HTML tutorial

सेवानिवृत अधिकारियों के सेवा विस्तार पर रोक लगाए जाने की मांग जानिए सभी समाचार

Pahado Ki Goonj

 सेवानिवृत अधिकारियों के सेवा विस्तार पर रोक लगाए जाने की मांग     
देहरादून।  उत्तराखंड में कांग्रेस ने धामी सरकार से शासन और विभागों से सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों को सेवा विस्तार देने पर शीघ्र रोक लगाई जाने की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा का कहना है कि प्रदेश संविदा अधिकारियों के भरोसे पर चल रहा है। सेवा विस्तार से वरिष्ठ और क्षमतावान अधिकारियों का मनोबल गिरता है। माहरा ने सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों को सेवा विस्तार दिए जाने पर सवाल उठाते हुए राज्य सरकार के फैसले का विरोध किया है।
माहरा ने कहा कि, सेवा विस्तार की वजह से योग्य अधिकारियों को मौका नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में अगर नई जनरेशन को आगे नहीं आने देंगे तो कब तक सेवा विस्तार होता रहेगा। उन्होंने कहा कि जून और जुलाई में भी कई अधिकारियों के ट्रांसफर होने हैं। लेकिन पूरे दावे के साथ कह सकता हूं कि नए लोगों को आगे आने की प्राथमिकता नहीं दी जाएगी। बल्कि पुराने अधिकारियों को ही सेवा विस्तार दे दिया जाएगा।
करन माहरा ने दावा किया कि इस बात की उनके पास पुख्ता जानकारी है। उन्होंने कहा कि शासन और विभिन्न विभागों में एक के बाद एक किए जा रहे अधिकारियों के सेवा विस्तार से ऐसा प्रतीत होता है कि प्रदेश में क्षमतावान योग्य अधिकारियों की कमी है। शासन स्तर पर मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, पीडब्ल्यूडी चीफ, सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता, उत्तराखंड जल विद्युत निगम के महानिदेशक, यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक, पिटकुल के प्रभारी प्रबंध निदेशक जैसे पदों पर बार-बार सेवा विस्तार देकर सरकार इन विभागों के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के मनोबल को गिराने का काम किया जा रहा है।
आगे पढ़ें 

 श्रीनगर में पांचवा गुलदार हुआ पिजरें में कैद


श्रीनगर। दो महीने के अंदर श्रीनगर क्षेत्र में  चार गुलदार पकड़े जा चुके है। बुधवार को  सुबह को पांचवां गुलदार भी वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। वन विभाग के पिंजरे में कैद गुलदार नर बताया जा रहा है, जिसकी उम्र करीब दो साल है।
इस इलाके में गुलदारों के आतंक का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यहां बीते चार महीने में गुलदार करीब तीन बच्चों को अपना निवाला बना चुके है। वहीं दो बच्चे गुलदार के हमले से घायल है, जिनका हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। इसके अलावा टिहरी जिले के कीर्तिनगर विकासखंड में भी गुलदार ने एक ही दिन में पांच महिलाओं समेत चार वनकर्मियों पर हमला किया था। अब भी चैरास वाले इलाके में गुलदार दिखाई पड़ रहा है।
गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने श्रीनगर के श्रीकोट इलाके के अलग-अलग क्षेत्रों में करीब 13 पिंजरे लगा रखे थे। वहीं दो गुलदारों पर नजर रखने के लिए 20 ट्रैम्प कैमरे लगाए गए है। पौडी रेंज के रिजर्व फॉरेस्ट के डीएफओ अनिरूद्ध स्वप्निल ने बताया कि बुधवार सुबह पांच बजे के आसपास गुलदार पिंजरे में कैद हुआ है, जिसको पौडी नागदेव रेंज लाया गया है। उन्होंने बताया कि अब डॉक्टरों की निगरानी में गुलदार का परीक्षण किया जाएगा। इससे पहले भी ग्लास हाउस इलाके में तीन गुलदार पकड़े जा चुके है।
आगे पढ़ें सहस्त्रताल ट्रैक पर नौ पर्वतारोहियों की मौत


