HTML tutorial
HTML tutorial

मुख्यमंत्री से सूचना कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने भेंट कर सौंपा मांगों से संबंधित ज्ञापन

Pahado Ki Goonj

सूचना कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर सौंपा मांगों से संबंधित ज्ञापन पत्र

सूचना निदेशालय आने पर संघ ने मा.मुख्यमंत्री का किया स्वागत

देहरादून। उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ ने सूचना निदेशालय पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। सोमवार को सूचना निदेशालय पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना विभाग की समीक्षा बैठक की।
संघ के अध्यक्ष श्री रणजीत सिंह बुदियाल ने माननीय मुख्यमंत्री जी को संघ पदाधिकारियों के साथ मिलकर सभी कार्मिकों की तरफ से पुष्पगुच्छ भेंट किया। संघ के अध्यक्ष श्री रणजीत सिंह बुदियाल एवं महामंत्री सुरेश चन्द्र भट्ट ने मुख्यमंत्री जी का स्वागत करते हुए कहा कि आपके कुशल मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड उत्तरोत्तर प्रगति कर रहा है और कार्मिकों के हित में उल्लेखनीय निर्णय लिये जा रहे है। आपके द्वारा विभागों में जाकर समीक्षा बैठक की अभिनव पहल निःसंदेह स्वागतयोग्य कदम है। श्री भट्ट ने कहा कि राज्य गठन के बाद यह पहली बार हुआ जब मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा सूचना निदेशालय के भवन में पहुंचकर विभागीय समीक्षा बैठक की गई है।
इस अवसर पर संघ की ओर मा. मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन पत्र भी सौपा गया, जिसमें विभागीय ढांचे का पुनर्गठन, जनपद स्तर पर जिला सूचना कार्यालयों का सुदृढ़ीकरण एवं विभागीय पदों का उच्चीकरण, विभाग में सृजित निदेशक के पद पर विभागीय पदोन्नति, गढ़वाल एवं कुमांयू मण्डल में मण्डल स्तरीय कार्यालय की स्थापना की जाय। तद्नुसार अतिरिक्त पदों का सृजन किये जाने के साथ ही पदोन्नति के लाभ से वंचित कार्मिकों को वन टाइम सैटलमेंट के आधार पर समायोजन करने आदि मांगे रखी।
मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा संघ पदाधिकरियों को आश्वस्त किया गया कि विभागीय हित में संघ की मांगों पर सकारात्मक निर्णय जल्द लिया जायेगा।
इस अवसर पर  संघ के सलाकार  के.एस.पंवार,  शेखर चन्द्र जोशी, रणजीत सिंह बुदियाल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष  प्रशांत रावत,सुरेश चन्द्र भट्ट महामंत्री,संयुक्त मंत्री कैलाश रावत, संगठन मंत्री अंकित कुमार चौहान, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार धीवान, संयोजक विजय कुमार, प्रचार मंत्री बहादुर सिंह कन्याल, कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती संतोषी नेगी, पप्पू चौहान आदि उपस्थित थे।आगे पढ़ें 

लंबित भवन मानचित्रों का निस्तारण समय पर करें: जिलाधिकारी

भवन स्वामियों ने रखी जिलाधिकारी के सम्मुख अपनी समस्याएं

सूचना/05 अगस्त, 2024ः जिला प्राधिकरण में लंबित, विचाराधीन भवनों के मानचित्रों के संबंध में जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में आए भवन स्वामियों ने जिलाधिकारी सम्मुख अपनी-अपनी समस्याएं रखी।
सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में भवन मानचित्रों को लेकर हुई बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को भवनों से लेकर जो भी समस्याएं भवन स्वामियों ने रखी है उनका तत्काल नियमानुसार निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने आर्किटेक्ट को कहा कि जिन भवनों के नक्शे मानक के अनुरूप नहीं हैं उन्हें समय पर सही करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि मास्टर प्लान में अंकित भूउपयोग से अलग प्रस्तुत भवन मानचित्रों का परिवर्तन करने की कार्यवाही करें। उन्होंने जिन भवन स्वामियों के चालान पूर्व में किये गये हैं उसकी आख्या प्रस्तुत कर निस्तारण करने के निर्देश सहायक अभियंता प्राधिकरण को दिये। साथ ही उन्होंने जिन भवन मानचित्रों पर चालानी कार्यवाही नहीं हुई और उनके प्रकरण का निस्तारण नहीं हुआ है ऐसे भवन स्वामियों को समन मानचित्र प्रस्तुत करने को कहा।

oplus_1024

बैठक में प्रशिक्षु आईएएस दीक्षिता जोशी, सहायक अभियंता प्राधिकरण रणवीर सिंह, प्राधिकरण सहायक मनीष रावत सहित भवन स्वामी उपस्थित थे।

Next Post

साइबर ठगों ने  महिला को 30 घंटे तक रखा डिजिटल अरेस्ट,लाखों रूपए हड़पे ।

साइबर ठगों ने  महिला को 30 घंटे तक रखा डिजिटल अरेस्ट,लाखों रूपए हड़पे । देहरादून। राजधानी के थाना डालनवाला क्षेत्र अंतर्गत एक महिला को साइबर ठगों ने कूरियर अवैध बताकर ठग लिया। वीडियो कॉल पर जोड़ने के बाद 30 घंटे तक महिला से डिजिटल अरेस्ट कर पूछताछ की गई। इस […]

You May Like