HTML tutorial
HTML tutorial

नौगाँव ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव सम्पन्न।

Pahado Ki Goonj

*नौगाँव ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव सम्पन्न।

बड़कोट ।
मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज पौंटी विकासखंड नौगांव उत्तरकाशी में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव 2024 का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य बी.एल. धोनी द्वारा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप मे सुखदेव सिंह रावत सामाजिक कार्यकर्ता एवं विशिष्ट अतिथि साधु लाल पलियाल उप प्रभागीय वन अधिकारी बड़कोट एवं पुरुषोत्तम धीमान जिला उपाध्यक्ष राजकीय शिक्षक संघ उत्तरकाशी, वासुदेव रावत ब्लॉक अध्यक्ष रा.शि.सं. नौगांव, श्रीमती अमिता पीटीए अध्यक्ष रा.इ. कॉलेज पौन्टी। जिला सह समन्वयक डॉ0 हरिलाल राज ने अपनी गरिमामय उपस्थित से समस्त छात्राओं को अपने आर्शीवचन से लाभान्वित किया, और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हुए नवीन आविष्कारों के बारे में जानकारी दी । छात्रों को अपने संभाषण में अतिथियों द्वारा विज्ञान के प्रति नवीन आइडिया देने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत मे विजेता प्रतिभागियों को पुरुस्कृत कर प्रमाणपत्र प्रदान किए गये। निर्णायक एवं लेखा समिति में विनोद रावत ,आनंद बिजल्वाण, श्रीमती भावना गैरोला, श्रीमती कविता राणा, कुमारी हिमानी पूरी, राजेश बिजल्वान, उदय सिंह कुमाईं, राजेश भंडारी, रमेश रंवाल्टा, नवीन गैरोला, सुरेश असवाल,प्रदीप असवाल, एवं राजकीय इंटर कॉलेज पौन्टी के समस्त स्टाफ ने इस कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया।कार्यक्रम मे विकास खण्ड के विभिन्न विद्यालयों से लगभग 31 मार्ग दर्शक शिक्षकों ने तथा लगभग 105 छात्र छात्राओं ने इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

Next Post

डीएम का त्वरित एक्शन, एक हीं दिन में 1500 नई लाइट क्रय की,प्रतिदिन 400 लाइट ठीक करेंगी टीमें

जिलाधिकारी श्री सविन बंसल, कल दिनांक 17 अक्टूबर 2024 को नगर पालिका परिषद मसूरी में अपराह्न 1:00 बजे से 2:00 बजे तक जनता दरबार आयोजित कर जन मानस की समस्या सुनेंगे। इससे पहले 11:00 बजे से जिलाधिकारी महोदय, मसूरी में किंक्रेग पार्किंग एवं माल रोड का निरीक्षण करेंगे। 2 पढ़े […]

You May Like