HTML tutorial
HTML tutorial

गुरुपूर्णिमा महोत्सव में भक्तों ने किया शंकराचार्य जी महाराज के चरण पादुका का पूजन

Pahado Ki Goonj

 

गुरुपूर्णिमा महोत्सव में भक्तों ने किया शंकराचार्य जी महाराज के चरण पादुका का पूजन

वाराणसी,21.724
आज गुरुपूर्णिमा के पावन दिवस को शंकराचार्य घाट स्थित श्रीविद्यामठ में भक्तों ने गुरुपूर्णिमा महोत्सव के रूप में मनाया।भारी संख्या में उपस्थित भक्तों के मध्य ब्रम्ह्चारी प्रधान पुरुषेश्वरानंद ने आचार्य पं दीपेश दुबे,पं किरण कुमार द्वारा उद्घाटित वैदिक मंत्रोचार्य द्वारा परमाराध्य परमधर्माधीश ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज के चित्र व चरण पादुका का पूजन किया।

सर्वप्रथम विघ्नहरण गणेश जी की और नवग्रहों का विधिविधान से पूजन षोड्शोपचार पूजन व वर्तमान ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य सहित ब्रम्हलीन द्वयपीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज का भी आरती पूजन किया गया।
ज्ञातव्य है कि परमधर्माधीश ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामीश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज का 22वां चातुर्मास्य व्रत अनुष्ठान दिल्ली में सम्पन्न हो रहा है।इसलिए काशी में भक्त अपने मध्य पूज्यपाद शंकराचार्य जी को न पाकर थोड़े मायूस हो गए।

*दिल्ली में शंकराचार्य जी ने लिया चातुर्मास्य व्रत का संकल्प*

परमधर्माधीश ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती 1008 जी महाराज ने दिल्ली में अपने 22वें चातुर्मास्य व्रत का संकल्प लिया।और ज्योतिष्पीठ के आचार्य धनंजय दातार के आचार्यत्व में व्यास पूजन सम्पन्न हुई।अब दिल्ली में पूज्यपाद शंकराचार्य जी महाराज के चातुर्मास्य व्रत अनुष्ठान पर्यन्त दो माह ज्ञान गंगा बहेगी जिसका लाभ सभी सनातनियों को प्राप्त होगा।

*शहनाई,ढोल,मजीरा के वादन के मध्य मातृशक्ति ने गाया सोहर*

गुरु पूजन के पश्चात मातृशक्ति ने सावित्री पाण्डेय,लता,पाण्डेय,
नीलम दुबे,विजया तिवारी के अगुवाई में सोहर व भजन का सामूहिक गायन किया।
इस दौरान महेंद्र प्रसन्ना ने अपने साथियों संग शहनाई,ढोल व मजीरा का वादन कर मंत्रमुग्ध करने वाला माहौल बना दिया।

समस्त आयोजन में प्रमुख रूप से सर्वश्री:-सजंय पाण्डेय मीडिया प्रभारी,गिरीश चन्द्र तिवारी,बसंत राय भट्ट,राजेन्द्र मिश्र, दीपेंद्र सिंह,रमेश पाण्डेय,रमेश उपाध्याय,सतीश अग्रहरी,शिवाकांत मिश्रा,सावित्री पाण्डेय,लता पाण्डेय,अर्चना शर्मा,नीलम दुबे,विजया तिवारी,दुर्गेश नंदनी पाण्डेय,शोभा पाण्डेय,दिनेश पाण्डेय सहित भारी संख्या में सन्त व भक्त जन मौजूद रहे।

 बतावरण शुद्ध करने के लिए माँ, गुरु के नाम एक पेड़ प्रत्येक देशवासी को लगाना चाहिए।

🎄🎄🎄🎄🎄🎄🎄🎄🎄🎄🎄🎄🎄🎄🎄🎄🎄

सादर अनुरोध🌹 ukpkg .com  लोकप्रिय न्यूज पोर्टल विगत 8 वर्षो से देश विदेश  में सभी समसामाइक समस्याओ पर  सामान रूप से समचार में जनता की समस्या को सुलझा ने के लिए सुझाव देकर  समास्यो का समाधान  करते रहने  के लिए प्रयास   प्रका शित करते हुए समचार निशुल्क पहुंचाते है।  आपसे अनुरोध है की अपनी, संसस्थान की शुभकामनायें, विज्ञापन, प्रगति आख्या  का विज्ञापन , दान रूप सहयोग देने की कृपा कीजियेगा। सहयोग राशि  स्वरूप paytm no, ±919456334283  बैंक का नाम,BOI खाते धारक का नाम, Jeetmani Ac. no. 705010110007648  IFS,code :BKID0007050  देहरादून भेजनें की कृपा कीजियेगा।

 

 

Next Post

गुड न्यूज,प्रमुख प्रदीप रमोला ने प्रतापनगर में शिव पार्वती की मूर्ती की स्थापित

 प्रमुख प्रदीप रमोला ने प्रतापनगर मुख्यालय में शिव पार्वती की मूर्ती की स्थापित  आज से मूर्ती स्थापित स्थान प्रतापनगर  में *शिव पार्वती तिराह* के नाम से जनाजायेगा प्रतापनगर तिराह।   ऋगु वेद में वर्णन किया गया है कि वनस्पति में देवताओं का वास  होता है  यह संयोग अच्छे लोगों के […]

You May Like