पोलिंग बूथ के अंदर वीडियो बनाना युवक को पड़ा भारी,गिरफ्तार
उधमसिंहनगर। लोकसभा चुनाव के इस महापर्व में मतदाताओं द्वारा किये जाने वाले अजीबोगरीब मामले सामने आ रहे है। इस क्रम एक मतदाता ने पोलिंग बूथ के अन्दर एक वीडियों ही बना डाला और उसे वायरल कर दिया। मामला जानकारी में आने पर पुलिस ने उक्त मतदाता को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना कुंडा क्षेत्र निवासी एक युवक द्वारा लोकसभा चुनाव में वोट डालते हुए अपना एक वीडियो अपने फेसबुक पर अपलोड किया गया। मामले की जानकारी मिलने पर थाना कुंडा पुलिस द्वारा उक्त युवक के खिलाफ कारवाई करते हुए उसको पकड़ कर थाना लाया गया तथा उक्त युवक से उसके द्वारा मताधिकार के संबंध में उसके द्वारा डाले गए वीडियो को डिलीट कराया गया उक्त संबंध में अग्रिम विधिक करवाई की जा रही है।

आगे देखें
निम्न काली हल्दी मसाला से कोरोना का बचाव किया जा सकता है

आगे पढ़ें

वोट डालने गए मतदाता ने पटकी ईवीएम मशीन, मची अफरा तफरी
हरिद्वार। हरिद्वार विधानसभा के मतदान केंद्र ज्वालापुर इंटर कॉलेज में एक मतदाता ने ईवीएम मशीन का विरोध जताते हुए पोलिंग बूथ पर रखी मशीन को ही नीचे पटक दिया। मतदाता जोरकृजोर से चिल्लाते हुए ईवीएम मशीन का विरोध किया और बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाने की मांग करने लगा। जिसके बाद पुलिस ने मशीन तोड़ने वाले मतदाता को हिरासत में ले लिया जिससे पूछताछ जारी है।
जानकारी के अनुसार आज दोपहर ज्वालापुर क्षेत्र के रहने वाले एक बुजुर्ग मतदाता मतदान केंद्र ज्वालापुर इंटर कॉलेज स्थित बूथ नंबर 126 पर मतदान करने के लिए पहुंचे थे। नंबर आने के बाद जैसे ही वह अंदर पहुंचे तो उन्होंने वहंा मौजूद अधिकारियो से बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की। अधिकारियों द्वारा जब उन्हे समझाना चाहा तो वह बुजुर्ग मतदाता तैश में आ गया और उन्होने डेस्क पर रखी ईवीएम मशीन को उठाया और अधिकारियों के सामने ही नीचे जमीन पर पटक डाला। जिसके बाद मशीन टूट गई हालांकि वह बाद में चालू रही। अचानक हुई इस घटना के बाद बूथ पर मतदाताओं में अफरा तफरी मच गई। मामले की गम्भीरता को देखते हुए मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल मतदाता को हिरासत में लेकर रेल चैकी भेजा गया जहंा उससे पूछताछ जारी है।
Views: 48