HTML tutorial
HTML tutorial

भागीरथी नदी किनारे मिला अज्ञात महिला का शव ।

Pahado Ki Goonj

भागीरथी नदी किनारे मिला अज्ञात महिला का शव ।

उत्तरकाशी। रविवार सुबह नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत मनेरा में भागीरथी नदी किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिला है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह मनेरा क्षेत्र के कुछ लोगों को भागीरथी नदी के दाएं किनारे पर एक शव देखा, जिससे स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गयी। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि शव बुजुर्ग महिला का है, जिसकी उम्र करीब 60 वर्ष से अधिक लग रही है। शव को कब्जे में लेकर  पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। किन्तु अब तक उसकी पहचान नही हो पाई है।

 

Next Post

संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण ने लोकतन्त्र के बर्बाद होने का राज खोल दिया जानिए सभी समचार

साइंटिफिक-एनालिसिस संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण ने लोकतन्त्र के बर्बाद होने का राज खोल दिया भारत ही नहीं पुरी दुनिया में लोकतन्त्र बर्बाद हो रहा हैं | इसको बचाने व मजबूत करने के लिए अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर कई देशों के प्रमुखों ने प्रतिवर्ष मीटिंग करना भी शुरु कर दिया हैं। […]

You May Like