उत्तरकाशी। समुन्द्र तल से  14500 फीट की ऊंचाई पर स्थित सहस्त्रताल ट्रैक पर गए 22 सदस्यीय दल में से नौ ट्रैकर्स की मौत हो गई। दस ट्रैकर्स को सुरक्षित वापस लाया जा चुका है। वर्ष 2022 में हुए निम के द्रौपदी का डांडा हिमस्खलन हादसे के बाद यह दूसरा बड़ा हादसा है।
इनमें उत्तराखंड से नौसेना में नाविक विनय पंवार व हिमाचल निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक वशिष्ट शामिल थे। हालांकि उस दौरान निम के साथ एसडीआरएफ की टीम ने दोनों लापता लोगों की खोजबीन के लिए माइनस 25 डिग्री तापमान में भी विशेष अभियान चलाया।
 अब एक और हादसे के खबर उत्तरकाशी-टिहरी जनपद की सीमा पर करीब 14500 फीट की ऊंचाई पर स्थित सहस्त्रताल ट्रैक से आई।
बीते रोज मंगलवार को चार ट्रैकर की ठंड लगने से मौत हो गई। वहीं बुधवार को पांच ट्रैकर्स की और मौत हो गई। दस ट्रैकर्स को सुरक्षित लाया जा चुका है। मौसम खराब होने के कारण ट्रैकर्स रास्ता भटक गए थे। जिले की ट्रैकिंग एजेंसियों के माध्यम से जिला आपदा प्रबंधन को इसकी सूचना मिली। जिससे विभाग ने रेस्क्यू के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।
29 मई को एक 22 सदस्यीय दल मल्ला-सिल्ला से कुश कुल्याण बुग्याल होते हुए सहस्त्रताल की ट्रैकिंग के लिए निकला था। दो जून को यह दल सहस्त्रताल के कोखली टॉप बेस कैंप पहुंचा।
तीन जून को वह सहस्त्रताल के लिए रवाना हुए। वहां अचानक मौसम खराब होने, घने कोहरे और बर्फबारी के बीच ट्रैकर फंस गतए। पूरी रात उन्हें ठंड में बितानी पड़ी। ट्रैकर्स में से किसी ने इसकी सूचना दल को ले जाने वाली गढ़वाल माउंटनेरिंग एवं ट्रैकिंग एजेंसी के मालिक को दी। बताया कि ठंड लगने से चार ट्रैकर की मौत हो गई है जबकि सात की तबीयत खराब है और 11 वहां फंसे हुए हैं।
आगे पढ़ें बेकाबू कार खाई में गिरी, एक की मौत
श्रीनगर। देर रात दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति घायल है। जिसका पौड़ी जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार देर रात सत्यखाल रोड की तरफ चुवीचा गांव को जाने वाली रोड पर एक कार गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें 30 वर्षीय अरुण कुमार पुत्र अरविंद कुमार ग्राम ग्रैंड जिला पौड़ी गढ़वाल और 32 वर्षीय दिवाकर नौटियाल पुत्र एमपी नौटियाल ग्राम डंडारी जिला पौड़ी सवार थे। कार के खाई में गिरने की आवाज जैसे ही आसपास के लोगों को सुनाई दी, सभी घटनास्थल के लिए दौड़ पड़े।
इस दौरान स्थानीय लोगों कार के खाई में गिरने की सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। पुलिस ने कार सवार दो लोगों को खाई से बाहर निकाला और पौड़ी जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक व्यक्ति अरुण कुमार ने दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे व्यक्ति दिवाकर नौटियाल की हालत गंभीर बनी हुई है।
एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। जबकि एक व्यक्ति घायल है. घायल का उपचार जिला अस्पताल पौड़ी में चल रहा है।
आगे पढ़ें

 कितनी  बिडम्बना  है   पर्यावरण बचाने की  मुहीम  मे  14 राज्यों  से  भ्रमण कर रहे   युवा  पांडे के साथ  देहरादून में  मुख्यमंत्री  आवास  से  आते हुए  एक  भी नौजवान  इनके साथ साथ  कुछ  कदम  चल  नही रहे हैं  य़ह संस्कार   हम आने वाली पीढ़ी को  राष्ट्रीय  झंडे   को  देखते हुए  दे रहे हैं  कहाँ लेजा रहे हैं  हम  अपने देश  संस्कारों  को 

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास परिसर में किया वृक्षारोपण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री आवास परिसर में वृक्षारोपण किया।
बुधवार को यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास परिसर में वृक्षारोपण किया। उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस की प्रदेशवासियों को शुभकामना दी। इस अवसर पर श्रीमती गीता पुष्कर धामी, विधायक किशोर उपाध्याय, फकीर राम टम्टा और पूर्व वन मंत्री दिनेश अग्रवाल ने भी वृक्षारोपण किया।
Next Post

मुख्यमंत्री  धामी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर सिटी पार्क में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग कर वृक्षारोपण किया

देहरादून,मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सहस्त्रधारा हेलीपैड के निकट सिटी पार्क में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग कर वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत अनेक प्रजाति के पौधे लगाये गये। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन पर्यावरण संरक्षण और जल स्रोतों को बचाने […]

You May Like