। सरकार की ओर से चलाई जा रही फैमिली रीयूनियन प्रोग्राम के तहत अब तक 23 महिलाओं को उनके बिछड़े परिवार से मिलाया जा चुका है।

इस प्रोग्राम के तहत देश के विभिन्न राज्यों में ही नहीं, बल्कि नेपाल, बांग्लादेश तक इन महिलाओं के बिछड़े परिवारों की तलाश की जा चुकी है। इसमें बांग्लादेश की नूरजहां को 32 साल बाद अपना परिवार मिल पाया है। इसी तरह रांची, झारखंड की रहने वाली जूनी टोपो भी 30 साल बाद अपने परिवार से मिल पाई है।

प्रोग्राम के तहत ना सिर्फ निराश्रित महिलाओं की घर वापसी कराई जाती है, बल्कि इसके बाद भी इनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, एक नेटवर्क तैयार किया जाता है। इस तरह सरकार सुनिश्चित करती है कि कई सालों के बाद परिवार से मिलने के बावजूद महिलाओं का जीवन सुरक्षित बना रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नारी निकेतन निराश्रित महिलाओं को सुरक्षित आश्रय देता है, लेकिन यह बात प्रमाणित है कि हर इंसान अपने परिवार के बीच ही खुश रह सकता है। इसलिए सरकार का प्रयास है कि यहां रह रही सभी महिलाओं को उनके परिवार से मिलाया जाए। इसके लिए चलाए जा रहे फैमिली रीयूनियन प्रोग्राम ने अच्छे परिणाम दिए हैं। सरकार यहां रह रही महिलाओं को कौशल विकास का भी प्रशिक्षण प्रदान कर रही है।

Next Post

पर्यावरण संरक्षण में जुटे मैड के युवाओं ने बुके भेंट कर जिलाधिकारी का अभिनन्दन किया।

देहरादून,17 अक्टूबर 2024(जि.सू.का.), जिलाधिकारी सविन बंसल से जिलाधिकारी शिविर कार्यालय में समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ नागरिकों एवं युवाओं ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दो पर संवाद चर्चा की। पर्यावरण संरक्षण में जुटे मैड के युवाओं ने बुके भेंट कर जिलाधिकारी का अभिनन्दन किया। जिलाधिकारी ने सभी समाजसेवियों […]

You May Like