HTML tutorial
HTML tutorial

अगले 48 घंटों के भीतर दून सहित चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Pahado Ki Goonj

अगले 48 घंटों के भीतर दून सहित चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
भूस्खलन की चपेट में आया घर जमींदोज
नदियों के जल स्तर में वृद्धि जारी ।

देहरादून।

उत्तराखंड राज्य में बारिश का दौर जारी है, बीते दो दिनों से राज्य के तमाम हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है जिससे नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है वही नाले खाले भी ऊफान पर हैं कई स्थानों पर भूस्खलन और भूकटान के खतरे भी सामने आए हैं। बीती रात नैनीताल में एक मकान भूस्खलन से जमींदोज हो गया गनीमत रही कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है।
मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा फोरकास्ट के मुताबिक आने वाले दो दिनों में राज्य की राजधानी दून सहित चार जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिन चार जिलों में अगले दो दिन भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है उनमें अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर और दून शामिल हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात से काशीपुर, नैनीताल, टिहरी और रामनगर में बारिश का सिलसिला जारी है। बीती रात नैनीताल के पवागढ़ में भूस्खलन के कारण एक मकान जमींदोज हो गया। यहंा भूस्खलन के कारण कई अन्य मकान भी खतरे की जद में आ गए हैं। बीते साल इस क्षेत्र में भूस्खलन के कारण भारी नुकसान हुआ था जिसके ट्रीटमेंट का काम कराया गया था लेकिन नवनिर्मित पुस्ता भी दरकने लगा है जिससे खतरा बढ़ गया है। उधर चमोली के हाथी पर्वत क्षेत्र में सड़क का एक हिस्सा बह गया था जिसकी मरम्मत कार्य न किए जाने से बाकी हिस्से के भी बहने का खतरा बना हुआ है।
राज्य में हो रही लगातार बारिश के कारण अलकनंदा तथा धौली गंगा और विष्णु प्रयाग संगम में भी जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। प्रशासन द्वारा लोगों को नदी नालों और खालों से दूरी बनाए रखने को कहा गया तथा जगहकृजगह चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं।

Next Post

भागीरथी नदी किनारे मिला अज्ञात महिला का शव ।

भागीरथी नदी किनारे मिला अज्ञात महिला का शव । उत्तरकाशी। रविवार सुबह नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत मनेरा में भागीरथी नदी किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिला है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव […]

You May Like