HTML tutorial
HTML tutorial

मुख्यमंत्री  धामी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर सिटी पार्क में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग कर वृक्षारोपण किया

Pahado Ki Goonj

देहरादून,मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सहस्त्रधारा हेलीपैड के निकट सिटी पार्क में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग कर वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत अनेक प्रजाति के पौधे लगाये गये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन पर्यावरण संरक्षण और जल स्रोतों को बचाने के लिए संकल्प लेने का दिन है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अह्वाहन किया कि सभी परिवारों को जल संरक्षण में अपना योगदान देना होगा। हिमालय पर्वत की विश्व को स्वच्छ हवा और पानी देने में महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए देवभूमि उत्तराखंड की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में शहरी विकास मंत्री श्री प्रेमचन्द अग्रवाल, विधायक श्री उमेश शर्मा काऊ, निवर्तमान मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, अपर मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन, उपाध्यक्ष एमडीडीए श्री बंशीधर तिवारी, उद्यान अधिकारी जोशी उपस्थित थे।

Next Post

आज मीडिया को संवैधानिक अधिकार देने की मांग की चौथी जयन्ती है

माननीय आदि  शंकराचार्य  स्वामी  अविमुक्तेश्वरानंद महाराज,  माननीय रावल 1008 श्री  इश्वर प्रसाद नंबूरी श्री  बद्रीनाथ , डॉ कमल टावरी  आईएएस  आदि गण  मान्य  लोगों  ने  6 जनवरी- 2024  मीडिया को संवैधानिक अधिकार देने के लिए प्रेस  महाकुंभ को  सफल बनाने के लिए  दी गई। प्रेस महाकुंभ हरिद्वार मे श्री रामलीला […]

You May Like