HTML tutorial
HTML tutorial

कांवडियों की बढ़ती तादाद को देखते हुए दिल्ली दून हाईवे दो अगस्त तक बंद।

Pahado Ki Goonj

कांवडियों की बढ़ती तादाद को देखते हुए दिल्ली दून हाईवे दो अगस्त तक बंद।

हरिद्वार। उत्तराखंड में इस समय कांवड़ मेले की धूम है। सड़कों पर भगवान भोलनाथ का जयकारा लगाते और पैदल जाते कांवड़ियों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। इसको देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला किया है। दिल्ली देहरादून हाईवे को आने वाले 2 अगस्त तक के लिये बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने दिल्ली-देहरादून हाईवे बंद कर दिया। हाईवे पर दोनों ओर के रास्ते कांवड़ियों के लिये आरक्षित रहेंगे। 22 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू होने के बाद यूपी और उत्तराखंड की सरकारों ने अलग-अलग डायवर्जन प्लान लागू किये हैं। ऐसे में अब दिल्ली देहरादून हाईवे आज यानी सोमवार से लेकर 2 अगस्त तक के लिये बंद कर दिया है।
बीते 22 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो गई थी। इसमें कांवड़ियों की भारी भीड़ को देखते हुए स्थानीय स्तर पर डायवर्जन प्लान लागू कर दिया गया था। मध्यम वाहनों पर 25 जुलाई से प्रतिबंध लगा दिया गया था।

Next Post

कांवड़ मेले की आड़ में नशा तस्करी करने के दो आरोपी स्मैक सहित गिरफ्तार

कांवड़ मेले की आड़ में नशा तस्करी करने के दो आरोपी स्मैक सहित गिरफ्तार हरिद्वार। कांवड़ मेले की आड़ में नशा तस्करी करने वाले बरेली के दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से 151.42 ग्राम स्मैक व तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की गयी […]

You May Like