
नौगांव बैरियर पर स्मैक तस्करी का भंडाफोड़, 2 युवक गिरफ्तार।
उत्तरकाशी बड़कोट
उत्तरकाशी पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नौगांव पुलिस बैरियर पर चेकिंग के दौरान स्कूटी से स्मैक की तस्करी कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 4.09 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में चारधाम यात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के साथ-साथ नशे और अवैध गतिविधियों पर सख्ती से नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट चंचल शर्मा के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष पुरोला के नेतृत्व में नौगांव चौकी पुलिस टीम ने बीती रात बैरियर पर चेकिंग के दौरान स्कूटी संख्या UK 10A 9364 को रोका। तलाशी लेने पर दो युवक—सिकेंदर उर्फ सिकू और अक्षय—स्मैक की तस्करी करते पकड़े गए।
पुलिस के अनुसार:
बरामदगी: 4.09 ग्राम स्मैक
मामला दर्ज: NDPS एक्ट की धारा 8/21/60 के तहत थाना पुरोला में मुकदमा पंजीकृत
पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी सिकेंदर उर्फ सिकू पहले भी स्मैक तस्करी के मामले में जेल जा चुका है और जमानत पर बाहर आने के बाद से उसकी निगरानी की जा रही थी।
अब पुलिस आरोपियों के पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि स्मैक की सप्लाई किन-किन क्षेत्रों में और किन लोगों तक की जा रही थी।
गिरफ्तार आरोपी:
सिकेंदर उर्फ सिकू (31 वर्ष), निवासी कंसोला, थाना पुरोला
अक्षय (22 वर्ष), निवासी मुंगरा गांव, थाना पुरोला
गिरफ्तारी टीम:
उपनिरीक्षक भूपेन्द्र रावत (प्रभारी, चौकी नौगांव)
कांस्टेबल जितेन्द्र राय
कांस्टेबल देवेन्द्र कुमार
पुलिस ने साफ किया है कि क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

